Best Health Insurance Company in India

General Health Insurance Plans Explained: Coverage, Premiums Aur Benefits

15 May, 2025

4 Shares

316 Reads

General health insurance

Share

क्या आप जानते हैं कि भारत में हर साल लगभग 6.3 करोड़ लोग सिर्फ स्वास्थ्य खर्चों के कारण गरीबी रेखा के नीचे आ जाते हैं? आज के समय में चिकित्सा सेवाओं की बढ़ती लागत के कारण, general health insurance plans की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।

 

General health insurance आपको और आपके परिवार को अनएक्सपेक्टेड चिकित्सा खर्चों से सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे आप बिना वित्तीय चिंता के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस व्यापक ब्लॉग में, हम हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स के बारे में सब कुछ समझाएंगे - उनकी कवरेज, प्रीमियम, लाभ और चुनते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें।

 

General Health Insurance Plans क्या है?

जनरल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान एक ऐसा बीमा का प्रकार है जो आपके स्वास्थ्य से जुड़े खर्चों को कवर करते हैं। इनका मुख्य काम आपको वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है ताकि आप अपनी सेहत की चिंता करें न की पैसों की।

 

जनरल हेल्थ इंश्योरेंस की विशेषताएं

जनरल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स में निम्नलिखित प्रमुख विशेषताएं शामिल होती हैं:

 

  • यह अस्पताल में भर्ती होने का खर्च को कवर करता है। इसमें कमरे का किराया, डॉक्टर की फीस, नर्सिंग, आईसीयू चार्ज आदि शामिल हैं।
  • ये अस्पताल में भर्ती होने से पहले (30-60 दिन) और बाद (60-90 दिन) के मेडिकल खर्चे को भी कवर करता है।
  • यह surgical treatments को भी कवर करता है।
  • आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस सेवाओं का खर्च।

 

जनरल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के प्रकार

भारतीय बाजार में कई प्रकार के हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स उपलब्ध हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें:

व्यक्तिगत हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Individual Health Insurance Plan)

Individual health insurance plan यह प्लान एक व्यक्ति को कवर करता है। इसमें आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार sum insured और अन्य लाभ चुन सकते हैं। यह युवा पेशेवरों और एकल व्यक्तियों के लिए अच्छा है।

 

फैमिली फ्लोटर हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Family Floater Health Insurance Plan)

Family floater health insurance plan फैमिली फ्लोटर पॉलिसी पूरे परिवार को एक छत के नीचे कवर करती है। इसमें एक निश्चित sum insured होती है जो सभी परिवार के सदस्यों के लिए साझा होती है। यह आमतौर पर पति-पत्नी, दो बच्चे और आश्रित माता-पिता को कवर करती है।

 

क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस प्लान (Critical Illness Insurance Plan)

क्रिटिकल इलनेस इंश्योरेंस प्लान यह विशेष प्लान गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेल्यर आदि से होने वाले उच्च चिकित्सा खर्चों को कवर करता है।

 

सीनियर सिटिज़न हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Senior citizen Health Insurance Plan)

सीनियर सिटिज़न हेल्थ इंश्योरेंस प्लान विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया यह प्लान old age से संबंधित बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखता है।

 

मैटरनिटी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Maternity Health Insurance Plan)

मैटरनिटी हेल्थ इंश्योरेंस प्लान यह प्लान गर्भावस्था से संबंधित खर्चों को कवर करता है, जिसमें delivery के पहले और बाद  की देखभाल, नॉर्मल डिलीवरी या सी-सेक्शन, और नवजात शिशु की देखभाल शामिल है।

 

ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Group Health Insurance Plan)

Employer द्वारा अपने employees और उनके परिवारों के लिए प्रदान किया जाने वाला यह प्लान व्यक्तिगत पॉलिसियों की तुलना में अधिक किफायती होता है।

 

Coverage: हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में क्या-क्या शामिल है?

