Best Health Insurance Company in India

ESR Test in Hindi: Normal Range, हाई लेवल के कारण व लक्षण और कब होता है

8 August, 2025

8 Shares

6731 Reads

ESR Test in Hindi
Written by: Narender Singh

अत्यधिक work pressure, अनहेल्दी खान-पान और तनाव, ये सब मिलकर हमारे शरीर को अंदर से खोखला कर रहे हैं। हम स्वाद के चक्कर में अक्सर बाहर का तला-भुना खाना खा लेते हैं, जिसमें ना तो nutrients होते हैं और ना ही वो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके परिणामस्वरूप, हमारा शरीर अंदर ही अंदर कई बीमारियों का घर बनता जा रहा है, जिनका हमें समय रहते पता भी नहीं चलता।

 

ऐसे में समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराना बहुत जरूरी हो जाता है। इन्हीं चेकअप्स में एक महत्वपूर्ण टेस्ट है ईएसआर टेस्ट (ESR test in Hindi), जो आपके शरीर में सूजन या किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर सकता है।

 

अगर आप नहीं जानते की यह टेस्ट क्या है या क्यों किया जाता है, तो यह ब्लॉग आपके लिए है।  

 

ESR टेस्ट क्या है? 

ईएसआर टेस्ट (ESR test in hindi) का पूरा नाम एरिथ्रोसाइट सेडिमेंटेशन रेट (Erythrocyte Sedimentation Rate) है। यह एक साधारण ब्लड टेस्ट है जिसमें आपके खून में मौजूद Red Blood Cells के सेटल डाउन होने की स्पीड को मापा जाता है।

जब आपके शरीर में कोई इंफेक्शन या सूजन होती है, तो आपके खून में कुछ प्रोटीन बढ़ जाते हैं। ये प्रोटीन red blood cells को आपस में चिपका देते हैं, जिससे उनका वजन बढ़ जाता है। वजन बढ़ने के कारण ये सेल्स ट्यूब में जल्दी बैठ (settle down) जाती हैं। यही गति डॉक्टर को सूजन और इंफेक्शन के बारे में बताती है।

आसान भाषा में कहें तो, यह टेस्ट शरीर में किसी भी तरह की असामान्य सूजन या इंफेक्शन का संकेत देता है। यह किसी विशेष बीमारी का पता नहीं लगाता, बल्कि यह बताता है कि शरीर में कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ी है। इससे आप सही समय पर सही इलाज ले पाते है, और बात ज़्यादा बिगड़ने से बच जाती है। 

 

ESR टेस्ट क्यों कराया जाता है?

अब आप जानते है की ESR टेस्ट क्या है। आइये अब बात करते है की यह टेस्ट क्यों कराया जाता है। ऊपर आपने इसके बार में breifly पढ़ा, लेकिन यहाँ हम यह detail में जानेंगे की डॉक्टर किन स्थितियों में ईएसआर टेस्ट (ESR test in hindi) कराने की सलाह देते हैं:

  • सूजन का पता लगाने के लिए: यह टेस्ट आपके शरीर में सूजन का पता लगाने के लिए सबसे आम है। यह अर्थराइटिस, ऑटोइम्यून बीमारियों (जैसे ल्यूपस) और inflammatory bowel diseases जैसी स्थितियों का पता लगाने में मदद करता है।
  • इंफेक्शन का पता लगाने के लिए: किसी भी तरह के इंफेक्शन जैसे टीबी या फेफड़ों का इंफेक्शन होने पर ESR का लेवल बढ़ जाता है। यह टेस्ट यह पता लगाने में मदद करता है। 
  • बीमारी की प्रोग्रेस को ट्रैक करने के लिए: यदि आप किसी बीमारी जैसे अर्थराइटिस का इलाज करा रहे हैं, तो डॉक्टर समय-समय पर ईएसआर टेस्ट(ESR test in hindi) कराकर यह देखते हैं कि इलाज कितना प्रभावी है।
  • लक्षणों की जांच के लिए: यदि आपको लगातार बुखार, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, या थकान जैसे लक्षण हैं, तो डॉक्टर यह जानने के लिए ईएसआर टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं कि क्या कोई सूजन या संक्रमण है।

 

ESR टेस्ट की सामान्य रेंज क्या होती है?

हर ब्लड टेस्ट की अपनी एक नार्मल रेंज होती है। यदि आपकी टेस्ट की रेंज इस नार्मल रेंज से ऊपर जा रही है तो यह आपके शरीर में कुछ बदलाव ला सकती है। इसलिए रेंज को ध्यान में रखना बहुत ज़रूरी है। आइये बात करते है की ESR टेस्ट की सामान्य रेंज उम्र और लिंग के अनुसार क्या है: 

  • पुरुषों के लिए:
  • 50 साल से कम उम्र के पुरुष: 0 से 15 मिमी/घंटा
  • 50 साल से अधिक उम्र के पुरुष: 0 से 20 मिमी/घंटा
  • महिलाओं के लिए:
  • 50 साल से कम उम्र की महिलाएं: 0 से 20 मिमी/घंटा
  • 50 साल से अधिक उम्र की महिलाएं: 0 से 30 मिमी/घंटा
  • बच्चों के लिए: 0 से 10 मिमी/घंटा

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह केवल एक सामान्य अनुमान होते है। Laboratory और परीक्षण के तरीके के अनुसार यह रेंज थोड़ी बहुत भिन्न हो सकती है। इसलिए, हमेशा एक एक्सपर्ट डॉक्टर से ही अपनी रिपोर्ट की बारे में बात करें।

 

हाई ESR लेवल के कारण क्या हो सकते हैं? 

