Best Health Insurance Company in India

RFT Test in Hindi: What to Use for & Procedures

22 April, 2025

3 Shares

1841 Reads

RFT Test in Hindi

हमारे शरीर की एक अदृश्य मशीन है—किडनी। हर दिन ये मशीन 50 गैलन से ज्यादा खून छानती है, ताकि शरीर से toxic nutrients और अतिरिक्त पानी बाहर निकला जा सकें। लेकिन अगर इस मशीन में कोई गड़बड़ी आ जाए, तो आपको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन सवाल यह है की अगर ऐसा कुछ होता है, तो आपको पता कैसे चलेगा? RFT टेस्ट!

 

अब आप सोच रहे होंगे, ये RFT टेस्ट क्या है? क्या ये कोई आम खून की जांच है या फिर कुछ ज्यादा गंभीर? घबराइए मत, इस ब्लॉग में आपको RFT test in Hindi की जानकारी काफी आसान और रोचक भाषा में मिलेगी।

 

RFT टेस्ट क्या होता है?

आरएफटी (RFT test in hindi) RFT का पूरा नाम है Renal Function Test, जिसे हिंदी में किडनी कार्य परीक्षण कहते हैं। यह एक ब्लड टेस्ट होता है जिससे यह पता चलता है कि आपकी किडनी सही से काम कर रही है या नहीं।

 

इस टेस्ट में आपके खून के सैंपल से कुछ खास parameters की जांच की जाती है जैसे:

 

  • Serum Creatinine
  • Blood Urea Nitrogen (BUN)
  • Uric Acid
  • Electrolytes (जैसे Sodium, Potassium, Chloride)

 

इन सभी आंकड़ों से डॉक्टर को यह जानकारी मिलती है कि आपकी किडनी फिल्टर करने का काम कितना अच्छे से कर रही है।

 

RFT Test क्यों करवाना चाहिए?

शरीर में किडनी की खराबी कई बार बिना लक्षणों के शुरू होती है। जब तक लक्षण सामने आते हैं, तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है। इसलिए समय रहते RFT टेस्ट करवाना बेहद जरूरी है।

 

आपको ये टेस्ट करवाना चाहिए अगर:

 

  • आपको डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर है
  • पेशाब में जलन, बदबू या खून आ रहा हो
  • पैरों, टखनों या चेहरे पर सूजन हो
  • थकावट या उलझन महसूस हो रही हो
  • डॉक्टर ने किसी मेडिसिन के साइड इफेक्ट चेक करने को कहा हो

 

RFT Test की प्रक्रिया क्या है?

इस टेस्ट की प्रक्रिया बिल्कुल आसान होती है:

 

  • ब्लड सैंपल लेना: एक प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन आपकी बाजू की नस से थोड़ा सा खून लेता है।
  • लैब में परीक्षण: सैंपल को लैब में भेजा जाता है जहां विभिन्न बायोकेमिकल पैरामीटर्स की जांच की जाती है।
  • रिपोर्ट की व्याख्या: डॉक्टर आपकी रिपोर्ट देखकर यह तय करते हैं कि किडनी का कार्य सामान्य है या किसी तरह की दिक्कत है।

 

RFT टेस्ट में कौन-कौन से टेस्ट शामिल होते हैं?

RFT Test in Hindi में कई महत्वपूर्ण जांचें शामिल होती हैं:

 

टेस्ट का नाम

सामान्य सीमा (Normal Range)

Serum Creatinine

पुरुष: 0.7 – 1.3 mg/dL, महिलाएं: 0.6 – 1.1 mg/dL

Blood Urea Nitrogen (BUN)

7 – 20 mg/dL

Uric Acid

पुरुष: 3.4 – 7.0 mg/dL, महिलाएं: 2.4 – 6.0 mg/dL

Sodium

135 – 145 mEq/L

Potassium

3.5 – 5.0 mEq/L

Chloride

98 – 106 mEq/L

 

RFT टेस्ट की रिपोर्ट कैसे पढ़ें?

