IVF Kya Hai: प्रक्रिया, उपचार Aur रिस्क्स की पूरी जानकारी
17 January, 2025
5 Shares
723 Reads
Share
इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) एक आधुनिक तकनीक है, जो उन कप्लस के लिए आशा की किरण बन चुकी है, जो प्राकृतिक रूप से गर्भधारण नहीं कर सकते। यह प्रक्रिया विज्ञान और चिकित्सा के एक अद्भुत संयोजन का परिणाम है। इस ब्लॉग में, हम समझेंगे कि आईवीएफ क्या है, इसकी प्रक्रिया, उपचार और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां।
आईवीएफ क्या होता है? (In Vitro Fertilization kya hai)
इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) एक असिस्टिड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (Assisted reproductive technology/ ART) है, जिसमें स्पर्म और एग को लैब में फर्टिलाइज़ किया जाता है और डेवेलप्ड भ्रूण (foetus) को यूट्रस में ट्रांसप्लांट किया जाता है। यह उन दंपतियों के लिए एक कारगर उपाय है, जो बांझपन या इनफर्टिलिटी (infertility) की समस्या का सामना कर रहे हैं।
आईवीएफ का उपयोग मुख्य रूप से उन महिलाओं के लिए किया जाता है जिन्हें हार्मोनल असंतुलन, फॉलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज हो या पुरुषों में स्पर्म की कमी जैसी समस्याएं होती हैं।
IVF प्रक्रिया (IVF Process in Hindi)
आईवीएफ प्रक्रिया कई स्टेजेस में पूरी होती है, जिसमें एग उत्पादन से लेकर एम्ब्र्यो ट्रांसप्लांटेशन (एम्ब्र्यो ट्रांसप्लांटेशन) तक कई महत्वपूर्ण कदम शामिल होते हैं। आइए इस प्रोसेस को विस्तार से समझते हैं:
ओवेरियन स्टिमुलेशन (Ovarian Stimulation)
इस स्टेज में महिला को हार्मोनल दवाइयां दी जाती हैं, जिससे ओवरी में एग्स का उत्पादन बढ़े।
एग रिट्रीवल (Egg Retrieval)
जब एग पूरी तरह मच्योर हो जाते हैं, तब उन्हें एक छोटी प्रक्रिया द्वारा निकाला जाता है।
स्पर्म कलेक्शन (Sperm Collection)
पुरुष के स्पर्म्स को एकत्र किया जाता है और उन्हें लैब में प्रोसेस किया जाता है।
फर्टिलाइज़ेशन (Fertilization)
एग और स्पर्म को नियंत्रित वातावरण में फर्टिलाइज़ किया जाता है।
एम्ब्र्यो कल्चर (Embryo Culture)
फर्टिलाइज़्ड एग को कुछ दिनों तक लैब में कल्चर किया जाता है।
एम्ब्र्यो स्थानांतरण (Embryo Transfer)
स्वस्थ भ्रूण को गर्भाशय में ट्रांसप्लांट किया जाता है।
प्रेगनेंसी टेस्ट (Pregnancy Test)
ट्रांसप्लांटेशन के कुछ सप्ताह बाद गर्भावस्था परीक्षण किया जाता है।
IVF उपचार की सफलता (IVF Treatment in Hindi)
IVF उपचार की सफलता कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे महिला की आयु, स्वास्थ्य स्थिति और क्लिनिक की विशेषज्ञता। आमतौर पर, आईवीएफ की सक्सेस में निम्नलिखित फैक्टर्स शामिल होते हैं:
हार्मोनल थेरेपी
फीमेल्स में एग प्रोडक्शन को कंट्रोल करने और गर्भाशय को भ्रूण के लिए तैयार करने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन दिए जाते हैं।
इंट्रासाइटोप्लास्मिक स्पर्म इंजेक्टशन (Intracytoplasmic Sperm Injection/ ICSI)
यह उन मामलों में उपयोग होती है, जब पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी कमजोर होती है। इस प्रोसेस में एक स्पर्म को सीधे एग में इंजेक्ट किया जाता है।
फ्रीजिंग (Embryo Freezing)
आईवीएफ के दौरान बने अतिरिक्त भ्रूण को भविष्य में उपयोग के लिए फ्रीज किया जा सकता है।
डोनर एग और शुक्राणु (Donor Egg)
जब महिला के एग या पुरुष के स्पर्म में समस्या होती है, तो डोनर एग या स्पर्म का उपयोग किया जा सकता है।
आईवीएफ की सफलता दर महिला की आयु, मेडिकल हिस्ट्री और इलाज की क्वालिटी पर निर्भर करती है। 35 वर्ष से कम आयु की महिलाओं के लिए इसकी सफलता दर लगभग 40-50% होती है, जबकि 40 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए यह दर कम हो सकती है।
आईवीएफ से जुड़े रिस्क्स
आईवीएफ एक सेफ प्रोसेस है, लेकिन इसमें कुछ जोखिम भी हो सकते हैं:
- एकाधिक गर्भधारण (Multiple Pregnancy): कई बार आईवीएफ के कारण जुड़वां या अधिक बच्चों की संभावना बढ़ जाती है।
- ओवेरियन हाइपर स्टिमुलेशन सिंड्रोम (Ovarian Hyperstimulation Ssyndrome/ OHSS): एग स्टिमुलेशन के दौरान कुछ महिलाओं को पेट में सूजन या दर्द हो सकता है।
- गर्भपात का खतरा (Miscarriage): उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण गर्भपात की संभावना हो सकती है।
IVF कब अपनाएं?
