Best Health Insurance Company in India

कैसे रोके peshab mein jalan hona? जानें Peshab Me Jalan Ka Karan, परीक्षण और उपचार

13 November, 2024

9 Shares

1583 Reads

पेशाब में जलन

Share

पेशाब करते समय जलन महसूस होना एक सामान्य लेकिन असहज स्थिति है, जिसे कई लोग अनुभव करते हैं। इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं, और सही समय पर उपचार न मिलने पर यह और गंभीर हो सकती है। इसलिए, इस लेख में हम चर्चा करेंगे पेशाब में जलन के कारण, इसके परीक्षण और उपचार के तरीकों पर। साथ ही, जानेंगे पेशाब करने के बाद जलन को कैसे रोका जा सकता है और मूत्र संक्रमण के लक्षण क्या होते हैं।

 

पेशाब में जलन के कारण  

पेशाब में जलन के कई कारण हो सकते हैं, जिसके बारे में जानना ज़रूरी है यदि आप इस परेशानी से गुज़र रहे हैं तो: 

मूत्र संक्रमण (UTI)  

मूत्र संक्रमण जलन का सबसे आम कारण है। इसमें बैक्टीरिया मूत्र मार्ग में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे सूजन और जलन होती है। महिलाएं इस संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं क्योंकि उनका मूत्र मार्ग छोटा होता है।  

यौन संक्रमण (STI)  

यौन संचारित रोग जैसे क्लैमाइडिया, गोनोरिया और हर्पीज भी पेशाब के दौरान जलन का कारण बन सकते हैं। यदि किसी को यौन संक्रमण है, तो यह स्थिति गंभीर रूप ले सकती है।  

पथरी (Kidney Stones)  

किडनी में पथरी होने से भी पेशाब करते समय जलन और दर्द हो सकता है। यह स्थिति तब होती है जब पथरी मूत्र मार्ग में रुकावट पैदा करती है, जिससे पेशाब करते समय जलन और बेचैनी महसूस होती है।  

दवाइयों या उत्पादों से एलर्जी  

कुछ दवाइयों, साबुन, बॉडी वॉश या अन्य व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों से एलर्जी होने पर भी जलन महसूस हो सकती है। ये उत्पाद मूत्र मार्ग की संवेदनशील त्वचा को प्रभावित कर सकते हैं।  

गर्भावस्था और मेनोपॉज  

गर्भावस्था और मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण भी पेशाब करते समय जलन हो सकती है। गर्भवती महिलाओं में मूत्र मार्ग में संक्रमण का जोखिम अधिक होता है, जबकि मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन की कमी से मूत्र मार्ग सूख जाता है, जिससे जलन होती है।

 

मूत्र संक्रमण के लक्षण  

मूत्र संक्रमण (UTI) के सामान्य लक्षणों में निम्न शामिल हैं:  

 

  • पेशाब के दौरान तेज जलन और दर्द  
  • बार-बार पेशाब की इच्छा  
  • बदबूदार या गाढ़ा पेशाब  
  • पेट के निचले हिस्से में दर्द या दबाव  
  • बुखार या ठंड लगना (गंभीर मामलों में)  

 

अगर ये लक्षण लगातार बने रहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

 

पेशाब में जलन का परीक्षण कैसे होता है?  

अगर पेशाब करने में जलन की समस्या हो रही है, तो डॉक्टर निम्नलिखित परीक्षण कर सकते हैं:  

मूत्र परीक्षण (Urine Test)  

पेशाब का सैंपल लेकर उसका परीक्षण किया जाता है ताकि यह पता चल सके कि किसी प्रकार का संक्रमण है या नहीं।  

ब्लड टेस्ट  

कभी-कभी, डॉक्टर ब्लड टेस्ट कराते हैं ताकि यह देखा जा सके कि शरीर में कोई अन्य संक्रमण या सूजन तो नहीं है।  

अल्ट्रासाउंड और किडनी टेस्ट  

अगर समस्या गंभीर है, तो किडनी और मूत्र मार्ग का अल्ट्रासाउंड किया जाता है ताकि किडनी में पथरी या अन्य रुकावटों का पता लगाया जा सके।  

यौन संक्रमण के लिए परीक्षण (STI Test)  

यदि डॉक्टर को यौन संचारित संक्रमण का संदेह है, तो वे इसके लिए विशेष परीक्षण करा सकते हैं।  

पेशाब करने के बाद जलन को कैसे रोकें?  

