Best Health Insurance Company in India

ब्लड इन्फेक्शन के लक्षण: सावधानियां और उपचार

11 October, 2024

35 Shares

19092 Reads

ब्लड इन्फेक्शन के लक्षण

Share

ब्लड में इन्फेक्शन क्यों होता है? यह सवाल अक्सर हमारे मन में उठता है, खासकर जब हम सुनते हैं कि किसी को इस समस्या का सामना करना पड़ा है। ब्लड इन्फेक्शन, जिसे सेप्सिस के नाम से भी जाना जाता है, एक गंभीर स्थिति है जो शरीर में संक्रमण के फैलने के कारण उत्पन्न होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों के काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है और कभी-कभी जीवन के लिए खतरा भी बन सकती है।

 

 

क्या आपको भी कभी तेज़ बुखार, थकान, या रक्तचाप (blood pressure) में गिरावट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है? क्या आपको यह जानने की जिज्ञासा है कि ब्लड इन्फेक्शन कैसे होता है और इससे बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं? इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे ब्लड इन्फेक्शन के लक्षण, इसके कारण, बचाव के तरीके और उपलब्ध उपचार विकल्पों के बारे में।

 

 

चलिए, इस महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत जानकारी लेते हैं ताकि आप और आपके परिवार को इस गंभीर स्थिति से सुरक्षित रखा जा सके।

 

 

ब्लड इन्फेक्शन कैसे होता है?

ब्लड इन्फेक्शन तब होता है जब किसी बाहरी इंफेक्शन जैसे त्वचा, यूरिन, फेफड़ों या पेट के इंफेक्शन से बैक्टीरिया या वायरस खून में प्रवेश कर जाते हैं। इससे शरीर की इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाती है, और इंफेक्शन पूरे शरीर में फैलने लगता है। कई बार ऑपरेशन के बाद, या किसी चोट के कारण भी खून में इन्फेक्शन हो सकता है। जो लोग पहले से ही किसी बीमारी जैसे डायबिटीज, किडनी डिजीज या इम्यून सिस्टम डिसऑर्डर से पीड़ित हैं, उन्हें ब्लड इन्फेक्शन का खतरा अधिक होता है।

 

Get a Health Insurance plan today!

ब्लड इन्फेक्शन के लक्षण (blood infection symptoms)

ब्लड इन्फेक्शन सिम्पटम्स को समय पर पहचानना बेहद जरूरी है। यह अक्सर अन्य इंफेक्शन की तरह ही होते हैं, इसलिए इनका ध्यान रखना आवश्यक है। कुछ मुख्य खून में इन्फेक्शन होने के लक्षण इस प्रकार हैं:

 

  • तेज बुखार – बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक तेज बुखार आना एक प्रमुख ब्लड इन्फेक्शन सिम्पटम्स  में से एक हो सकता है।
  • कांपना और ठंड लगना – इन्फेक्शन होने पर बॉडी का इम्यून सिस्टम इफ़ेक्ट होजाता है जिस कारन से ठंड और कपकपी महसूस हो सकती है।
  • तेज दिल की धड़कन और सांस की तकलीफ – इन्फेक्शन का असर दिल और फेफड़ों पर भी हो सकता है, जिससे हार्ट रेट बढ़ने और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
  • ब्लड प्रेशर कम होना – शरीर में इन्फेक्शन बढ़ने से ब्लड प्रेशर अचानक कम हो सकता है, जिससे बेहोशी या चक्कर आने की संभावना रहती है।
  • त्वचा का पीला या नीला होना – शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण त्वचा का रंग बदल सकता है, यह खून में इन्फेक्शन का गंभीर लक्षण है।

 

ब्लड इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए?

ब्लड इन्फेक्शन से बचने के लिए आपको विटामिन-सी (vitamin c rich foods) देने वाले फल, ग्रीन वेजटेबल्स और प्रोटीन से भरपूर चीज़ो का सेवन करना चाहिए. ब्लड इन्फेक्शन होने पर कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए, ताकि इम्यून सिस्टम को मजबूत रखा जा सके और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिले.

 

  • प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड: ये फूड्स शरीर में सूजन और इंफेक्शन को बढ़ावा दे सकते हैं।
  • चीनी और मीठी चीज़ें: ये ब्लड शुगर लेवल को अस्थिर कर सकती हैं, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाती है।
  • तैलीय और फ्राइड फूड: इनसे पाचन तंत्र कमजोर होता है, जिससे इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता घट जाती है।

 

ब्लड इंफेक्शन कितने दिन में ठीक होता है?

