Best Health Insurance Company in India

Cervical Cancer Kya Hota Hai? जानें Cervical Cancer Ke Lakshan इलाज और बचाव

11 December, 2024

9 Shares

526 Reads

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण

Share

सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर में से एक है। भारत में सर्वाइकल कैंसर के मामले अधिक देखे जाते हैं, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, इलाज के तरीके और इससे बचाव कैसे संभव है।

 

सर्वाइकल कैंसर क्या है?

सर्वाइकल कैंसर एक सामान्य प्रकार का कैंसर है, जो गर्भाशय ग्रीवा (Cervix) में होता है। यह मुख्य रूप से गर्भाशय ग्रीवा (Cervix) में होता है, जो गर्भाशय (Uterus) और योनि (Vagina) को जोड़ने वाला हिस्सा है। यह कैंसर धीरे-धीरे विकसित होता है, लेकिन इसे समय पर पहचानकर इसका इलाज करना संभव है। यह कैंसर तब होता है जब सर्वाइकल कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि होने लगती है और यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकती है। सर्वाइकल कैंसर मुख्यतः ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) संक्रमण के कारण होता है, जो एक यौन संचारित रोग (Sexually Transmitted Infection) है।

 

सर्वाइकल कैंसर के कारण (Causes of Cervical Cancer)

अब आप जन गए हैं कि सर्वाइकल क्या होता है, आइए समझे सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण HPV संक्रमण है, लेकिन इसके अलावा भी कुछ अन्य कारक हैं जो इस कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं:

 

  1. एचपीवी संक्रमण: जैसा कि ऊपर बताया गया है, लगभग सभी सर्वाइकल कैंसर के मामलों में एचपीवी (HPV) संक्रमण का योगदान होता है।
  2. धूम्रपानधूम्रपान से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune System) कमजोर होती है, जिससे एचपीवी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
  3. अन्य संक्रमण: क्लैमिडिया (Chlamydia) जैसे कुछ अन्य यौन संचारित संक्रमण (STIs) भी सर्वाइकल कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
  4. प्रतिरोधक क्षमता में कमी: अगर प्रतिरक्षा तंत्र (Immune System) कमजोर हो तो शरीर में एचपीवी वायरस से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।
  5. खराब पोषण: शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी भी सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकती है।

 

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण (Symptoms of Cervical Cancer)

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण शुरुआती चरणों में बहुत हल्के होते हैं, इसलिए इन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। अगर निम्नलिखित लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है:

 

  1. असामान्य योनि रक्तस्राव (Vaginal Bleeding): मासिक धर्म (Menstruation) के बीच में या रजोनिवृत्ति (Menopause) के बाद असामान्य रक्तस्राव होना।
  2. योनि स्राव (Vaginal Discharge): गंध युक्त या असामान्य रंग का स्राव होना।
  3. श्रोणि क्षेत्र में दर्द (Pelvic Pain): श्रोणि क्षेत्र में दर्द या असुविधा महसूस करना।
  4. संभोग के दौरान दर्द (Pain During Intercourse): संभोग (Intercourse) के दौरान या बाद में दर्द महसूस होना।

 

सर्वाइकल कैंसर का इलाज (Treatment of Cervical Cancer)

सर्वाइकल कैंसर का इलाज रोग की अवस्था (Stage) पर निर्भर करता है। सर्वाइकल कैंसर के निदान के लिए कई परीक्षण उपलब्ध हैं, जो समय पर बीमारी का पता लगाने में मदद करते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख परीक्षण निम्नलिखित हैं:

 

  1. सर्जरी (Surgery): शुरुआती चरण में सर्जरी द्वारा कैंसरयुक्त टिशूज को हटाया जाता है।
  2. रेडिएशन थेरेपी (Radiation Therapy): रेडिएशन थेरेपी कैंसर की कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करती है। इसे अकेले या कीमोथेरेपी (Chemotherapy) के साथ दिया जा सकता है।
  3. कीमोथेरेपी (Chemotherapy): कैंसर की कोशिकाओं को खत्म करने के लिए विशेष दवाओं का उपयोग किया जाता है। कीमोथेरेपी अक्सर रेडिएशन थेरेपी के साथ दी जाती है।
  4. टारगेटेड थेरेपी (Targeted Therapy): यह थेरेपी विशेष तौर पर कैंसर की कोशिकाओं को निशाना बनाती है और उनके विकास को रोकती है।

 

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के तरीके (Prevention of Cervical Cancer)

