Best Health Insurance Company in India

What is Parkinson's Disease in Hindi: कारण, Lakshan और Treatment

10 February, 2025

10 Shares

883 Reads

Parkinson disease in Hindi

Share

पार्किंसन डिजीज (Parkinson's Disease) एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जो मस्तिष्क के कुछ हिस्सों में असामान्य गतिविधियों के कारण होती है। यह बीमारी आमतौर पर वृद्धावस्था में होती है, लेकिन किसी भी उम्र में इसका असर हो सकता है। इस रोग में व्यक्ति के शरीर के अंगों को नियंत्रित करने वाली तंत्रिका कोशिकाएं (Nerve Cells) प्रभावित हो जाती हैं, जिससे विभिन्न शारीरिक और मेन्टल प्रॉब्लम्स होती हैं। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि what is parkinson disease in hindi और पार्किंसन डिजीज ट्रीटमेंट ऑप्शन क्या हैं।

 

पार्किंसन डिजीज (Parkinson's Disease) क्या है?

पार्किंसन डिजीज (Parkinson's disease meaning in hindi) एक progressive न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जो मुख्य रूप से ब्रेन के उस हिस्से को प्रभावित करता है, जो physical movement को नियंत्रित करता है। यह बीमारी डोपामाइन (Dopamine) नाम के केमिकल की कमी के कारण होती है, जो ब्रेन में नर्वस सिस्टम सेल्स के बीच संदेश भेजने का काम करते हैं। जब डोपामाइन का स्तर कम हो जाता है, तो शरीर के अंगों को कंट्रोल करने में समस्या उत्पन्न होती है।

 

इस रोग के कारण व्यक्ति के शरीर की गति में कमी, कंपन (Tremors), मांसपेशियों में कठोरता (Stiffness) और संतुलन की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। यह बीमारी धीरे-धीरे प्रगति करती है और समय के साथ व्यक्ति के लिए दैनिक कार्यों को करना मुश्किल हो जाता है।

 

Parkinson's Disease के लक्षण

पार्किंसन डिजीज के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं और ये लक्षण समय के साथ बढ़ सकते हैं। पार्किंसन के कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं:

 

  • Tremors: यह सबसे सामान्य लक्षण है, जिसमें हाथ, पैर, या सिर में अनियंत्रित कंपन हो सकता है। यह लक्षण जब व्यक्ति आराम में होता है तो अधिक दिखाई देता है।
  • मांसपेशियों में Rigidity: व्यक्ति के शरीर में कठोरता या जकड़न महसूस हो सकती है, जिससे उसे गति करने में कठिनाई होती है।
  • Bradykinesia: मांसपेशियों की गति में कमी, जिससे व्यक्ति धीमा और कठोर हो जाता है।
  • Balance Issues: व्यक्ति का संतुलन बिगड़ सकता है और उसे गिरने का डर हो सकता है।
  • चलने में कठिनाई: व्यक्ति की चाल धीमी हो जाती है, और वह पैरों को घसीटते हुए चल सकता है।

 

इसके अलावा, कुछ मानसिक लक्षण भी हो सकते हैं जैसे डिप्रेशन (Depression), anxiety, और याददाश्त में कमी। ये लक्षण व्यक्ति के जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं।

 

Related Article: April is Parkinson’s Awareness Month. Why Does it Matter?