खून में इन्फेक्शन के लक्षण ठीक होने में कितना समय लगता है, यह कई कारकों (factors for blood infection) पर निर्भर करता है:

 

 

उपचार का नाम

इलाज का विवरण

प्रभाव (healing)

एंटीबायोटिक दवाएं

संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए एंटीबायोटिक्स दी जाती हैं।

संक्रमण का नियंत्रण और रक्त प्रवाह (blood flow)  में सुधार।

इंट्रावेनस (IV) फ्लूइड्स

शरीर में तरल पदार्थों (liquids) का स्तर बनाए रखने के लिए नसों में फ्लूइड्स दिया जाता है।

रक्तचाप (blood pressure) स्थिर करना और अंगों की क्षति को रोकना।

ऑक्सीजन थेरेपी

फेफड़ों और रक्त में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन मास्क या वेंटिलेटर का उपयोग।

ऑक्सीजन की कमी से बचाव और अंगों को सही तरीके से काम करने में मदद।

सर्जिकल प्रक्रिया

संक्रमित ऊतक (infected tissue) या पस को हटाने के लिए सर्जरी की जाती है।

संक्रमण के स्रोत (source of infection) को खत्म करना और शरीर की सफाई।

इम्यूनोमोडुलेटरी थेरेपी

शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (defence system) को मजबूत करने के लिए दवाएं दी जाती हैं।

शरीर को संक्रमण से लड़ने में सक्षम बनाना।

 

ब्लड इन्फेक्शन कैसे ठीक होता है?

खून में इन्फेक्शन के लक्षण का इलाज जल्दी से जल्दी करना बेहद जरूरी है, ताकि इंफेक्शन को कंट्रोल किया जा सके। नीचे जानें Blood Infection Kaise Thik Hota Hai और सेप्सिस को ठीक करने के लिए उपयोगी 5 प्रमुख उपचार और उनके प्रभावों की जानकारी दी गई है।

 

  • एंटीबायोटिक्स का उपयोग – डॉक्टर द्वारा निर्धारित एंटीबायोटिक्स या एंटीवायरल दवाओं से इंफेक्शन को रोका जाता है। यह दवाएं रक्त में बैक्टीरिया या वायरस को खत्म करने का काम करती हैं।
  • इंट्रावेनस (IV) फ्लूइड्स – इन्फेक्शन के कारण शरीर में पानी की कमी और इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन हो सकता है, जिसे IV फ्लूइड्स से ठीक किया जाता है।
  • ऑक्सीजन थेरेपी – अगर खून में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है, तो ऑक्सीजन थेरेपी दी जा सकती है।
  • सर्जरी – अगर इंफेक्शन का स्रोत किसी घाव या संक्रमित अंग से है, तो सर्जरी के जरिए उसे हटाना जरूरी हो सकता है।

 

निष्कर्ष

ब्लड इन्फेक्शन एक गंभीर और जानलेवा स्थिति हो सकती है, लेकिन अगर इसके लक्षणों की पहचान समय पर हो जाए और सही इलाज शुरू किया जाए, तो इसे कंट्रोल किया जा सकता है। तेज बुखार, दिल की धड़कन बढ़ना, और त्वचा का रंग बदलना जैसे लक्षण नजरअंदाज नहीं करने चाहिए। इसके अलावा, इन्फेक्शन के दौरान सही आहार का सेवन और तैलीय तथा मीठी चीज़ों से परहेज करना जरूरी है। सावधानियों के साथ-साथ, एक मजबूत इम्यून सिस्टम ब्लड इन्फेक्शन से लड़ने में मददगार हो सकता है।

 

खून में इन्फेक्शन के लक्षण होने पर इलाज का खर्चा काफी बढ़ सकता है। ऐसे में एक अच्छे हेल्थ इंश्योरेंस प्लान(Best Health Insurance Plan) का होना जरूरी है। नीवा बूपा एक सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य बीमा कंपनी(Best Health Insurance Company) है जो आपके और आपके परिवार की सेहत का ध्यान रखते हुए ब्लड इन्फेक्शन जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के खर्चों को कवर करता है। इनके प्लान्स में कैशलेस अस्पताल सेवाएं और 24x7 हेल्थ केयर असिस्टेंस शामिल हैं, जिससे आप बेफिक्र होकर अपनी सेहत पर ध्यान दे सकते हैं।

FAQs

  1. ब्लड इन्फेक्शन के सामान्य लक्षण क्या हैं?

    ब्लड इन्फेक्शन के लक्षणों में तेज़ बुखार, ठंड लगना, थकान, तेज़ दिल की धड़कन, सांस लेने में दिक्कत, और त्वचा पर लाल चकत्ते शामिल हो सकते हैं।

  2. ब्लड इन्फेक्शन के मुख्य कारण क्या हैं?

