Best Health Insurance Company in India

What is Chemotherapy in Hindi: एक संपूर्ण Guide

3 February, 2025

7 Shares

630 Reads

chemotherapy in hindi

कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी (Chemotherapy) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह एक इफेक्टिव ट्रीटमेंट मेथड है, जो कैंसर सेल्स को खत्म करने और उनकी वृद्धि को रोकने में मदद करता है। हालांकि, इस उपचार के कई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इस ब्लॉग में, हम कीमोथेरेपी मीनिंग, कीमोथेरेपी प्रोसेस, और कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स को विस्तार से समझेंगे।

 

What is Chemotherapy in Hindi?

कीमोथेरेपी शुरू करने से पहले जो सबसे पहला सवाल आपके मन में आता है वो है “What is Chemotherapy”. यह एक प्रकार का कैंसर ट्रीटमेंट (Cancer Treatment) है, जिसमें दवाओं का उपयोग करके कैंसर सेल्स को नष्ट किया जाता है। यह ट्रीटमेंट कैंसर की स्टेज, मरीज की उम्र और हेल्थ कंडीशन के आधार पर तय किया जाता है।

 

यह उपचार मुख्य रूप से उन कैंसर मरीजों के लिए किया जाता है:

 

जिनका कैंसर तेजी से बढ़ रहा हो

कुछ कैंसर बहुत तेज़ी से बढ़ते हैं। ऐसे मामलों में, कीमोथेरेपी का इस्तेमाल कैंसर की सेल्स को जल्दी से मारने और उनकी बढ़ोतरी को रोकने के लिए किया जाता है।

 

जिनकी सर्जरी या रेडिएशन थेरेपी के बाद कैंसर सेल्स को खत्म करना हो

कई बार सर्जरी या रेडिएशन थेरेपी के बाद भी कुछ कैंसर कोशिकाएं शरीर में रह जाती हैं। कीमोथेरेपी का इस्तेमाल उन बची हुई सेल्स को मारने के लिए किया जाता है ताकि कैंसर दोबारा न हो।

 

जिनका कैंसर पूरे शरीर में फैल चुका हो

जब कैंसर शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में फैल जाता है, तो उसे मेटास्टैटिक कैंसर कहते हैं। ऐसे मामलों में, कीमोथेरेपी पूरे शरीर में फैल चुकी कैंसर सेल्स को मारने का एक प्रभावी तरीका हो सकता है।

 

Chemotherapy कैसे काम करती है?

कीमोथेरेपी उन कैंसर सेल्स को टार्गेट करती है जो तेजी से विभाजित होती हैं। यह कई तरीकों से दी जा सकती है:

 

  • इंट्रावेनस (IV) कीमोथेरेपी: दवा नसों (Veins) के माध्यम से दी जाती है।
  • ओरल कीमोथेरेपी (Oral Chemotherapy): मरीज को गोलियों या कैप्सूल के रूप में दवा दी जाती है।
  • इंजेक्शन (Injection): मांसपेशियों (Muscles) में दिया जाता है।
  • टॉपिकल कीमोथेरेपी (Topical Chemotherapy): यह त्वचा पर क्रीम के रूप में लगाई जाती है।

 

कीमोथेरेपी प्रक्रिया (Chemotherapy Process)

कीमोथेरेपी एक लंबी प्रक्रिया होती है, जिसमें कई चरण शामिल होते हैं। आइए, इस प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं:

 

निदान और योजना (Diagnosis & Planning)

सबसे पहले डॉक्टर कैंसर की स्टेज और मरीज की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करते हैं। उसके बाद, एक व्यक्तिगत उपचार योजना बनाई जाती है।

 

कीमोथेरेपी का एडमिनिस्ट्रेशन (Administration of Chemotherapy)

कीमोथेरेपी की दवाएं डॉक्टर की देखरेख में दी जाती हैं। यह प्रक्रिया अस्पताल या क्लिनिक में हो सकती है।

 

साइड इफेक्ट्स की मॉनिटरिंग (Monitoring Side Effects)