General health insurance plans में आमतौर पर निम्नलिखित मेडिकल खर्च शामिल होते हैं:

 

In-hospitalisation कवर

यह हेल्थ इंश्योरेंस का मुख्य आधार है, जिसमें शामिल हैं:

  • अस्पताल के कमरे का किराया, जो आपकी पॉलिसी की सीमा के अनुसार होता है।
  • गंभीर स्थिति में ICU में भर्ती होने का खर्च।
  • विशेषज्ञ चिकित्सकों और सर्जन की फीस।
  • सर्जरी से संबंधित खर्च।
  • अस्पताल में रहने के दौरान दवाइयों और diagnostic test का खर्च।

 

Day-care Procedures

आधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी के कारण कई प्रक्रियाओं के लिए अब रात भर अस्पताल में रहने की आवश्यकता नहीं होती। जिसके वजह से हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में day-care procedures भी शामिल हैं जैसे:

 

  • डायलिसिस
  • कैटरेक्ट सर्जरी
  • Tonsillectomy
  • Endoscopy
  • Chemotherapy Sessions 
  • Radiotherapy

 

Pre & Post Hospitalisation Expenses

अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के मेडिकल खर्च:

 

Pre-hospitalisation में शामिल है:

 डायग्नोस्टिक टेस्ट, consultations, मेडिसिन (आमतौर पर 30-60 दिनों के लिए)।

 

Post-hospitalisation में शामिल है:

फॉलो-अप विजिट, दवाएं, रिकवरी ट्रीटमेंट (आमतौर पर 60-90 दिनों के लिए)।

 

Additional Coverage

अधिकांश आधुनिक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स में ये अतिरिक्त लाभ भी शामिल होते हैं:

 

  • घर पर किए जाने वाले इलाज का खर्च, जहां अस्पताल जाना संभव नहीं है।
  • Organ transplant के मामले में donor के मेडिकल खर्च।
  • वार्षिक स्वास्थ्य जांच (आमतौर पर क्लेम-फ्री वर्षों के बाद)।
  • आपातकालीन स्थिति में परिवहन का खर्च।

 

Premium: हेल्थ इंश्योरेंस की लागत को प्रभावित करने वाले कारक  

हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम वह राशि है जो आप इंश्योरेंस कंपनी को नियमित समय पर भुगतान करते हैं। Premium की गणना कई कारकों पर निर्भर करती है:

 

उम्र

यह प्रीमियम का सबसे महत्वपूर्ण निर्धारक। उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाते हैं, इसलिए प्रीमियम भी बढ़ता जाता है। इसलिए युवा आयु में हेल्थ इंश्योरेंस लेना अधिक किफायती होता है।

 

मेडिकल हिस्ट्री

आपका और आपके परिवार का स्वास्थ्य इतिहास प्रीमियम को प्रभावित करता है। पहले से मौजूद बीमारियां आमतौर पर ज़्यादा प्रीमियम का कारण बनती हैं।

 

Sum Insured 

आपके द्वारा चुनी गई इंश्योरेंस राशि प्रीमियम को सीधे प्रभावित करती है। ज़्यादा sum insured के साथ आपको अधिक प्रीमियम देना पढता है, लेकिन बेहतर मेडिकल सुरक्षा भी मिलती हैं।

 

कवरेज की सीमा और Add-on Benefits

जितनी अधिक सुविधाएं और विशेष कवरेज आप चुनते हैं, प्रीमियम उतना ही अधिक होगा।

 

पॉलिसी का प्रकार

Individual plan की तुलना में फैमिली फ्लोटर प्लान में प्रति व्यक्ति लागत कम होती है।

 

Lifestyle Habits

धूम्रपान, शराब का सेवन, और अन्य lifestyle से जुड़े कारक प्रीमियम को बढ़ा सकते हैं।

 

Benefits: हेल्थ इंश्योरेंस के फायदे

General health insurance के कई महत्वपूर्ण लाभ हैं:

वित्तीय सुरक्षा

यह सबसे महत्वपूर्ण लाभ है। Unexpected medical treatment से होने वाले बड़े खर्चों से बचाव करता है और आपकी बचत को सुरक्षित रखता है।

 

कैशलेस ट्रीटमेंट

नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस ट्रीटमेंट सुविधा का लाभ उठाएं, जहां आपको पहले  भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होती। इंश्योरेंस कंपनी सीधे अस्पताल के साथ समझौता करती है।

 

टैक्स बेनिफिट्स

Income tax की धारा 80D के तहत health insurance premium पर कर छूट का लाभ मिलता है:

 

  • स्वयं, पति/पत्नी और बच्चों के लिए: ₹25,000 तक
  • माता-पिता के लिए: ₹25,000 तक
  • वरिष्ठ नागरिक माता-पिता के लिए: ₹50,000 तक

 

Lifestyle और Wellness Benefits

व्यापक हेल्थ प्लान्स, जैसे Health Premia और ReAssure 2.0, में अक्सर शामिल होते हैं:

 

  • Fitness discounts
  • Wellness Programs
  • Tele-consultation
  • Free health check-ups

 

No-claim Bonus (NCB)

यदि आप पूरे पॉलिसी वर्ष में कोई claim नहीं करते हैं, तो अगले वर्ष के renewal पर या तो आपको:

 

  • Premium पर छूट , या
  • बिना अतिरिक्त लागत के sum insured में increment

 

Lifetime Renewability

अधिकांश हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स में lifetime renewability की गारंटी होती है, जिससे आप बुढ़ापे में भी सुरक्षित रहते हैं जब स्वास्थ्य समस्याएं अधिक होती हैं।

 

निष्कर्ष: अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा, निवा बूपा के साथ

आज के बढ़ते मेडिकल खर्चों के समय में, general health insurance आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य की वित्तीय सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। हमने इस ब्लॉग में जाना कि कैसे ये प्लान्स विभिन्न प्रकार के मेडिकल खर्चों को कवर करते हैं, प्रीमियम को प्रभावित करने वाले कारक क्या हैं, और सही हेल्थ इंश्योरेंस चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। मेडिकल खर्चे  unexpected होते है, और एक विश्वसनीय हेल्थ इंश्योरेंस आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है ताकि आप बिना किसी चिंता के बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।

 

हमारे व्यापक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स के साथ, आप अपने स्वास्थ्य की देखभाल में कोई समझौता किए बिना, मन की शांति पा सकते हैं। आज ही हमारी website पर जाये और अपने लिए सबसे उपयुक्त प्लान चुनें - क्योंकि स्वास्थ्य ही असली धन है।

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  1. मेडिकल कवरेज में क्या-क्या शामिल होता है और क्या नहीं ? 

    आमतौर पर हॉस्पिटलाइजेशन, सर्जरी, दवाइयां और डायग्नोस्टिक टेस्ट शामिल होते हैं। Exclusions में आमतौर पर कॉस्मेटिक प्रक्रियाएं, पुरानी बीमारियां (वेटिंग पीरियड के दौरान), आदि शामिल हो सकती हैं।

  2. Premium राशि किस आधार पर निर्धारित की जाती है?

    Premium आपकी उम्र, मेडिकल हिस्ट्री, coverage benefits और sum insured पर निर्भर करता है।

  3. क्या निवा बूपा के हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में pre-existing बीमारियों को कवर किया जाता है?

    हां, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में pre-existing बीमारियों को निर्धारित waiting period (आमतौर पर 2-3 वर्ष) के बाद कवर किया जाता है। विशेष प्लान्स में यह अवधि कम भी हो सकती है, जिसकी जानकारी आप हमारे प्रतिनिधि से प्राप्त कर सकते हैं।

  4. क्या निवा बूपा के हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में होम केयर ट्रीटमेंट को कवर किया जाता है?