    ब्लड इन्फेक्शन आमतौर पर बैक्टीरिया, वायरस, या फंगल संक्रमण के कारण होता है, जो खून में फैलकर अंगों को प्रभावित करता है। यह आमतौर पर असंक्रमित घावों, कमजोर इम्यून सिस्टम, या गंभीर संक्रमण से शुरू होता है।

  3. ब्लड इन्फेक्शन से बचाव के लिए क्या सावधानियां रखनी चाहिए?

    संक्रमण से बचने के लिए हाथों की स्वच्छता बनाए रखें, घावों को साफ रखें, नियमित टीकाकरण करवाएं, और कमजोर इम्यून सिस्टम होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

  4. ब्लड इन्फेक्शन का इलाज कैसे किया जाता है?

    ब्लड इन्फेक्शन का इलाज एंटीबायोटिक्स, एंटीफंगल या एंटीवायरल दवाओं, तरल पदार्थ देने, और ऑक्सीजन थेरेपी से किया जाता है। गंभीर मामलों में आईसीयू में विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।

  5. ब्लड इन्फेक्शन होने पर कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

    यदि आपको तेज़ बुखार, मानसिक भ्रम, सांस लेने में कठिनाई, या रक्तचाप में गिरावट जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज से जटिलताओं से बचा जा सकता है।

Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

You may also like

Popular Searches

Health InsuranceHealth InsuranceBest Family Health InsuranceBest Health Insurance For Senior Citizens In IndiaHealth Insurance With Opd CoverMediclaim InsuranceCritical Illness InsurancePersonal Accident InsuranceMediclaim PolicyIndividual Health InsuranceMaternity InsuranceBest Health Insurance companyNRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY LoginPMJJBY Policy StatusSwasthya Sathi CardPMSBYABHA Card DownloadPMJJBY | Ayushman CardPMMVY 2.0Ayushman Vay Vandana Card PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशनPMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans Travel InsuranceInternational Travel InsuranceStudent Travel InsuranceTravel Insurance USATravel Insurance CanadaTravel Insurance ThailandTravel Insurance GermanyTravel Insurance DubaiTravel Insurance BaliTravel Insurance AustraliaTravel Insurance SchengenTravel Insurance SingaporeTravel Insurance UKTravel Insurance VietnamTravel Insurance JapanTravel Insurance SpainTravel Insurance AsiaTravel Insurance NetherlandsTravel Insurance TurkeyTravel Insurance IrelandTravel Insurance PhillipinesTravel Insurace ItalyTravel Insurance FranceTravel Insurance ChinaTravel Insurance GeorgiaTravel Insurance South AfricaTravel Insurance MaldivesTravel Insurance PortugalTravel Insurance MalaysiaTravel Insurance QatarTravel Insurance PolandTravel Insurance Greece Travel Insurance New zealandTravel Insurance Saudi ArabiaTravel Insurance Sri Lanka


Become an Agent Insurance Agent | Insurance AdvisorLicensed Insurance AgentHealth Insurance ConsultantPOSP Insurance AgentIRDA Certificate DownloadIC 38 ExamInsurance Agent vs POSPIRDA Exam SyllabusIRDAI Agent LocatorIRDA exam feePaise Kaise KamayeGhar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals Best Hospitals in ChennaiTop Hospitals in DelhiBest Hospitals in GurgaonBest Hospitals in IndiaTop 10 Hospitals in IndiaBest Hospitals in HyderabadBest Hospitals in KolkataBest cancer hospitals in BangaloreBest cancer hospitals in HyderabadBest cancer hospitals in MumbaiBest cancer hospitals in IndiaTop 10 cancer hospitals  in India


Others - Ayushman BharatGst Refund for NRI on Health Insurance PremiumHealth Insurance Tax Deductible

 

Health & Wellness शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in HindiSat Isabgol Uses In HindiAloe Vera Juice Benefits in HindiDragon Fruit Benefits in HindiAkal Daad in HindiAcidity Home Remedies in HindiNikat Drishti Dosh in HindiYoga Benefits in HindiLaung Khane ke Fayde in HindiLeukoplakia in HindiProtien in 100g PaneerBenefits of Rice Water For SkinB12 Deficiency Symptoms in HindiFibre Foods in HindiChronic Disease Meaning in HindiVitamin D Foods in HindiBlood Urea in HindiBeetroot Uses Good for Health 

 

Calculator BMI CalculatorPregnancy CalculatorPregnancy Calendar Based on Conception DatePregnancy Conception Date CalculatorLast Menstrual Period CalculatorBMR CalculatorGFR CalculatorOvulation Calculator