 

Parkinson's Disease के कारण

Parkinson’s Disease के कारण पूरी तरह से सामने नहीं आये हैं, लेकिन experts का मानना है कि यह बीमारी Genetics, environment और lifestyle के कारण हो सकती है। इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं:

 

  • Genetic कारण: अगर किसी व्यक्ति के परिवार में पार्किंसन डिजीज का इतिहास है, तो उसे इस रोग का खतरा अधिक हो सकता है।
  • मस्तिष्क में chemical imbalance: मस्तिष्क में डोपामाइन की कमी इस रोग का मुख्य कारण मानी जाती है।
  • आयु: पार्किंसन रोग आमतौर पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में अधिक पाया जाता है, लेकिन यह किसी भी आयु में हो सकता है।
  • Environmental Factors: कुछ chemicals और toxins के संपर्क में आने से भी पार्किंसन रोग का खतरा बढ़ सकता है।

 

Parkinson's Disease Treatment

हालांकि, पार्किंसन डिजीज का पूरी तरह से इलाज नहीं है, लेकिन इसके लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न उपचार (Treatment) उपलब्ध हैं। उपचार का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के जीवन की क्वालिटि में सुधार करना और उसे स्वतंत्र रूप से जीने में मदद करना है। आइये जाने पार्किंसन डिजीज ट्रीटमेंट के कुछ ऑप्शंस:

 

दवाइयां

पार्किंसन डिजीज के इलाज के लिए डॉक्टर दवाइयों की सिफारिश करते हैं, जो डोपामाइन के स्तर को बढ़ाने या तंत्रिका कोशिकाओं की कार्यक्षमता को सुधारने का काम करती हैं। इन दवाओं में प्रमुख हैं:

 

  • लेवोडोपा (Levodopa): यह सबसे प्रभावी दवा मानी जाती है, जो शरीर में डोपामाइन का लेवल बढ़ाने में मदद करती है।
  • डोपामाइन एगोनिस्ट (Dopamine Agonists): ये दवाइयां डोपामाइन के रिसेप्टर्स को एक्टिवेट करती हैं और मस्तिष्क में डोपामाइन की कमी को पूरा करती हैं।
  • MAO-B inhibitors: यह दवा डोपामाइन को मस्तिष्क में बने रहने में मदद करती है।
  • COMT inhibitors: ये दवाइयां लेवोडोपा की कार्यक्षमता को बढ़ाती हैं।

 

सर्जरी (Surgery)

अगर दवाइयां प्रभावी नहीं होती हैं और रोग गंभीर हो जाता है, तो Surgical Treatment एक विकल्प हो सकता है। इसके अंतर्गत डीप ब्रेन स्टिमुलेशन (Deep Brain Stimulation) का उपयोग किया जाता है, जिसमें मस्तिष्क में एक छोटा उपकरण (Device) लगाया जाता है जो नर्व सेल्स (nerve cells) की असामान्य गतिविधि को नियंत्रित करता है।

 

थेरेपी (Therapy)

कुछ लोग पार्किंसन डिजीज के लक्षणों से निपटने के लिए फिजिकल थेरपी (Physical Therapy), ऑक्यूपेशनल थेरपी (Occupational Therapy) और स्पीच थेरपी (Speech Therapy) का उपयोग करते हैं। ये therapies मांसपेशियों की गति, संतुलन और संवाद को सुधारने में मदद करती हैं।

 

Lifestyle में बदलाव

  • व्यायाम (Exercise): हल्का व्यायाम, जैसे चलना, तैराकी और योग, मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर की गति को बेहतर करता है।
  • स्वस्थ आहार (Healthy Diet): एक संतुलित आहार, जिसमें फाइबर (Fiber), विटामिन और खनिज (Minerals) हों, शरीर को स्वस्थ रखता है।
  • Mental Health: मानसिक तनाव को कम करने के लिए ध्यान (Meditation) और अन्य मानसिक स्वास्थ्य गतिविधियों को अपनाना जरूरी है।

 

निष्कर्ष

पार्किंसन डिजीज एक progessive बीमारी है, जो जीवन की quality को प्रभावित कर सकती है। हालांकि इसका कोई पूर्ण इलाज नहीं है, लेकिन उचित इलाज और जीवनशैली में बदलाव के माध्यम से इसके लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है। यदि आप या आपका कोई प्रिय व्यक्ति पार्किंसन डिजीज से प्रभावित है, तो समय पर डॉक्टर से परामर्श लें और उपचार शुरू करें।

