Best Health Insurance Company in India

क्या है Pancreatitis in hindi? लक्षण, कारण और इलाज की पूरी जानकारी

28 March, 2025

3 Shares

1952 Reads

Pancreatitis in hindi

Share

Pancreatitis एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है जो आजकल बहुत सारे लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन ये है क्या? आसान भाषा में कहें तो ये Pancreas में होने वाली सूजन है। Pancreas हमारे शरीर का एक छोटा सा अंग है जो पेट के पीछे होता है और खाना पचाने में मदद करता है। जब इसमें inflammation हो जाता है, तो बहुत दर्द और दूसरी परेशानी शुरू हो जाती हैं।

 

इस ब्लॉग में हम पैन्क्रियाटाइटिस (pancreatitis in hindi) के बारे में सब कुछ विस्तार में समझेंगे - इसका मतलब, कारण, लक्षण, डायग्नोसिस और ट्रीटमेंट।

 

क्या है Pancreatitis in hindi?

पैन्क्रियाटाइटिस (pancreatitis meaning in Hindi) का मतलब है pancreas में सूजन। Pancreas एक gland है जो दो बड़े काम करता है - पहला, खाना पचाने के लिए enzymes बनाना और दूसरा, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए insulin बनाना। जब ये enzymes सही तरीके से काम नहीं करते या pancreas में ही एक्टिव हो जाते हैं, तो सूजन शुरू हो जाती है। इसे मेडिकल टर्म में Pancreatitis कहते हैं।

 

ये दो तरह का हो सकता है:

Acute Pancreatitis

ये अचानक होता है और कुछ दिनों तक रहता है। सही ट्रीटमेंट से ठीक हो सकता है।

 

Chronic Pancreatitis

ये लंबे समय तक रहता है और pancreas को permanent damage कर सकता है।

 

Pancreatitis के कारण

Pancreatitis होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ कारण नीचे दिए गए हैं:

 

गॉलस्टोन्स (Gallstones)

ये पित्त की थैली में बनने वाली छोटी पथरियाँ होती हैं। अगर ये pancreas की नली में अटक जाए, तो enzymes बाहर नहीं निकल पाते और अंदर ही डैमेज शुरू कर देते हैं। ये acute pancreatitis का सबसे बड़ा कारण है।

 

Alcohol का ज़्यादा सेवन

जो लोग सालों से ज़्यादा शराब पीते हैं, उनके pancreas में toxic effects जमा हो जाते हैं। इससे सूजन शुरू होती है और chronic pancreatitis का खतरा बढ़ जाता है। हफ्ते में 4-5 drinks भी risky हो सकती है।

 

High Triglycerides

ब्लड में fat का level बहुत ज़्यादा होने से भी pancreas को खतरा हो सकता है। ये खासकर उन लोगों में होता है जिनकी diet में fatty food ज़्यादा है या genetic problems है।

 

इंजरी या सर्जरी

पेट में कोई एक्सीडेंट, हिट या सर्जरी से pancreas को चोट लग सकती है। इससे सूजन शुरू हो जाती है। मिसाल के तौर पर, बाइक एक्सीडेंट में पेट पर चोट लगना।

 

Side Effects of Medicines

कुछ दवाइयाँ, जैसे steroids या antibiotics pancreas को damage कर सकती हैं। ये rare है, लेकिन अपनी दवा के बारे में डॉक्टर को बताना जरूरी है।

 

Pancreatitis के लक्षण

पैन्क्रियाटाइटिस (pancreatitis in hindi) के लक्षण हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं, लेकिन कुछ common symptoms नीचे दिए गए है:

 

पेट दर्द

ये सबसे बड़ा लक्षण है। दर्द ऊपरी पेट में शुरू होता है, बायीं या दायीं साइड से, और पीठ तक फैल सकता है। खाने के बाद या लेटने पर और बुरा हो जाता है। Acute pancreatitis में ये बहुत तेज़ होता है।

 

Nausea और Vomiting

Pancreas की सूजन की वजह से digestion disturb होता है, जिससे जी मिचलाने लगता है। उल्टी बार-बार हो सकती है और दवा से भी राहत नहीं मिलती।

 

Fever

सूजन से शरीर में inflammation बढ़ता है, जिससे हल्का या तेज़ बुखार आ सकता है। ये infection का लक्षण भी हो सकता है।

 

Fast Heartbeat

सूजन और दर्द की वजह से शरीर stress में आता है, जिससे heart rate बढ़ जाता है। पसीना आना भी साथ में हो सकता है।

 

