Best Health Insurance Company in India

डायबिटीज के प्रबंधन में स्वास्थ्य बीमा की भूमिका

27 September, 2024

39 Shares

587 Reads

डायबिटीज का इलाज

Share

डायबिटीज यानि मधुमेह दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली बीमारी है। इसके रोकथाम के लिए, डायबिटीज किसे कहते हैं और इसके कारणों के बारे में विस्तार से जानना ज़रूरी है। 

 

जब डायबिटीज के लिए सही इलाज की बात आती है, तो चिकित्सा बिलों के बोझ पर भी विचार करना चाहिए। यहां, स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) एक ज़रूरी भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं की डायबिटीज क्या है, क्यों होता है और इसके इलाज में स्वास्थ्य बीमा कैसे मदद कर सकता है।

 

डायबिटीज क्या होता है?

डायबिटीज एक ऐसी स्तिथि है जिसमें शरीर में इन्सुलिन (insulin) कम मात्रा में बनता है या उसका उपयोग सही तरीके से नहीं होता। इस वजह से रक्त में ग्लूकोज़ (glucose) का स्तर बढ़ जाता है।

 

डायबिटीज क्या होता है जानने के बाद, आइए इसके तीन प्रकारो पर नज़र डालते हैं:

 

  • टाइप 1 डायबिटीज: यह एक ऑटोइम्म्यून (autoimmune) स्तिथि है जिसमे पैंक्रियास (pancreas) के इन्सुलिन बनाने वाले बीटा सेल्स (beta cells) नष्ट होने लगते है। इस वजह से शरीर में इंसुलिन कम बनता है। टाइप 1 डायबिटीज आमतौर पर बचपन या किशोरावस्था में होता है और इसके मैनेजमेंट के लिए आजीवन इंसुलिन थेरेपी की आवश्यकता होती है।
  • टाइप 2 डायबिटीज: यह डायबिटीज का सबसे अधिक पाए जाने वाला रूप है। यह तब होता है जब शरीर इंसुलिन के प्रति असंवेदनशील व प्रतिरोधी हो जाता है। बढ़ता वज़न, व्यायाम की कमी और जेनेटिक (genetic) कारण इसके विकास के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। 
  • जेस्टेशनल (Gestational) डायबिटीज: डायबिटीज का यह रूप गर्भावस्था में हार्मोनल परिवर्तन के कारण होता है। हालाँकि यह आमतौर पर बच्चे के जन्म के बाद ठीक हो जाता है, लेकिन इससे माँ और बच्चे दोनों में बाद में टाइप 2 डायबिटीज विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।

 

डायबिटीज के लक्षण क्या होते हैं ?

नीचे दिए गए लक्षण डायबिटीज का सही समय पर पता लगाने में मदद कर सकते हैं:

 

  • अधिक प्यास और भूख लगना 
  • अचानक वजन घटना
  • थकान
  • बार बार पेशाब आना 
  • धुंधली दृष्टि
  • घाव का बहुत धीरे ठीक होना
  • संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशीलता

     

सही समय पर इलाज न करने पर डायबिटीज हृदय रोग, गुर्दे की विफलता, न्यूरोपैथी और दृष्टि हानि जैसी बीमारियों  का कारण बन सकता है। इसीलिए इन लक्षणों के होने पर व्यक्तियों को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

 

डायबिटीज की बीमारी कैसे होती है?