 

पार्किंसन रोग के रोगियों के लिए financial सुरक्षा भी एक बड़ा पहलु है।  ऐसे में निवा बूपा के हेल्थ प्लान्स आपके विश्वसनीय साथी हैं। हमारी सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य बीमा (health insurance) योजनाएं आपको कैशलेस क्लेम और कई अन्य लाभ प्रदान करती हैं। आज ही हमारी वेबसाइट पर जाएं और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सबसे अच्छा प्लान चुनें।

 

People Also Ask 

1. पार्किंसन रोग के मुख्य लक्षण क्या हैं?

पार्किंसन रोग के प्रमुख लक्षणों में कंपकंपी, शरीर की गतिविधियों में मंदता, मांसपेशियों में अकड़न और संतुलन की समस्या शामिल हैं।

2. पार्किंसन रोग का इलाज कैसे किया जाता है?

पार्किंसन रोग का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन दवाइयां, भौतिक चिकित्सा, व्यायाम और अन्य उपचारों के माध्यम से लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है।

3. क्या पार्किंसन रोग के रोगियों के लिए योग लाभदायक है?

योग पार्किंसन रोग के रोगियों के लिए लाभदायक हो सकता है। योगासन मांसपेशियों की लचीलेपन को बढ़ा सकते हैं, संतुलन में सुधार कर सकते हैं और तनाव को कम कर सकते हैं।

 

4. पार्किंसंस रोग होने के क्या कारण हैं?

पार्किंसंस रोग का मुख्य कारण मस्तिष्क में डोपामिन नामक रसायन का कम होना है। यह रसायन मस्तिष्क की उन नसों में पाया जाता है जो शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करती हैं। जब इन नसों के कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं, तब डोपामिन का स्तर गिरने लगता है जिससे पार्किंसंस के लक्षण उभरते हैं। इसके पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:

 

  • आनुवंशिक कारण: परिवार में किसी को यह रोग होना।
  • उम्र: सामान्यतः 60 वर्ष के बाद इसकी संभावना बढ़ती है।
  • पर्यावरणीय कारक: विषैले रसायनों या कीटनाशकों के लंबे समय तक संपर्क में रहना।
  • सिर में चोट: सिर पर बार-बार लगी चोटें भी जोखिम बढ़ा सकती हैं।
    हालांकि, सभी मामलों में सटीक कारण जान पाना मुश्किल हो सकता है।

 

2. पार्किंसंस रोग होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

पार्किंसंस रोग में खानपान की सही समझ लक्षणों को नियंत्रित करने में सहायक हो सकती है। रोगी को कुछ खाद्य पदार्थों से परहेज रखना चाहिए, जैसे:

 

  • अधिक प्रोटीन वाले भोजन: दवाइयों के असर को कम कर सकते हैं। विशेषकर 'लेवोडोपा' नामक दवा के साथ।
  • अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ: जैसे पैकेट वाले स्नैक्स, तले-भुने खाद्य पदार्थ व रेड मीट, जो शरीर में सूजन बढ़ा सकते हैं।
  • ज्यादा मीठा: शुगर की अधिकता से ऊर्जा स्तर पर असर पड़ सकता है और वजन भी बढ़ सकता है।
  • कैफीन और शराब: नींद में खलल डाल सकते हैं और कुछ लक्षणों को बढ़ा सकते हैं।

 

3. पार्किंसंस रोग के लिए सबसे अच्छा व्यायाम कौन सा है?