इलाज के दौरान डॉक्टर मरीज की प्रतिक्रिया को मॉनिटर करते हैं और जरूरत के अनुसार इलाज में बदलाव किया जाता है।

 

रिकवरी और फॉलो-अप

हर कीमोथेरेपी सत्र के बाद मरीज की सेहत पर ध्यान दिया जाता है और नियमित चेकअप किए जाते हैं।

 

Chemotherapy Side Effects in Hindi

हालांकि, कीमोथेरेपी कैंसर सेल्स को खत्म करने में कारगर होती है, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट्स  भी होते हैं। आइये जानें कुछ कीमोथेरेपी साइड इफेक्ट्स :

 

  • बाल झड़ना: कीमोथेरेपी बालों की जड़ों को प्रभावित करती है, जिससे बाल झड़ सकते हैं।
  • थकान: मरीजों को अधिक कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
  • मतली और उल्टी (Nausea & Vomiting): यह सबसे सामान्य साइड इफेक्ट्स में से एक है, लेकिन एंटी-नॉशिया मेडिसिन से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
  • इंफेक्शन का खतरा: कीमोथेरेपी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, जिससे मरीज जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। इस्से संक्रमण का ख़तरा हो सकता है
  • भूख में कमी: मरीजों को खाने में अरुचि हो सकती है, जिससे वजन कम हो सकता है।

 

Chemotherapy के दौरान सावधानियां

कीमोथेरेपी अपने आप में एक मुश्किल ट्रीटमेंट है। इसे लेने वाले मरीजों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जैसे:

 

 

Cancer Chemotherapy के लाभ

कीमोथेरेपी के कई फायदे होते हैं:

 

कैंसर सेल्स को खत्म करना

कीमोथेरेपी में इस्तेमाल होने वाली दवाइयाँ सीधे कैंसर सेल्स पर हमला करती हैं और उन्हें मार देती हैं। यह उन सेल्स को भी नष्ट कर सकती हैं जो शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में फैल गई हों, जिससे कैंसर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

 

Tumor का आकार घटाना

कई बार, ट्यूमर बहुत बड़ा होता है जिसकी वजह से उसे सर्जरी से पूरी तरह निकालना मुश्किल होता है। कीमोथेरेपी ट्यूमर को सिकोड़कर छोटा कर देती है, जिससे सर्जरी करना आसान और ज़्यादा सफल हो जाता है। इसे नियोएडजुवेंट कीमोथेरेपी कहते हैं।

 

Cancer को शरीर में फैलने से रोकना

कीमोथेरेपी का उपयोग कैंसर सेल्स को शरीर के अन्य भागों में फैलने से रोकने के लिए किया जा सकता है। यह मेटास्टेसिस (जब कैंसर एक अंग से दूसरे अंग में फैलता है) की संभावना को कम करता है, जिससे इलाज ज़्यादा प्रभावी हो सकता है।

 

निष्कर्ष

कीमोथेरेपी एक प्रभावी कैंसर ट्रीटमेंट है, लेकिन यह हर मरीज के लिए अलग-अलग असर कर सकती है। मरीजों को इलाज के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए और डॉक्टर की सलाह का पालन करना चाहिए।

 

अगर आप या आपका कोई प्रिय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, तो सही हेल्थ इंश्योरेंस और पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा योजना होना बेहद जरूरी है। निवा बूपा का हेल्थ इंश्योरेंस प्लान कीमोथेरेपी और अन्य कैंसर उपचारों के लिए व्यापक कवरेज प्रदान करता है। आज ही हमारे साथ जुड़ें और अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाएं!

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. कीमो इंजेक्शन कितनी बार दिए जाते हैं? 

    कीमोथेरेपी कितनी बार दी जाएगी यह कैंसर के प्रकार, उसकी स्टेज, इस्तेमाल की जा रही दवाओं और मरीज़ की सेहत पर निर्भर करता है। यह हफ़्तों या महीनों तक चल सकता है, जिसमें इलाज के ‘साइकिल’ होते हैं और हर साइकिल में कई बार दवा दी जा सकती है। डॉक्टर ही तय करते हैं कि कीमो कितने समय तक और कितनी बार देनी है।

  2. कीमो को शरीर छोड़ने में कितना समय लगता है? 