डायबिटीज की कई वजह हो सकती हैं, लेकिन सबसे आम कारणों में शामिल हैं:

 

  • जेनेटिक्स (Genetics): यदि आपके करीबी रिश्तेदारों को डायबिटीज है, तो आपको टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज होने का जोखिम बढ़ जाता है।
  • मोटापा और गतिहीन जीवन शैली: अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त होना, खासकर अगर अतिरिक्त वजन पेट के आसपास केंद्रित हो, तो टाइप 2 डायबिटीज विकसित होने की संभावना बढ़ जाती है। शारीरिक गतिविधि की कमी इस जोखिम को बढ़ा देती है।
  • अस्वस्थ आहार: प्रोसेस्ड फूड, शुगर और अन्हेल्थी फैट्स से भरे आहार का सेवन टाइप 2 डायबिटीज के विकास में योगदान कर सकता है।
  • आयु: टाइप 2 डायबिटीज का ख़तरा उम्र के साथ बढ़ता है, ख़ासकर 45 वर्ष की आयु के बाद। हालांकि, युवाओं में टाइप 2 डायबिटीज का प्रसार भी बढ़ रहा है, जिसका मुख्य कारण जीवनशैली संबंधी कारक हैं।
  • पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस): पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं में इंसुलिन रेज़िस्टेंस विकसित होने का खतरा अधिक होता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज हो सकती है।
  • अन्य चिकित्सीय स्थितियाँ: कुछ चिकित्सीय स्थितियाँ, जैसे पैंक्रियास रोग और हार्मोनल विकार, डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकते हैं।

 

स्वास्थ्य बीमा डायबिटीज रोगियों की कैसे सहायता कर सकता है?

हेल्थ इन्शुरन्स डायबिटीज रोगियों की कई तरह से सहायता कर सकता है:

 

  • दवाओं तक पहुंच: डायबिटीज के इलाज के लिए अक्सर इंसुलिन और अन्य दवाओं की आवश्यकता होती है। स्वास्थ्य बीमा कवरेज इन दवाओं से जुड़े खर्चो को सँभालने में मदद करता है।
  • नियमित चिकित्सा देखभाल: ब्लड ग्लूकोज़ के स्तर की निगरानी के लिए नियमित जांच और टेस्ट्स आवश्यक हैं। स्वास्थ्य बीमा योजनाएं (Health Insurance Plans) आम तौर पर इन सेवाओं को कवर करती हैं।
  • विशेषज्ञों तक पहुंच: डायबिटीज के लिए डायबिटीज विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सको की आवश्यकता होती है। स्वास्थ्य बीमा इन स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं तक पहुंच आसान बनाता है।
  • कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटरिंग (सीजीएम) और इंसुलिन पंप: हेल्थ इन्शुरन्स  सीजीएम सिस्टम और इंसुलिन पंप जैसे उपकरणों के लिए कवरेज देता है।

 

नीवा बूपा स्वास्थ्य बीमा: डायबिटीज के लिए बेहतर कवरेज 

नीवा बूपा प्लान्स अस्पताल में भर्ती होने, प्रिस्क्रिप्शन दवा कवरेज, वैलनेस प्रोग्राम और अन्य संबंधित चिकित्सा खर्चों को कवर करने में मदद करते हैं। हमारी स्वास्थ्य बीमा योजनाएं में आपकी आवश्यकताओं के अनुसार बदलाव किए जा सकते हैं। यही नहीं, आपको 10,000+ नेटवर्क अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा का लाभ उठाने की अनुमति भी मिलती है। 

 

इसके अलावा, आप अपनी नीवा बूपा पॉलिसी में स्मार्ट हेल्थ+ डिज़ीज़ मैनेजमेंट राइडर जोड़ सकते हैं।

 

इस राइडर के साथ, आप पहले दिन से डायबिटीज से संबंधित खर्चों के खिलाफ सुरक्षा के साथ-साथ प्रति वर्ष 4 डायग्नोस्टिक टेस्ट्स के लिए कवरेज का लाभ उठा सकते हैं। यदि आपके टेस्ट के परिणाम अच्छे रहते हैं तो आप रिन्यूअल प्रीमियम पर 20% तक की छूट भी प्राप्त कर सकते हैं।

 

आज ही स्मार्ट हेल्थ+ डिज़ीज़ मैनेजमेंट राइडर के लिए अप्लाई करें और इस बेहतर कवरेज का लाभ उठाए।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. स्वास्थ्य बीमा डायबिटीज के वित्तीय बोझ को प्रबंधित करने में कैसे मदद करता है?