पार्किंसंस रोग के लिए नियमित व्यायाम न केवल शारीरिक ताकत बनाए रखता है, बल्कि संतुलन, लचीलापन और गति में भी सुधार करता है। सबसे अच्छे व्यायामों में शामिल हैं:

 

  • वॉकिंग (तेज चाल में चलना): संतुलन व स्टैमिना के लिए लाभकारी।
  • योग और स्ट्रेचिंग: मांसपेशियों की जकड़न कम करने और लचीलापन बढ़ाने में सहायक।
  • तैराकी: कम असरदार (low-impact) व्यायाम जो पूरे शरीर के लिए लाभदायक है।
  • साइक्लिंग (स्थिर साइकिल पर): संतुलन और पैर की ताकत के लिए फायदेमंद।

 

डांस थेरेपी या म्यूजिक पर मूवमेंट: यह मूड और मूवमेंट दोनों को बेहतर करने में मदद कर सकती है।

Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

You may also like

Popular Searches

Health InsuranceHealth InsuranceBest Family Health InsuranceBest Health Insurance For Senior Citizens In IndiaHealth Insurance With Opd CoverMediclaim InsuranceCritical Illness InsurancePersonal Accident InsuranceMediclaim PolicyIndividual Health InsuranceMaternity InsuranceBest Health Insurance companyNRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY LoginPMJJBY Policy StatusSwasthya Sathi CardPMSBYABHA Card DownloadPMJJBY | Ayushman CardPMMVY 2.0Ayushman Vay Vandana Card PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशनPMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans Travel InsuranceInternational Travel InsuranceStudent Travel InsuranceTravel Insurance USATravel Insurance CanadaTravel Insurance ThailandTravel Insurance GermanyTravel Insurance DubaiTravel Insurance BaliTravel Insurance AustraliaTravel Insurance SchengenTravel Insurance SingaporeTravel Insurance UKTravel Insurance VietnamTravel Insurance JapanTravel Insurance SpainTravel Insurance AsiaTravel Insurance NetherlandsTravel Insurance TurkeyTravel Insurance IrelandTravel Insurance PhillipinesTravel Insurace ItalyTravel Insurance FranceTravel Insurance ChinaTravel Insurance GeorgiaTravel Insurance South AfricaTravel Insurance MaldivesTravel Insurance PortugalTravel Insurance MalaysiaTravel Insurance QatarTravel Insurance PolandTravel Insurance Greece Travel Insurance New zealandTravel Insurance Saudi ArabiaTravel Insurance Sri Lanka


Become an Agent Insurance Agent | Insurance AdvisorLicensed Insurance AgentHealth Insurance ConsultantPOSP Insurance AgentIRDA Certificate DownloadIC 38 ExamInsurance Agent vs POSPIRDA Exam SyllabusIRDAI Agent LocatorIRDA exam feePaise Kaise KamayeGhar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals Best Hospitals in ChennaiTop Hospitals in DelhiBest Hospitals in GurgaonBest Hospitals in IndiaTop 10 Hospitals in IndiaBest Hospitals in HyderabadBest Hospitals in KolkataBest cancer hospitals in BangaloreBest cancer hospitals in HyderabadBest cancer hospitals in MumbaiBest cancer hospitals in IndiaTop 10 cancer hospitals  in India


Others - Ayushman BharatGst Refund for NRI on Health Insurance PremiumHealth Insurance Tax Deductible

 

Health & Wellness शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in HindiSat Isabgol Uses In HindiAloe Vera Juice Benefits in HindiDragon Fruit Benefits in HindiAkal Daad in HindiAcidity Home Remedies in HindiNikat Drishti Dosh in HindiYoga Benefits in HindiLaung Khane ke Fayde in HindiLeukoplakia in HindiProtien in 100g PaneerBenefits of Rice Water For SkinB12 Deficiency Symptoms in HindiFibre Foods in HindiChronic Disease Meaning in HindiVitamin D Foods in HindiBlood Urea in HindiBeetroot Uses Good for Health 

 

Calculator BMI CalculatorPregnancy CalculatorPregnancy Calendar Based on Conception DatePregnancy Conception Date CalculatorLast Menstrual Period CalculatorBMR CalculatorGFR CalculatorOvulation Calculator