मान लीजिए आपकी रिपोर्ट में Creatinine का स्तर 1.8 mg/dL है—इसका मतलब है कि आपकी किडनी सामान्य से धीमी गति से काम कर रही है। इसी तरह BUN का उच्च स्तर भी किडनी के खराब होने का संकेत हो सकता है। Electrolyte imbalance होने से भी आपको कमजोरी, चक्कर और थकान महसूस हो सकती है।

 

Note: रिपोर्ट का सही description एक योग्य डॉक्टर ही कर सकता है।

 

RFT Test की लागत कितनी होती है?

भारत में RFT Test की कीमत आमतौर पर ₹500 से ₹1500 के बीच होती है, जो कि लैब, शहर और पैकेज के हिसाब से बदल सकती है। कई बार यह टेस्ट "फुल बॉडी चेकअप" में भी शामिल होता है।

 

यहां यह भी बताना जरूरी है कि कुछ विश्वसनीय हेल्थ ब्रांड्स, जैसे निवा बूपा, अपने हेल्थ चेकअप पैकेज में RFT टेस्ट को शामिल करते हैं, जो कि समय रहते बीमारियों को पकड़ने में मददगार साबित होता है।

 

टेस्ट से पहले की तैयारी

इस टेस्ट के लिए कोई विशेष तैयारी की जरूरत नहीं होती, लेकिन कुछ मामलों में डॉक्टर फास्टिंग की सलाह दे सकते हैं।

 

  • पर्याप्त पानी पीएं
  • भारी खाना टेस्ट से ठीक पहले न खाएं
  • डॉक्टर को अपनी मौजूदा दवाइयों की जानकारी दें

 

RFT टेस्ट कब-कब कराना चाहिए?

अगर आपकी हेल्थ हिस्ट्री में किडनी संबंधित समस्या रही है, या डायबिटीज व हाई बीपी जैसी बीमारियां हैं, तो हर 6 महीने में RFT Test करवाना चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति साल में एक बार यह टेस्ट करवा सकता है।

 

रफ्तार से पहले सतर्कता!

किडनी की बीमारी धीरे-धीरे शरीर को खामोशी से नुकसान पहुंचाती है। लेकिन समय रहते की गई जांच और इलाज से इसका प्रभाव कम किया जा सकता है। इसलिए RFT Test in Hindi जैसे स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण टेस्ट को नज़रअंदाज़ न करें।

 

निष्कर्ष

कहते हैं ना, "सावधानी हटी, दुर्घटना घटी!" RFT टेस्ट न केवल आपकी किडनी की सेहत का आईना है, बल्कि पूरे शरीर के मेटाबोलिक हेल्थ का संकेतक भी है। एक छोटा सा ब्लड टेस्ट, जो आपको गंभीर बीमारियों से समय रहते बचा सकता है।

 

आज ही अपने डॉक्टर से सलाह लें और RFT test in Hindi के बारे में पूछें—क्योंकि आपकी सेहत से बड़ा कोई निवेश नहीं। और बात जब सेहत पर निवेश की आये तो हेल्थ इंश्योरेंस का नाम सबसे ऊपर आता है।  हम यानी निवा बूपा आपकी सेहत की पूरी ज़िम्मेदारी उठाते हैं और किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में आपके लिए खड़े रहते हैं।  तो आज ही हमारी वेबसाइट पर हेल्थ इंश्योरेंस लें और अपनी सेहत की असली ज़िम्मेदारी पूरी करें।

 

FAQs

  1. RFT टेस्ट और LFT टेस्ट में क्या अंतर है?

    RFT (Renal Function Test) किडनी की कार्यक्षमता को जांचता है, जबकि LFT (Liver Function Test) लीवर के स्वास्थ्य की जांच करता है। दोनों अलग-अलग अंगों के लिए होते हैं और इनके पैरामीटर्स भी भिन्न होते हैं।

  2. क्या RFT टेस्ट के लिए फास्टिंग ज़रूरी है?