हेल्थ इन्शुरन्स डायबिटीज से जुड़े खर्चों के मैनेज करने में मदद कर सकता है। इसमें आम तौर पर दवाएं, डॉक्टर के दौरे, टेस्ट्स और इंसुलिन पंप के लिए कवरेज शामिल हैं।

 

स्वास्थ्य बीमा यह सुनिश्चित करता है कि डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति वित्तीय तनाव का सामना किए बिना आवश्यक देखभाल प्राप्त कर सकें।

 

उदाहरण के लिए, नीवा बूपा ( Niva Bupa ) का स्मार्ट हेल्थ+ डिज़ीज़ मैनेजमेंट राइडर आपको बिना किसी वित्तीय तनाव के डायबिटीज का समय पर इलाज कराने की अनुमति देता है। आप वेटिंग पीरियड से बच सकते हैं, क्योंकि कवरेज पहले दिन से उपलब्ध है। इतना ही नहीं, यदि आप अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने में सक्षम हैं तो आप रिन्यूअल प्रीमियम पर 20% छूट का भी आनंद ले सकते हैं।

 

  1. डायबिटीज की देखभाल के लिए व्यक्ति अपने स्वास्थ्य बीमा का अधितकतम लाभ कैसे उठा सका है?

सबसे पहले, पेशेंट्स को अपने पॉलिसी डाक्यूमेंट्स को अच्छे से पढ़ना चाहिए। अपनी पॉलिसी की स्पष्ट समझ प्राप्त करके, व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य देखभाल के उपयोग और वित्तीय जिम्मेदारियों के बारे में सही निर्णय ले सकते हैं।

 

इसके अलावा, पेशेंट्स को अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ सहयोग स्थापित करना चाहिए। इसमें उपचार और दवा के विकल्पों पर चर्चा करना शामिल है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे उनकी बीमा योजना द्वारा प्रदान किए गए कवरेज के साथ मेल खाते हों।

 

इसके अलावा, वार्षिक जांच, ब्लड ग्लूकोज की निगरानी, HbA1c टेस्ट और रेटिनोपैथी जांच जैसी सेवाएं अक्सर स्वास्थ्य बीमा योजनाओं द्वारा कवर की जाती हैं। प्रिवेंटिव केयर का लाभ उठाकर व्यक्ति संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का शीघ्र पता लगा सकते हैं और प्रभावी ढंग से अपने डायबिटीज को  मैनेज कर सकते हैं।

 

अंत में, व्यक्तियों को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य बीमा कवरेज की समीक्षा करनी चाहिए, विशेष रूप से नौकरी परिवर्तन या पारिवारिक स्थिति में बदलाव के दौरान। अपने बीमा लाभों के बारे में सूचित रहकर, व्यक्ति प्रभावी ढंग से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते हैं।

 

  1.  डायबिटीज का इलाज क्या है?

  • स्वस्थ आहार: फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्थी फैट्स से भरपूर संतुलित आहार अपनाने से ब्लड ग्लूकोज़ को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। मीठे खाद्य पदार्थों, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और प्रोसेस्ड फ़ूड  का सेवन सीमित करना आवश्यक है।
  • नियमित व्यायाम: नियमित शारीरिक गतिविधि, जैसे तेज चलना, साइकिल चलाना या तैराकी से डायबिटीज में सुधार होता है।
  • वजन प्रबंधन: स्वस्थ वजन बनाए रखने से डायबिटीज में काफी सुधार हो सकता है।
  • तनाव प्रबंधन: तनाव ब्लड ग्लूकोज़ के स्तर को बढ़ा सकता है, इसलिए ध्यान या योग जैसी गतिविधियों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
  • इंसुलिन थेरेपी: इंसुलिन इंजेक्शन या पंप से डायबिटीज पेशेंट्स को काफी लाभ मिलता है।
  • मौखिक दवाएँ: टाइप 2 डायबिटीज पेशेंट्स  में ब्लड ग्लूकोज़ के स्तर को कम करने के लिए विभिन्न दवाएँ उपलब्ध हैं।
  • ब्लड ग्लूकोज़ की निगरानी: ब्लड ग्लूकोज़ के स्तर की नियमित निगरानी से डायबिटीज पेशेंट्स को उनकी प्रगति पर नज़र रखने, पैटर्न की पहचान करने और सही समय पर इलाज लेने में मदद मिलती है। 
Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