IVF उन कपल्स के लिए सही विकल्प हो सकता है जो:
- 12 महीने से अधिक समय से गर्भधारण की कोशिश कर रहे हैं।
- जिनकी फॉलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो चुकी हैं।
- जिनमें स्पर्म की क्वालिटी कमजोर है।
- जो हेरेडिटरी कमियों से बचना चाहते हैं।
- जिनका पिछले उपचार विफल रहा है।
IVF से जुड़ी गलतफहमियां
किसी भी मेडिकल प्रोसेस की तरह आईवीएफ के साथ भी कुछ ऐसी गलतफहमियां जुड़ी हैं जिनकी वजह से लोगों में इसके लिए भ्रम पैदा हो जाता है। लेकिन ये भ्रम गलत है, आइये देखें इन बातों में कितनी सच्चाई है:
IVF हमेशा सफल होता है
यह सच नहीं है। आईवीएफ की सफलता दर कई चीजों पर निर्भर करती है, जैसे महिला की उम्र, एग और स्पर्म की गुणवत्ता, और क्लिनिक की विशेषज्ञता। इसलिए, हर मामले में सफलता की गारंटी नहीं होती।
आईवीएफ से होने वाले बच्चे अस्वस्थ होते हैं
यह एक गलत धारणा है। स्टडी से पता चला है कि आईवीएफ से जन्मे बच्चे नैचुरल रूप से जन्मे बच्चों के समान ही स्वस्थ होते हैं। कुछ मामलों में मामूली जोखिम हो सकते हैं, लेकिन वे बहुत कम होते हैं।
आईवीएफ सिर्फ अमीरों के लिए है
पहले आईवीएफ बहुत महंगा था, लेकिन अब यह उतना महंगा नहीं है। कई सरकारी और निजी स्वास्थ्य बीमा योजनाएं आईवीएफ के खर्च को कवर करती हैं, जिससे यह अधिक लोगों के लिए सुलभ हो गया है।
निष्कर्ष
इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) उन दंपतियों के लिए वरदान साबित हुआ है जो प्राकृतिक रूप से संतान प्राप्ति में असमर्थ हैं। यह तकनीक लगातार विकसित हो रही है और इसमें सफलता दर भी बढ़ रही है।
अगर आप भी आईवीएफ करवाने पर विचार कर रहे हैं, तो सही IVF इंश्योरेंस होना जरूरी है। निवा बूपा के हेल्थ इंश्योरेंस आपके आईवीएफ उपचार में मॉनेटरी हेल्प देता है, जिससे आपको बिना किसी फाइनेंशियल बोझ के अपने परिवार को बढ़ाने का अवसर मिलता है।
आज ही निवा बूपा के हेल्थ इंश्योरेंस से संपर्क करें और अपनी माँ बनने की यात्रा को सुरक्षित बनाएं।
FAQ’s
क्या IVF से लड़का पैदा हो सकता है?
IVF एक प्रोसेस है जिससे गर्भधारण होता है, लेकिन यह बच्चे का लिंग निर्धारित नहीं करता। प्राकृतिक गर्भधारण की तरह, IVF में भी लड़का या लड़की होने की संभावना लगभग बराबर होती है, जब तक कि प्रीइम्प्लांटेशन जेनेटिक डायग्नोसिस (PGD) जैसी तकनीक का इस्तेमाल लिंग चयन के लिए न किया जाए, जो कई देशों में कानूनी रूप से प्रतिबंधित है।
IVF के लिए एक दिन में कितने इंजेक्शन लगते हैं?
IVF के दौरान, ओवेरियन स्टिमुलेशन के लिए आमतौर पर एक से दो इंजेक्शन प्रतिदिन लगते हैं। यह इंजेक्शन कितने दिनों तक लगेंगे यह मरीज़ की स्थिति और डॉक्टर के निर्णय पर निर्भर करता है, लेकिन आमतौर पर यह 8 से 14 दिनों तक या उससे अधिक समय तक चलता है। कुछ मामलों में, एक ही इंजेक्शन में दो दवाएं दी जा सकती हैं।
आईवीएफ के लिए सही उम्र क्या है?
आईवीएफ की सफलता दर महिला की उम्र पर निर्भर करती है। महिलाओं के लिए 25 से 35 वर्ष की आयु आईवीएफ के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है, क्योंकि इस दौरान अंडों की गुणवत्ता और संख्या सबसे अच्छी होती है। 35 वर्ष के बाद, अंडों की गुणवत्ता और संख्या में गिरावट आने लगती है, जिससे आईवीएफ की सफलता दर कम हो सकती है।
IVF का खर्च क्या है?