यदि आपका ESR लेवल बढ़ा हुआ है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। डॉक्टर बढ़ी हुई ESR के सटीक कारण का पता लगाने के लिए अन्य परीक्षणों और आपकी मेडिकल हिस्ट्री का evaluation करेंगे।

कुछ संभावित कारण हैं:

  • इंफेक्शन: किसी भी तरह के इंफेक्शन, जैसे कि फेफड़ों का संक्रमण, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), या टीबी होने पर ईएसआर का स्तर बढ़ सकता है।
  • ऑटोइम्यून बीमारियां: Rheumatoid arthritis, Lupus, or inflammatory bowel disease जैसी ऑटोइम्यून बीमारियों में शरीर अपने ही स्वस्थ tissues पर हमला करता है, जिससे सूजन होती है और ESR बढ़ जाता है।
  • सूजन संबंधी बीमारियां: टेंपोरल आर्टेराइटिस (Temporal Arteritis) और पॉलीमियाल्जिया रुमेटिका (Polymyalgia Rheumatica) जैसी बीमारियां भी ईएसआर स्तर को बढ़ा सकती हैं।
  • कैंसर: कुछ प्रकार के कैंसर, जैसे लिम्फोमा और मल्टीपल मायलोमा, भी ईएसआर को बढ़ा सकते हैं।
  • किडनी रोग: किडनी की बीमारियों से भी ईएसआर स्तर बढ़ सकता है।
  • गर्भावस्था: गर्भावस्था के दौरान भी ईएसआर का स्तर सामान्य से ज़्यादा हो सकता है।

हमें कैसे पता चलेगा कि ESR टेस्ट की रेंज सामान्य से ज़्यादा है? 

जब ESR टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य सीमा से अधिक आती है, तो यह आपके शरीर में किसी छिपी हुई समस्या का संकेत हो सकता है। यह ज़रूरी नहीं कि हाई ESR लेवल के साथ कोई specific लक्षण हमेशा दिखाई दें, लेकिन अक्सर यह कुछ सामान्य लक्षणों से जुड़ा होता है। ये लक्षण शरीर में चल रही सूजन या इंफेक्शन की ओर इशारा करते हैं।

यहां कुछ ऐसे सामान्य लक्षण दिए गए हैं जो हाई ईएसआर लेवल का संकेत दे सकते हैं:

  • लगातार सिरदर्द: अचानक या लगातार होने वाले सिरदर्द, विशेष रूप से अगर यह पहले कभी न हुआ हो, तो यह एक संभावित लक्षण हो सकता है।
  • बुखार: बिना किसी स्पष्ट कारण के बार-बार बुखार आना या लंबे समय तक हल्का बुखार बने रहना।
  • जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द: जोड़ों में अकड़न, दर्द या सूजन का अनुभव करना, खासकर सुबह के समय।
  • भूख और वजन में बदलाव: भूख न लगना और इसके कारण अचानक वजन कम होना, या कुछ मामलों में वजन बढ़ना भी हो सकता है।
  • एनीमिया के लक्षण: खून की कमी के कारण होने वाली थकान, कमजोरी या सांस फूलना भी हाई ईएसआर से जुड़ा हो सकता है।

निष्कर्ष

ESR टेस्ट एक बहुत ही महत्वपूर्ण और सरल टेस्ट है, जो आपके शरीर में छिपी हुई समस्याओं का पता लगाने में मदद करता है। यह हमें सही समय पर डॉक्टर से सलाह लेने और उचित इलाज शुरू करने का मौका देता है।

 

आपकी सेहत आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसलिए, अपनी सेहत का ख्याल रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। बीमारियों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है नियमित जांच-पड़ताल और एक स्वस्थ जीवनशैली। लेकिन, यदि कोई बीमारी हो जाए, तो आर्थिक बोझ से बचने के लिए health insurance बहुत जरूरी है।

 

निवा बूपा आपको और आपके परिवार को unexpected स्वास्थ्य खर्चों से बचाने में मदद करता है। हमारे प्लान आपकी ज़रूरतों के हिसाब से बनाए गए हैं, ताकि आप अपनी सेहत की चिंता किए बिना ज़िंदगी का आनंद ले सकें। 

 

People Also Ask

 

ESR टेस्ट कराने से पहले क्या कोई तैयारी करनी पड़ती है? 

आमतौर पर ESR टेस्ट के लिए किसी खास तैयारी की जरूरत नहीं होती। आपको भूखे पेट रहने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर डॉक्टर ने कोई अन्य टेस्ट भी कराने को कहा है, तो उनकी सलाह का पालन करें।

क्या हाई ESR लेवल का मतलब हमेशा कैंसर होता है? 