You may also like

Popular Searches

Health InsuranceHealth InsuranceBest Family Health InsuranceBest Health Insurance For Senior Citizens In IndiaHealth Insurance With Opd CoverMediclaim InsuranceCritical Illness InsurancePersonal Accident InsuranceMediclaim PolicyIndividual Health InsuranceMaternity InsuranceBest Health Insurance companyNRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY LoginPMJJBY Policy StatusSwasthya Sathi CardPMSBYABHA Card DownloadPMJJBY | Ayushman CardPMMVY 2.0Ayushman Vay Vandana Card PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशनPMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans Travel InsuranceInternational Travel InsuranceStudent Travel InsuranceTravel Insurance USATravel Insurance CanadaTravel Insurance ThailandTravel Insurance GermanyTravel Insurance DubaiTravel Insurance BaliTravel Insurance AustraliaTravel Insurance SchengenTravel Insurance SingaporeTravel Insurance UKTravel Insurance VietnamTravel Insurance JapanTravel Insurance SpainTravel Insurance AsiaTravel Insurance NetherlandsTravel Insurance TurkeyTravel Insurance IrelandTravel Insurance PhillipinesTravel Insurace ItalyTravel Insurance FranceTravel Insurance ChinaTravel Insurance GeorgiaTravel Insurance South AfricaTravel Insurance MaldivesTravel Insurance PortugalTravel Insurance MalaysiaTravel Insurance QatarTravel Insurance PolandTravel Insurance Greece Travel Insurance New zealandTravel Insurance Saudi ArabiaTravel Insurance Sri Lanka


Become an Agent Insurance Agent | Insurance AdvisorLicensed Insurance AgentHealth Insurance ConsultantPOSP Insurance AgentIRDA Certificate DownloadIC 38 ExamInsurance Agent vs POSPIRDA Exam SyllabusIRDAI Agent LocatorIRDA exam feePaise Kaise KamayeGhar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals Best Hospitals in ChennaiTop Hospitals in DelhiBest Hospitals in GurgaonBest Hospitals in IndiaTop 10 Hospitals in IndiaBest Hospitals in HyderabadBest Hospitals in KolkataBest cancer hospitals in BangaloreBest cancer hospitals in HyderabadBest cancer hospitals in MumbaiBest cancer hospitals in IndiaTop 10 cancer hospitals  in India


Others - Ayushman BharatGst Refund for NRI on Health Insurance PremiumHealth Insurance Tax Deductible

 

Health & Wellness शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in HindiSat Isabgol Uses In HindiAloe Vera Juice Benefits in HindiDragon Fruit Benefits in HindiAkal Daad in HindiAcidity Home Remedies in HindiNikat Drishti Dosh in HindiYoga Benefits in HindiLaung Khane ke Fayde in HindiLeukoplakia in HindiProtien in 100g PaneerBenefits of Rice Water For SkinB12 Deficiency Symptoms in HindiFibre Foods in HindiChronic Disease Meaning in HindiVitamin D Foods in HindiBlood Urea in HindiBeetroot Uses Good for Health 

 

Calculator BMI CalculatorPregnancy CalculatorPregnancy Calendar Based on Conception DatePregnancy Conception Date CalculatorLast Menstrual Period CalculatorBMR CalculatorGFR CalculatorOvulation Calculator