Best Health Insurance Company in India

Ectopic Pregnancy in Hindi: Janiye Lakshan aur Upchaar

29 January, 2025

7 Shares

639 Reads

Ectopic Pregnancy in Hindi

Share

गर्भावस्था हर महिला के जीवन का एक महत्वपूर्ण दौर होता है, लेकिन जब गर्भधारण सामान्य रूप से नहीं होता, तो यह चिंता का कारण बन सकता है। एक्टोपिक प्रेगनेंसी (Ectopic Pregnancy) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें भ्रूण गर्भाशय (Uterus) के बजाय कहीं और विकसित होने लगता है। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि एक्टोपिक प्रेगनेंसी क्या है, इसके लक्षण, कारण और आधुनिक उपचार के विकल्प।

 

Ectopic Pregnancy क्या है?

एक्टोपिक प्रेगनेंसी (Ectopic Pregnancy) को हिंदी में अस्थानिक गर्भावस्था (Ashtanik pregnancy) कहा जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जहां फर्टिलाइज़्ड एग गर्भाशय में जाने के बजाय फॉलोपियन ट्यूब (Fallopian Tube), ओवरी (Ovary), सर्विक्स (Cervix) या पेट के किसी अन्य हिस्से में ट्रांसप्लांट हो जाता है।

 

सामान्यतः, गर्भधारण के दौरान फर्टिलाइज़्ड एग गर्भाशय की अंदरूनी परत में चिपककर विकसित होता है। लेकिन एक्टोपिक प्रेगनेंसी में ऐसा नहीं होता, जिससे मां और भ्रूण दोनों के लिए गंभीर जोखिम हो सकता है।

 

Ectopic Pregnancy Ke Lakshan

अस्थानिक गर्भावस्था के शुरुआती लक्षण सामान्य गर्भावस्था जैसे ही होते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद विशेष लक्षण नजर आने लगते हैं।

 

  • तेज पेट दर्द– आमतौर पर पेट दर्द एक तरफ होता है।
  • अनियमित वैजाइनल ब्लीडिंग– सामान्य मासिक धर्म से अलग होता है।
  • कमर और कंधे में दर्द– रक्तस्राव बढ़ने से ऐसा हो सकता है।
  • चक्कर और कमजोरी– रक्त की कमी या आंतरिक रक्तस्राव के कारण।
  • अर्ली प्रेगनेंसी सिम्पटम्स– जैसे जी मिचलाना (Nausea), ब्रेस्ट में सूजन आदि।

 

अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Ectopic प्रेगनेंसी के कारण

अस्थानिक गर्भावस्था के कई संभावित कारण हो सकते हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

 

  • फॉलोपियन ट्यूब में रुकावट (Blocked Fallopian Tubes) – इंफेक्शन या सर्जरी के कारण।
  • हार्मोनल असंतुलन (Hormonal Imbalance) – गर्भाशय की सामान्य प्रक्रिया में बाधा डाल सकता है।
  • आईयूडी (Intrauterine Device/IUD) का उपयोग – गर्भनिरोधक उपकरण का इस्तेमाल करने से संभावना बढ़ सकती है।
  • धूम्रपान (Smoking) – धूम्रपान महिलाओं में फर्टिलिटी पर असर डालता है।
  • पिछली एक्टोपिक प्रेगनेंसी का इतिहास – पहले एक्टोपिक प्रेगनेंसी हो चुकी हो तो दोबारा होने की पॉसिबिलिटी बढ़ जाती है।

 

रैप्चर्ड एक्टोपिक प्रेगनेंसी (Ruptured Ectopic Pregnancy)

अगर एक्टोपिक प्रेगनेंसी का जल्द पता नहीं चले, तो यह फॉलोपियन ट्यूब को फाड़ सकती है, जिसे रैप्चर्ड एक्टोपिक प्रेगनेंसी (Ruptured Ectopic Pregnancy) कहा जाता है। यह स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है और इसमें आंतरिक रक्तस्राव के कारण जान का खतरा भी हो सकता है।

 

इसके लक्षणों में शामिल हैं:

  • अत्यधिक पेट दर्द और ऐंठन
  • अचानक चक्कर आना और बेहोशी
  • ठंडा पसीना और पल्स रेट का गिरना

 

रैप्चर्ड एक्टोपिक प्रेगनेंसी मेडिकल इमरजेंसी होती है और इसके लिए तुरंत सर्जिकल हस्तक्षेप की जरूरत होती है।

 

Ectopic Pregnancy ट्रीटमेंट

आजकल चिकित्सा विज्ञान में काफी उन्नति हो चुकी है और एक्टोपिक प्रेगनेंसी के कई मॉडर्न ट्रीटमेंट उपलब्ध हैं।

 

मेडिकेशन ट्रीटमेंट

अगर एक्टोपिक प्रेगनेंसी का पता जल्दी लग जाए, तो इसे दवाइयों से ठीक किया जा सकता है।

 