नहीं, हाई ईएसआर लेवल का मतलब हमेशा कैंसर नहीं होता। यह संक्रमण, सूजन, या किसी अन्य सामान्य स्थिति का संकेत हो सकता है। डॉक्टर सटीक कारण का पता लगाने के लिए अन्य परीक्षणों की सलाह देंगे।

क्या ESR टेस्ट दर्दनाक होता है? 

नहीं, यह टेस्ट दर्दनाक नहीं होता। इसमें केवल एक छोटी सी सुई से आपकी नस से खून का नमूना लिया जाता है, जिसमें थोड़ी देर का हल्का सा दर्द या चुभन महसूस हो सकती है।

क्या ESR टेस्ट महंगा होता है? 

नहीं, ईएसआर टेस्ट बहुत महंगा नहीं होता। यह एक साधारण और सस्ता टेस्ट है, जो आसानी से किसी भी लैब में कराया जा सकता है।

क्या मेरा ESR लेवल सामान्य से कम हो सकता है? 

हाँ, कुछ मामलों में ईएसआर लेवल सामान्य से कम हो सकता है, जैसे सिकल सेल एनीमिया या पॉलीसिथेमिया जैसी कुछ बीमारियों में।

क्या दवाएं ESR लेवल को प्रभावित कर सकती हैं? 

हाँ, कुछ दवाएं, जैसे एस्पिरिन और कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स, ईएसआर लेवल को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए, टेस्ट कराने से पहले अपने डॉक्टर को उन सभी दवाओं के बारे में बताएं जो आप ले रहे हैं।

मुझे अपना ESR टेस्ट कितनी बार कराना चाहिए?

 यह आपके डॉक्टर पर निर्भर करता है। यदि आप किसी बीमारी का इलाज करा रहे हैं, तो डॉक्टर आपको समय-समय पर टेस्ट कराने की सलाह देंगे। अन्यथा, यह आमतौर पर नियमित स्वास्थ्य जांच का हिस्सा होता है।

क्या बच्चों में हाई ESR लेवल का मतलब गंभीर बीमारी है? 

बच्चों में भी हाई ईएसआर लेवल का मतलब संक्रमण या सूजन हो सकता है। डॉक्टर बच्चे के अन्य लक्षणों और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर आगे की जांच करेंगे।

Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

Popular Searches

Health Insurance - Health Insurance | Best Family Health Insurance | Best Health Insurance For Senior Citizens In India | Health Insurance With Opd Cover | Mediclaim Insurance | Critical Illness Insurance | Personal Accident Insurance | Mediclaim Policy | Individual Health Insurance | Maternity Insurance | Best Health Insurance company | NRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY Login | PMJJBY Policy Status | Swasthya Sathi Card | PMSBY | PMJJBY | Ayushman Card | PMMVY 2.0 | Ayushman Vay Vandana Card | PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशन | PMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans - Travel Insurance |  International Travel Insurance | Student Travel Insurance | Travel Insurance USA | Travel Insurance Canada | Travel Insurance Thailand | Travel Insurance Germany | Travel Insurance Dubai | Travel Insurance Bali | Travel Insurance Australia | Travel Insurance Schengen | Travel Insurance Singapore | Travel Insurance UK | Travel Insurance Vietnam | Travel Insurance Japan | Travel Insurance Spain | Travel Insurance Asia | Travel Insurance Netherlands | Travel Insurance Turkey | Travel Insurance Ireland | Travel Insurance Phillipines | Travel Insurace Italy | Travel Insurance France | Travel Insurance China | Travel Insurance Georgia | Travel Insurance South Africa | Travel Insurance Maldives | Travel Insurance Portugal | Travel Insurance Malaysia | Travel Insurance Qatar | Travel Insurance Poland | Travel Insurance Greece | Travel Insurance New zealand | Travel Insurance Saudi Arabia | Travel Insurance Sri Lanka


Become an Agent - Insurance Agent | IRDA Certificate Download | IRDA Exam Syllabus | IRDA exam fee | Paise Kaise Kamaye | Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals -  Best Hospitals in Gurgaon


Others - Ayushman Bharat | Gst Refund for NRI on Health Insurance Premium

 

Health & Wellness - शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in Hindi | Sat Isabgol Uses In Hindi | Aloe Vera Juice Benefits in Hindi | Dragon Fruit Benefits in Hindi | Akal Daad in Hindi | Acidity Home Remedies in Hindi | Nikat Drishti Dosh in Hindi | Yoga Benefits in Hindi | Laung Khane ke Fayde in Hindi | Leukoplakia in Hindi | Protien in 100g Paneer | Benefits of Rice Water For Skin | B12 Deficiency Symptoms in Hindi | Fibre Foods in Hindi | Chronic Disease Meaning in Hindi | Vitamin D Foods in Hindi | Blood Urea in Hindi | Beetroot Uses Good for Health 

 

Calculator - BMI Calculator | Pregnancy Calculator | Pregnancy Calendar Based on Conception Date | Pregnancy Conception Date Calculator | Last Menstrual Period Calculator | BMR Calculator | GFR Calculator | Ovulation Calculator