भारत में IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) का खर्च आमतौर पर 1.5 लाख रुपये से 2.5 लाख रुपये के बीच होता है। यह खर्च क्लिनिक, डॉक्टर की विशेषज्ञता, शहर, दवाइयों और कितने साइकल की जरूरत है, इस पर निर्भर करता है। कुछ मामलों में एडवांस्ड तकनीक या अतिरिक्त प्रक्रियाएँ जुड़ने पर लागत बढ़ भी सकती है।
IVF की जरूरत कब पड़ती है?
जब प्राकृतिक तरीके से गर्भधारण संभव न हो, तब IVF की सलाह दी जाती है। इसके कारण हो सकते हैं – महिला की फेलोपियन ट्यूब में ब्लॉकेज, पुरुष में स्पर्म से जुड़ी समस्या, उम्र बढ़ने से कम हुई प्रजनन क्षमता, या लंबे समय से चली आ रही बांझपन की समस्या। कई बार बार-बार गर्भपात होने की स्थिति में भी IVF एक विकल्प बन सकता है।
कैसे पता चलेगा कि आईवीएफ आपके लिए सही है?
IVF आपके लिए सही है या नहीं, इसका फैसला केवल फर्टिलिटी विशेषज्ञ से परामर्श के बाद ही हो सकता है। डॉक्टर आपकी मेडिकल हिस्ट्री, हार्मोन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड और दंपति दोनों की जांच करके सलाह देते हैं। अगर दवाइयों या अन्य उपचारों से परिणाम नहीं मिल रहे, तो IVF अपनाना उपयुक्त हो सकता है।
Get right coverage, right premium and the right protection instantly.
You may also like
Popular Searches
Health Insurance - Health Insurance | Best Family Health Insurance | Best Health Insurance For Senior Citizens In India | Health Insurance With Opd Cover | Mediclaim Insurance | Critical Illness Insurance | Personal Accident Insurance | Mediclaim Policy | Individual Health Insurance | Maternity Insurance | Best Health Insurance company | NRI Health Insurance
Health Insurance Schemes - PMMVY Login | PMJJBY Policy Status | Swasthya Sathi Card | PMSBY | ABHA Card Download | PMJJBY | Ayushman Card | PMMVY 2.0 | Ayushman Vay Vandana Card | PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशन | PMMVY 2.0 लॉगिन
Travel Insurance Plans - Travel Insurance | International Travel Insurance | Student Travel Insurance | Travel Insurance USA | Travel Insurance Canada | Travel Insurance Thailand | Travel Insurance Germany | Travel Insurance Dubai | Travel Insurance Bali | Travel Insurance Australia | Travel Insurance Schengen | Travel Insurance Singapore | Travel Insurance UK | Travel Insurance Vietnam | Travel Insurance Japan | Travel Insurance Spain | Travel Insurance Asia | Travel Insurance Netherlands | Travel Insurance Turkey | Travel Insurance Ireland | Travel Insurance Phillipines | Travel Insurace Italy | Travel Insurance France | Travel Insurance China | Travel Insurance Georgia | Travel Insurance South Africa | Travel Insurance Maldives | Travel Insurance Portugal | Travel Insurance Malaysia | Travel Insurance Qatar | Travel Insurance Poland | Travel Insurance Greece | Travel Insurance New zealand | Travel Insurance Saudi Arabia | Travel Insurance Sri Lanka
Become an Agent - Insurance Agent | Insurance Advisor | Licensed Insurance Agent | Health Insurance Consultant | POSP Insurance Agent | IRDA Certificate Download | IC 38 Exam | Insurance Agent vs POSP | IRDA Exam Syllabus | IRDAI Agent Locator | IRDA exam fee | Paise Kaise Kamaye | Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye
Top Hospitals - Best Hospitals in Chennai | Top Hospitals in Delhi | Best Hospitals in Gurgaon | Best Hospitals in India | Top 10 Hospitals in India | Best Hospitals in Hyderabad | Best Hospitals in Kolkata | Best cancer hospitals in Bangalore | Best cancer hospitals in Hyderabad | Best cancer hospitals in Mumbai | Best cancer hospitals in India | Top 10 cancer hospitals in India
Others - Ayushman Bharat | Gst Refund for NRI on Health Insurance Premium | Health Insurance Tax Deductible
Health & Wellness - शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in Hindi | Sat Isabgol Uses In Hindi | Aloe Vera Juice Benefits in Hindi | Dragon Fruit Benefits in Hindi | Akal Daad in Hindi | Acidity Home Remedies in Hindi | Nikat Drishti Dosh in Hindi | Yoga Benefits in Hindi | Laung Khane ke Fayde in Hindi | Leukoplakia in Hindi | Protien in 100g Paneer | Benefits of Rice Water For Skin | B12 Deficiency Symptoms in Hindi | Fibre Foods in Hindi | Chronic Disease Meaning in Hindi | Vitamin D Foods in Hindi | Blood Urea in Hindi | Beetroot Uses Good for Health
Calculator - BMI Calculator | Pregnancy Calculator | Pregnancy Calendar Based on Conception Date | Pregnancy Conception Date Calculator | Last Menstrual Period Calculator | BMR Calculator | GFR Calculator | Ovulation Calculator