Weight Loss

Chronic pancreatitis में digestion खराब होने से nutrients पचते नहीं है, जिससे वजन कम होने लगता है।

 

Pancreatitis का निदान

पैन्क्रियाटाइटिस (pancreatitis in hindi) का diagnosis करने के लिए डॉक्टर कई tests और प्रक्रियाओं का उपयोग करते हैं। यहां विस्तार से जानिए कैसे पता चलता है कि आपको pancreatitis है:

 

शारीरिक जांच (Physical Examination)

इसमें शामिल है:

  • डॉक्टर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, tenderness और सूजन की जांच करेंगे
  • Blood pressure, heart rate और बुखार की मॉनिटरिंग की जाती है

 

इमेजिंग टेस्ट (Imaging Tests)

इसमें शामिल है:

  • Ultrasound जो पित्त की पथरी और pancreas की सूजन देखने के लिए किया जाता है 
  • CT Scan जो pancreas की विस्तृत तस्वीरें लेने के लिए किया जाता है
  • MRI जो पित्त और pancreatic ducts की जांच के लिए किया जाता है

 

मल परीक्षण (Stool Tests)

इसमें शामिल है:

  • Steatorrhea की जांच के लिए मल में अधिक fat की उपस्थिति देखी जाती है 
  • Elastase स्तर मापने के लिए भी stool tests किया जाते है

 

अन्य विशेष परीक्षण

  • ERCP (Endoscopic Retrograde Cholangiopancreatography)
  • Genetic Testing

 

निदान के बाद, डॉक्टर रोग की गंभीरता के आधार पर उपचार की योजना बनाते हैं। अगर आपको पेट में तेज दर्द, उल्टी या बुखार जैसे लक्षण हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Pancreatitis का उपचार

पैन्क्रियाटाइटिस (pancreatitis meaning in Hindi) का उपचार इसकी गंभीरता पर निर्भर करता है।नीचे इसके treatment details दी गयी है:

 

हॉस्पिटल में भर्ती

Acute pancreatitis में आपको को हॉस्पिटल में रखते हैं। इसके बाद IV fluids से शरीर को hydrate करते हैं और painkillers से दर्द कम करते हैं।

 

Fasting

Pancreatitis का उपचार fasting से भी हो सकता है। इसमें 2 से 3 दिन तक खाना बंद करते हैं ताकि pancreas को आराम मिले। इसके बाद में liquidated diet शुरू करते हैं।

 

सर्जरी

Gallstones को हटाने या damaged tissue निकालने के लिए ऑपरेशन होता है। इसकी ज़रूरत chronic pancreatitis में पड़ सकती है।

 

Lifestyle Changes

Alcohol और smoking छोड़ना, low-fat डाइट लेना। ये सभी long-term recovery के लिए ज़रूरी है।

 

Medications

Pancreatitis के उपचार में दर्द की दवा, infection रोकने के लिए antibiotics, और enzymes supplements दिए जाते हैं।

 

निष्कर्ष

पैन्क्रियाटाइटिस (pancreatitis in hindi) एक ऐसी कंडीशन है जो pancreas में सूजन की वजह से होती है और सही जानकारी के बिना इसे समझना मुश्किल हो सकता है। इस ब्लॉग में हमने देखा कि pancreatitis क्या है - इसके कारण जैसे gallstones और alcohol consumption, लक्षण जैसे पेट दर्द और उल्टी, निदान के तरीके जैसे ब्लड टेस्ट और CT स्कैन, और उपचार के ऑप्शन्स जैसे fasting और सर्जरी। ये प्रॉब्लम सीरियस हो सकती है, लेकिन सही टाइम पर इलाज और healthy lifestyle से इसे manage किया जा सकता है।

 

अगर आपको या आपके किसी करीबी को ऐसे लक्षण दिखें, तो बिना देर किए डॉक्टर से मिलें। साथ ही, ऐसी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए पहले से तैयार रहना समझदारी है। हेल्थ इंश्योरेंस जैसी चीज़ें मुश्किल वक्त में इलाज का खर्चा उठाने में मदद कर सकती हैं, ताकि आप सिर्फ़ रिकवरी पर ध्यान केंद्रित कर सकें। तो आज ही अपनी सेहत को priority दें, healthy diet लें, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से परामर्श लें और साथ एक व्यापक हेल्थ इन्शुरन्स पालिसी लें। आप हमारी website पर कई उत्तम health insurance policy देख सकते है।

 