    हां, निवा बूपा के कई general health insurance plans में domiciliary treatment (घर पर किया जाने वाला इलाज) को कवर किया जाता है, यदि अस्पताल में भर्ती होना संभव नहीं है। इसमें नर्सिंग केयर, फिजियोथेरेपी और आवश्यक मेडिकल उपकरण शामिल हो सकते हैं।

  5. क्या निवा बूपा के हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में cashless hospitalisation की सुविधा है?

    हां, निवा बूपा के पास देशभर में 10,400 से अधिक नेटवर्क अस्पतालों का नेटवर्क है, जहां आप cashless treatment का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए अस्पताल में भर्ती होने से पहले pre-authorisation प्राप्त करना आवश्यक है, जिसे आप हमारे 24×7 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

You may also like

Popular Searches

Health InsuranceHealth InsuranceBest Family Health InsuranceBest Health Insurance For Senior Citizens In IndiaHealth Insurance With Opd CoverMediclaim InsuranceCritical Illness InsurancePersonal Accident InsuranceMediclaim PolicyIndividual Health InsuranceMaternity InsuranceBest Health Insurance companyNRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY LoginPMJJBY Policy StatusSwasthya Sathi CardPMSBYABHA Card DownloadPMJJBY | Ayushman CardPMMVY 2.0Ayushman Vay Vandana Card PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशनPMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans Travel InsuranceInternational Travel InsuranceStudent Travel InsuranceTravel Insurance USATravel Insurance CanadaTravel Insurance ThailandTravel Insurance GermanyTravel Insurance DubaiTravel Insurance BaliTravel Insurance AustraliaTravel Insurance SchengenTravel Insurance SingaporeTravel Insurance UKTravel Insurance VietnamTravel Insurance JapanTravel Insurance SpainTravel Insurance AsiaTravel Insurance NetherlandsTravel Insurance TurkeyTravel Insurance IrelandTravel Insurance PhillipinesTravel Insurace ItalyTravel Insurance FranceTravel Insurance ChinaTravel Insurance GeorgiaTravel Insurance South AfricaTravel Insurance MaldivesTravel Insurance PortugalTravel Insurance MalaysiaTravel Insurance QatarTravel Insurance PolandTravel Insurance Greece Travel Insurance New zealandTravel Insurance Saudi ArabiaTravel Insurance Sri Lanka


Become an Agent Insurance Agent | Insurance AdvisorLicensed Insurance AgentHealth Insurance ConsultantPOSP Insurance AgentIRDA Certificate DownloadIC 38 ExamInsurance Agent vs POSPIRDA Exam SyllabusIRDAI Agent LocatorIRDA exam feePaise Kaise KamayeGhar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals Best Hospitals in ChennaiTop Hospitals in DelhiBest Hospitals in GurgaonBest Hospitals in IndiaTop 10 Hospitals in IndiaBest Hospitals in HyderabadBest Hospitals in KolkataBest cancer hospitals in BangaloreBest cancer hospitals in HyderabadBest cancer hospitals in MumbaiBest cancer hospitals in IndiaTop 10 cancer hospitals  in India


Others - Ayushman BharatGst Refund for NRI on Health Insurance PremiumHealth Insurance Tax Deductible

 

Health & Wellness शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in HindiSat Isabgol Uses In HindiAloe Vera Juice Benefits in HindiDragon Fruit Benefits in HindiAkal Daad in HindiAcidity Home Remedies in HindiNikat Drishti Dosh in HindiYoga Benefits in HindiLaung Khane ke Fayde in HindiLeukoplakia in HindiProtien in 100g PaneerBenefits of Rice Water For SkinB12 Deficiency Symptoms in HindiFibre Foods in HindiChronic Disease Meaning in HindiVitamin D Foods in HindiBlood Urea in HindiBeetroot Uses Good for Health 

 

Calculator BMI CalculatorPregnancy CalculatorPregnancy Calendar Based on Conception DatePregnancy Conception Date CalculatorLast Menstrual Period CalculatorBMR CalculatorGFR CalculatorOvulation Calculator