  1. एचपीवी वैक्सीन (HPV Vaccine): एचपीवी वैक्सीन लेने से इस वायरस के खतरे को कम किया जा सकता है। यह वैक्सीन 9 से 26 वर्ष के उम्र के लड़कियों और महिलाओं के लिए अधिक प्रभावी मानी जाती है।
  2. नियमित पाप स्मीयर टेस्ट (Pap Smear Test): नियमित पाप स्मीयर टेस्ट करवाने से शुरुआती अवस्था में किसी भी असामान्यता का पता लगाया जा सकता है, जिससे समय रहते इलाज किया जा सके।
  3. सुरक्षित यौन संबंध (Safe Sex): कंडोम का उपयोग करके एचपीवी और अन्य यौन संचारित संक्रमणों से बचाव किया जा सकता है।
  4. धूम्रपान से बचें (Avoid Smoking): धूम्रपान छोड़ने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और कैंसर का खतरा कम होता है।

 

Related Articleएचआईवी के लक्षण, कारण और एड्स का प्रसार

 

निष्कर्ष

सर्वाइकल कैंसर से बचाव और इसके लक्षणों की जानकारी होना हर महिला के लिए आवश्यक है। सही समय पर जांच और सर्वाइकल पेन के उपचार से इस कैंसर को रोका जा सकता है। जैसे-जैसे चिकित्सा क्षेत्र में प्रगति हो रही है, वैसे-वैसे निवारण और सर्वाइकल पेन के उपचार के अधिक विकल्प उपलब्ध हो रहे हैं। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए, नियमित रूप से पाप स्मीयर टेस्ट करवाना और एचपीवी वैक्सीन लेना एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

 

निवा बूपा हेल्थ इंश्युरन्स आपकी और आपके प्रियजनों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए किफायती और प्रभावी स्वास्थ्य योजनाएं प्रदान करता है। समय रहते स्वास्थ्य जांच करवाने और नियमित हेल्थ चेकअप प्लान अपनाने से आप अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख सकते हैं।

Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

You may also like

Popular Searches

Health InsuranceHealth InsuranceBest Family Health InsuranceBest Health Insurance For Senior Citizens In IndiaHealth Insurance With Opd CoverMediclaim InsuranceCritical Illness InsurancePersonal Accident InsuranceMediclaim PolicyIndividual Health InsuranceMaternity InsuranceBest Health Insurance companyNRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY LoginPMJJBY Policy StatusSwasthya Sathi CardPMSBYABHA Card DownloadPMJJBY | Ayushman CardPMMVY 2.0Ayushman Vay Vandana Card PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशनPMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans Travel InsuranceInternational Travel InsuranceStudent Travel InsuranceTravel Insurance USATravel Insurance CanadaTravel Insurance ThailandTravel Insurance GermanyTravel Insurance DubaiTravel Insurance BaliTravel Insurance AustraliaTravel Insurance SchengenTravel Insurance SingaporeTravel Insurance UKTravel Insurance VietnamTravel Insurance JapanTravel Insurance SpainTravel Insurance AsiaTravel Insurance NetherlandsTravel Insurance TurkeyTravel Insurance IrelandTravel Insurance PhillipinesTravel Insurace ItalyTravel Insurance FranceTravel Insurance ChinaTravel Insurance GeorgiaTravel Insurance South AfricaTravel Insurance MaldivesTravel Insurance PortugalTravel Insurance MalaysiaTravel Insurance QatarTravel Insurance PolandTravel Insurance Greece Travel Insurance New zealandTravel Insurance Saudi ArabiaTravel Insurance Sri Lanka


Become an Agent Insurance Agent | Insurance AdvisorLicensed Insurance AgentHealth Insurance ConsultantPOSP Insurance AgentIRDA Certificate DownloadIC 38 ExamInsurance Agent vs POSPIRDA Exam SyllabusIRDAI Agent LocatorIRDA exam feePaise Kaise KamayeGhar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals Best Hospitals in ChennaiTop Hospitals in DelhiBest Hospitals in GurgaonBest Hospitals in IndiaTop 10 Hospitals in IndiaBest Hospitals in HyderabadBest Hospitals in KolkataBest cancer hospitals in BangaloreBest cancer hospitals in HyderabadBest cancer hospitals in MumbaiBest cancer hospitals in IndiaTop 10 cancer hospitals  in India


Others - Ayushman BharatGst Refund for NRI on Health Insurance PremiumHealth Insurance Tax Deductible

 

Health & Wellness शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in HindiSat Isabgol Uses In HindiAloe Vera Juice Benefits in HindiDragon Fruit Benefits in HindiAkal Daad in HindiAcidity Home Remedies in HindiNikat Drishti Dosh in HindiYoga Benefits in HindiLaung Khane ke Fayde in HindiLeukoplakia in HindiProtien in 100g PaneerBenefits of Rice Water For SkinB12 Deficiency Symptoms in HindiFibre Foods in HindiChronic Disease Meaning in HindiVitamin D Foods in HindiBlood Urea in HindiBeetroot Uses Good for Health 

 

Calculator BMI CalculatorPregnancy CalculatorPregnancy Calendar Based on Conception DatePregnancy Conception Date CalculatorLast Menstrual Period CalculatorBMR CalculatorGFR CalculatorOvulation Calculator