People Also Ask

  1. Pancreas को ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए?

    संतुलित आहार, कम fat  वाला खाना, धूम्रपान और शराब से बचाव, hydration और नियमित व्यायाम से pancreas को स्वस्थ रखा जा सकता है।

  2. Pancreas खराब होने के क्या कारण हैं?

    अधिक शराब पीना, पित्ताशय की पथरी, unhealthy diet, धूम्रपान, डायबिटीज और genetic causes pancreas को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

  3. Pancreas में infection कैसे होता है?

    वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण, पित्ताशय की पथरी, अत्यधिक शराब सेवन और कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव से pancreas में infection हो सकता है।

  4. Pancreatitis में क्या नहीं खाना चाहिए?

    तला-भुना, ज्यादा fat वाला खाना, processed food, मिठाइयां और शराब Pancreatitis में नहीं खाना चाहिए।

  5. Pancreatitis का दर्द कहाँ होता है?

    Pancreatitis का दर्द आमतौर पर पेट के ऊपरी हिस्से में होता है और पीठ तक फैल सकता है, जो कभी-कभी खाने के बाद बढ़ जाता है।

  6. Pancreatitis टेस्ट कैसे होता है?

    ब्लड टेस्ट, ultrasound, CT scan, MRI और ERCP जैसी जांचों से pancreas की समस्याओं का पता लगाया जाता है।

Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

You may also like

Popular Searches

Health InsuranceHealth InsuranceBest Family Health InsuranceBest Health Insurance For Senior Citizens In IndiaHealth Insurance With Opd CoverMediclaim InsuranceCritical Illness InsurancePersonal Accident InsuranceMediclaim PolicyIndividual Health InsuranceMaternity InsuranceBest Health Insurance companyNRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY LoginPMJJBY Policy StatusSwasthya Sathi CardPMSBYABHA Card DownloadPMJJBY | Ayushman CardPMMVY 2.0Ayushman Vay Vandana Card PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशनPMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans Travel InsuranceInternational Travel InsuranceStudent Travel InsuranceTravel Insurance USATravel Insurance CanadaTravel Insurance ThailandTravel Insurance GermanyTravel Insurance DubaiTravel Insurance BaliTravel Insurance AustraliaTravel Insurance SchengenTravel Insurance SingaporeTravel Insurance UKTravel Insurance VietnamTravel Insurance JapanTravel Insurance SpainTravel Insurance AsiaTravel Insurance NetherlandsTravel Insurance TurkeyTravel Insurance IrelandTravel Insurance PhillipinesTravel Insurace ItalyTravel Insurance FranceTravel Insurance ChinaTravel Insurance GeorgiaTravel Insurance South AfricaTravel Insurance MaldivesTravel Insurance PortugalTravel Insurance MalaysiaTravel Insurance QatarTravel Insurance PolandTravel Insurance Greece Travel Insurance New zealandTravel Insurance Saudi ArabiaTravel Insurance Sri Lanka


Become an Agent Insurance Agent | Insurance AdvisorLicensed Insurance AgentHealth Insurance ConsultantPOSP Insurance AgentIRDA Certificate DownloadIC 38 ExamInsurance Agent vs POSPIRDA Exam SyllabusIRDAI Agent LocatorIRDA exam feePaise Kaise KamayeGhar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals Best Hospitals in ChennaiTop Hospitals in DelhiBest Hospitals in GurgaonBest Hospitals in IndiaTop 10 Hospitals in IndiaBest Hospitals in HyderabadBest Hospitals in KolkataBest cancer hospitals in BangaloreBest cancer hospitals in HyderabadBest cancer hospitals in MumbaiBest cancer hospitals in IndiaTop 10 cancer hospitals  in India


Others - Ayushman BharatGst Refund for NRI on Health Insurance PremiumHealth Insurance Tax Deductible

 

Health & Wellness शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in HindiSat Isabgol Uses In HindiAloe Vera Juice Benefits in HindiDragon Fruit Benefits in HindiAkal Daad in HindiAcidity Home Remedies in HindiNikat Drishti Dosh in HindiYoga Benefits in HindiLaung Khane ke Fayde in HindiLeukoplakia in HindiProtien in 100g PaneerBenefits of Rice Water For SkinB12 Deficiency Symptoms in HindiFibre Foods in HindiChronic Disease Meaning in HindiVitamin D Foods in HindiBlood Urea in HindiBeetroot Uses Good for Health 

 

Calculator BMI CalculatorPregnancy CalculatorPregnancy Calendar Based on Conception DatePregnancy Conception Date CalculatorLast Menstrual Period CalculatorBMR CalculatorGFR CalculatorOvulation Calculator