    अधिकतर मामलों में fasting की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन कुछ डॉक्टर विशेष परिस्थितियों में फास्टिंग की सलाह दे सकते हैं। टेस्ट से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना बेहतर रहेगा।

  3. RFT टेस्ट कब करवाना चाहिए?

    अगर आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की बीमारी का पारिवारिक इतिहास, या बार-बार पेशाब की समस्या है, तो RFT टेस्ट करवाना चाहिए। एक सामान्य व्यक्ति भी साल में एक बार यह टेस्ट करवा सकता है।

  4. क्या RFT टेस्ट से किडनी की सभी समस्याएं पकड़ में आ जाती हैं?

    RFT टेस्ट किडनी की कार्यक्षमता की एक झलक देता है, लेकिन यह सभी बीमारियों की पूर्ण जानकारी नहीं देता। अगर रिपोर्ट में कोई असामान्यता आती है, तो आगे के परीक्षण जैसे Ultrasound, Urine Test या GFR टेस्ट की जरूरत पड़ सकती है।

Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

Health Insurance - Health Insurance | Best Family Health Insurance | Best Health Insurance For Senior Citizens In India | Health Insurance With Opd Cover | Mediclaim Insurance | Critical Illness Insurance | Personal Accident Insurance | Mediclaim Policy | Individual Health Insurance | Maternity Insurance | Best Health Insurance company | NRI Health Insurance 

 

Health Insurance Schemes - PMMVY Login | PMJJBY Policy Status | Swasthya Sathi Card | PMSBY | PMJJBY | Ayushman Card | PMMVY 2.0 | Ayushman Vay Vandana Card | PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशन | PMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans - Travel Insurance |  International Travel Insurance | Student Travel Insurance | Travel Insurance USA | Travel Insurance Canada | Travel Insurance Thailand | Travel Insurance Germany | Travel Insurance Dubai | Travel Insurance Bali | Travel Insurance Australia | Travel Insurance Schengen | Travel Insurance Singapore | Travel Insurance UK | Travel Insurance Vietnam | Travel Insurance Japan | Travel Insurance Spain | Travel Insurance Asia | Travel Insurance Netherlands | Travel Insurance Turkey | Travel Insurance Ireland | Travel Insurance Philippines | Travel Insurance Italy | Travel Insurance France | Travel Insurance China | Travel Insurance Georgia | Travel Insurance South Africa | Travel Insurance Maldives | Travel Insurance Portugal | Travel Insurance Malaysia | Travel Insurance Qatar | Travel Insurance Poland | Travel Insurance Greece | Travel Insurance New zealand | Travel Insurance Saudi Arabia | Travel Insurance Sri Lanka

Become an Agent - Insurance Agent

 

Top Hospitals -  Best Hospitals in Gurgaon 


Others - Ayushman Bharat | Gst Refund for NRI on Health Insurance Premium

 

Health & Wellness - शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in Hindi | Sat Isabgol Uses In Hindi | Aloe Vera Juice Benefits in Hindi | Dragon Fruit Benefits in Hindi | Akal Daad in Hindi | Acidity Home Remedies in Hindi | Nikat Drishti Dosh in Hindi | Yoga Benefits in Hindi | Laung Khane ke Fayde in Hindi | Leukoplakia in Hindi | Protein in 100g Paneer | Benefits of Rice Water For Skin | B12 Deficiency Symptoms in Hindi | Fibre Foods in Hindi | Chronic Disease Meaning in Hindi | Vitamin D Foods in Hindi | Blood Urea in Hindi | Beetroot Uses Good for Health 

 

 

Calculator - BMI Calculator | Pregnancy Calculator | Pregnancy Calendar Based on Conception Date | Pregnancy Conception Date Calculator | Last Menstrual Period Calculator | BMR Calculator | GFR Calculator | Ovulation Calculator