जलन से बचने के लिए रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। यह आपके मूत्र मार्ग को साफ रखने में मदद करता है और संक्रमण की संभावना को कम करता है।  इसके अलावा कुछ और बातों का भी ध्यान रखें: 

खाने पर ध्यान दें  

मसालेदार, एसिडिक या कैफीनयुक्त खाद्य और पेय खाने पर जलन बढ़ सकती है। इसलिए, इनसे बचने की कोशिश करें। 

साफ-सफाई का ध्यान रखें  

यौन स्वास्थ्य और मूत्र मार्ग की सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सही तरीके से सफाई न करने पर बैक्टीरिया मूत्र मार्ग में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।  

सुगंधित उत्पादों से बचें  

अगर आपको जलन की समस्या है, तो सुगंधित साबुन, बॉडी वॉश और अन्य उत्पादों का उपयोग न करें। ये उत्पाद आपकी त्वचा को और अधिक संवेदनशील बना सकते हैं।

 

पेशाब में जलन का उपचार  

पेशाब करने में जलन एक आम समस्या है जो कई कारणों से हो सकती है। यह समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकती है। जलन के कुछ सामान्य कारण:

 

  • अगर मूत्र संक्रमण है, तो डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक्स दे सकते हैं, जो बैक्टीरिया को खत्म करके जलन से राहत दिलाते हैं।  

     

  • पेशाब के दौरान होने वाली जलन और दर्द को कम करने के लिए दर्द निवारक दवाइयों का उपयोग किया जा सकता है।  

     

  • नारियल पानी या क्रैनबेरी जूस पीना मूत्र संक्रमण से राहत दिला सकता है।  इसके अलावा हल्के गरम पानी में बैठकर नहाने से भी जलन में आराम मिलता है। 

     

  • नियमित व्यायाम करें, पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें और पर्याप्त नींद लें। यह आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, जिससे संक्रमण की संभावना कम हो जाती है।

 

निष्कर्ष

अगर आप पेशाब में जलन या मूत्र संक्रमण जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान हैं, तो सही समय पर चिकित्सा सहायता और सही स्वास्थ्य बीमा होना जरूरी है। निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी (Best Health Insurance Company) आपकी सेहत की सुरक्षा के लिए बेहतरीन योजनाएं प्रदान करता है। इसके हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Best Health Insurance Plan) आपके मेडिकल खर्चों को कवर करते हैं और आपको बेफिक्र रखते हैं। आज ही निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ें और सुनिश्चित करें कि आप और आपका परिवार हर तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित रहें।

Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

You may also like

Popular Searches

Health InsuranceHealth InsuranceBest Family Health InsuranceBest Health Insurance For Senior Citizens In IndiaHealth Insurance With Opd CoverMediclaim InsuranceCritical Illness InsurancePersonal Accident InsuranceMediclaim PolicyIndividual Health InsuranceMaternity InsuranceBest Health Insurance companyNRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY LoginPMJJBY Policy StatusSwasthya Sathi CardPMSBYABHA Card DownloadPMJJBY | Ayushman CardPMMVY 2.0Ayushman Vay Vandana Card PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशनPMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans Travel InsuranceInternational Travel InsuranceStudent Travel InsuranceTravel Insurance USATravel Insurance CanadaTravel Insurance ThailandTravel Insurance GermanyTravel Insurance DubaiTravel Insurance BaliTravel Insurance AustraliaTravel Insurance SchengenTravel Insurance SingaporeTravel Insurance UKTravel Insurance VietnamTravel Insurance JapanTravel Insurance SpainTravel Insurance AsiaTravel Insurance NetherlandsTravel Insurance TurkeyTravel Insurance IrelandTravel Insurance PhillipinesTravel Insurace ItalyTravel Insurance FranceTravel Insurance ChinaTravel Insurance GeorgiaTravel Insurance South AfricaTravel Insurance MaldivesTravel Insurance PortugalTravel Insurance MalaysiaTravel Insurance QatarTravel Insurance PolandTravel Insurance Greece Travel Insurance New zealandTravel Insurance Saudi ArabiaTravel Insurance Sri Lanka


Become an Agent Insurance Agent | Insurance AdvisorLicensed Insurance AgentHealth Insurance ConsultantPOSP Insurance AgentIRDA Certificate DownloadIC 38 ExamInsurance Agent vs POSPIRDA Exam SyllabusIRDAI Agent LocatorIRDA exam feePaise Kaise KamayeGhar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals Best Hospitals in ChennaiTop Hospitals in DelhiBest Hospitals in GurgaonBest Hospitals in IndiaTop 10 Hospitals in IndiaBest Hospitals in HyderabadBest Hospitals in KolkataBest cancer hospitals in BangaloreBest cancer hospitals in HyderabadBest cancer hospitals in MumbaiBest cancer hospitals in IndiaTop 10 cancer hospitals  in India


Others - Ayushman BharatGst Refund for NRI on Health Insurance PremiumHealth Insurance Tax Deductible

 

Health & Wellness शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in HindiSat Isabgol Uses In HindiAloe Vera Juice Benefits in HindiDragon Fruit Benefits in HindiAkal Daad in HindiAcidity Home Remedies in HindiNikat Drishti Dosh in HindiYoga Benefits in HindiLaung Khane ke Fayde in HindiLeukoplakia in HindiProtien in 100g PaneerBenefits of Rice Water For SkinB12 Deficiency Symptoms in HindiFibre Foods in HindiChronic Disease Meaning in HindiVitamin D Foods in HindiBlood Urea in HindiBeetroot Uses Good for Health 

 

Calculator BMI CalculatorPregnancy CalculatorPregnancy Calendar Based on Conception DatePregnancy Conception Date CalculatorLast Menstrual Period CalculatorBMR CalculatorGFR CalculatorOvulation Calculator