    कीमोथेरेपी दवाइयों को शरीर से पूरी तरह निकलने में कुछ घंटे से लेकर कुछ दिन या हफ़्ते तक लग सकते हैं। यह दवा के प्रकार, खुराक और मरीज़ के शरीर के मेटाबोलिज्म पर निर्भर करता है। कुछ दवाएँ जल्दी निकल जाती हैं, जबकि कुछ ज़्यादा समय तक शरीर में रहती हैं।

  3. कैसे पता चलेगा कि कीमो काम कर रहा है? 

    यह जानने के लिए डॉक्टर कई तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, जैसे कि नियमित शारीरिक जाँच, ब्लड टेस्ट, इमेजिंग टेस्ट (जैसे CT स्कैन या PET स्कैन), और ट्यूमर मार्कर टेस्ट। इन टेस्ट के नतीजों से पता चलता है कि ट्यूमर का आकार घट रहा है या कैंसर कोशिकाएँ नष्ट हो रही हैं या नहीं।

Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

Health Insurance - Health Insurance | Best Family Health Insurance | Best Health Insurance For Senior Citizens In India | Health Insurance With Opd Cover | Mediclaim Insurance | Critical Illness Insurance | Personal Accident Insurance | Mediclaim Policy | Individual Health Insurance | Maternity Insurance | Best Health Insurance company | NRI Health Insurance 

 

Health Insurance Schemes - PMMVY Login | PMJJBY Policy Status | Swasthya Sathi Card | PMSBY | PMJJBY | Ayushman Card | PMMVY 2.0 | Ayushman Vay Vandana Card | PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशन | PMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans - Travel Insurance |  International Travel Insurance | Student Travel Insurance | Travel Insurance USA | Travel Insurance Canada | Travel Insurance Thailand | Travel Insurance Germany | Travel Insurance Dubai | Travel Insurance Bali | Travel Insurance Australia | Travel Insurance Schengen | Travel Insurance Singapore | Travel Insurance UK | Travel Insurance Vietnam | Travel Insurance Japan | Travel Insurance Spain | Travel Insurance Asia | Travel Insurance Netherlands | Travel Insurance Turkey | Travel Insurance Ireland | Travel Insurance Philippines | Travel Insurance Italy | Travel Insurance France | Travel Insurance China | Travel Insurance Georgia | Travel Insurance South Africa | Travel Insurance Maldives | Travel Insurance Portugal | Travel Insurance Malaysia | Travel Insurance Qatar | Travel Insurance Poland | Travel Insurance Greece | Travel Insurance New zealand | Travel Insurance Saudi Arabia | Travel Insurance Sri Lanka

Become an Agent - Insurance Agent

 

Top Hospitals -  Best Hospitals in Gurgaon 


Others - Ayushman Bharat | Gst Refund for NRI on Health Insurance Premium

 

Health & Wellness - शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in Hindi | Sat Isabgol Uses In Hindi | Aloe Vera Juice Benefits in Hindi | Dragon Fruit Benefits in Hindi | Akal Daad in Hindi | Acidity Home Remedies in Hindi | Nikat Drishti Dosh in Hindi | Yoga Benefits in Hindi | Laung Khane ke Fayde in Hindi | Leukoplakia in Hindi | Protein in 100g Paneer | Benefits of Rice Water For Skin | B12 Deficiency Symptoms in Hindi | Fibre Foods in Hindi | Chronic Disease Meaning in Hindi | Vitamin D Foods in Hindi | Blood Urea in Hindi | Beetroot Uses Good for Health 

 

 

Calculator - BMI Calculator | Pregnancy Calculator | Pregnancy Calendar Based on Conception Date | Pregnancy Conception Date Calculator | Last Menstrual Period Calculator | BMR Calculator | GFR Calculator | Ovulation Calculator