  • मिथोट्रेक्सेट (Methotrexate)– यह एक इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है, जो भ्रूण की वृद्धि को रोककर इसे शरीर से अवशोषित करने में मदद करता है।
  • इस प्रक्रिया में सर्जरी की जरूरत नहीं होती और यह शुरुआती चरण की एक्टोपिक प्रेगनेंसी के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।

 

लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (Laparoscopic Surgery)

अगर दवा से समस्या हल न हो, तो डॉक्टर लेप्रोस्कोपिक सर्जरी का सुझाव देते हैं। इसमें छोटे-छोटे चीरे लगाकर फॉलोपियन ट्यूब से फर्टिलाइज़्ड एग को निकाल दिया जाता है। यह प्रक्रिया कम इनवेसिव होती है और रिकवरी जल्दी होती है।

 

Emergency सर्जरी

अगर एक्टोपिक प्रेगनेंसी का देर से पता चलता है और फॉलोपियन ट्यूब फट जाती है, तो आपातकालीन सर्जरी की जरूरत होती है। इसमें ब्लीडिंग को रोकने और डैमेज हुई टिशू को निकालने के लिए लैप्रोटॉमी (Laparotomy) की जाती है।

 

Ectopic और मोलर प्रेगनेंसी

मोलर प्रेगनेंसी (Molar Pregnancy) भी एक असामान्य गर्भावस्था होती है, लेकिन यह एक्टोपिक प्रेगनेंसी से अलग होती है:

 

विशेषताएँ

एक्टोपिक प्रेगनेंसी

मोलर प्रेगनेंसी

क्या है?

जब ट्रांसप्लांटेड एग यूट्रस (बच्चेदानी) के बजाय कहीं और, जैसे कि फैलोपियन ट्यूब में, विकसित होने लगता है।

जब ट्रांसप्लांटेड एग असामान्य तरीके से डेवलप होता है और भ्रूण के बजाय एब्नार्मल टिश्यू बनाता है।

क्यों होता है?

- पहले कभी एक्टोपिक प्रेगनेंसी हुई हो

- फैलोपियन ट्यूब में कोई समस्या (जैसे संक्रमण या सर्जरी से नुकसान)

- पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID)

- IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन)

- हेरिडिटरी समस्या 

- 35 साल से ज़्यादा या 20 साल से कम उम्र में ज़्यादा होता है

- पहले कभी मोलर प्रेगनेंसी हुई हो

लक्षण

- पेट के निचले हिस्से में तेज़ दर्द

- योनि से असामान्य खून आना

- कंधे में दर्द

- चक्कर आना या बेहोशी (अगर ट्यूब फट जाए)

- उल्टी, जी मिचलाना जैसे गर्भावस्था के आम लक्षण भी हो सकते हैं।

- बहुत ज़्यादा उल्टी और जी मिचलाना

- गर्भाशय का तेज़ी से बढ़ना

- योनि से ज़्यादा खून आना (गहरे भूरे या चमकीले लाल रंग का)

- ब्लड प्रेशर बढ़ना

- कभी-कभी योनि से अंगूर जैसे ऊतक निकलना

कैसे पता चलता है?

- पेल्विक जाँच

- अल्ट्रासाउंड

- hCG (ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन) ब्लड टेस्ट

- पेल्विक जाँच

- अल्ट्रासाउंड (असामान्य ऊतक दिखता है)

- hCG ब्लड टेस्ट (बहुत ज़्यादा hCG लेवल)

 

निष्कर्ष

एक्टोपिक प्रेगनेंसी एक गंभीर स्थिति हो सकती है, लेकिन अगर समय रहते इसका इलाज किया जाए, तो जटिलताओं से बचा जा सकता है। शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

 

गर्भावस्था से जुड़ी किसी भी जटिलता से बचने के लिए एक अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस होना जरूरी है। निवा बूपा का हेल्थ इंश्योरेंस आपकी मेडिकल जरूरतों को कवर करता है, जिससे आप बिना किसी आर्थिक तनाव के अपना इलाज करा सकें।

 

आज ही निवा बूपा के हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के बारे में जानें और सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं!

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

  1. एक्टोपिक प्रेगनेंसी का पता कैसे चलता है?

    एक्टोपिक प्रेगनेंसी का पता लगाने के लिए डॉक्टर कुछ जाँच करते हैं, जिनमें शामिल हैं:

    शारीरिक जाँच (Physical Exam): डॉक्टर पेट और पेल्विक क्षेत्र की जाँच करते हैं।

    ट्रांसवेजाइनल अल्ट्रासाउंड (Transvaginal Ultrasound): इस जाँच में योनि के माध्यम से एक अल्ट्रासाउंड प्रोब डालकर गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब की तस्वीरें ली जाती हैं, जिससे यह पता चलता है कि भ्रूण कहाँ विकसित हो रहा है।

    hCG रक्त परीक्षण (hCG Blood Test): यह रक्त परीक्षण गर्भावस्था हार्मोन (ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन) के स्तर को मापता है। एक्टोपिक प्रेगनेंसी में hCG का स्तर सामान्य गर्भावस्था की तुलना में अलग हो सकता है।

     

  2. एक्टोपिक प्रेगनेंसी का इलाज क्या है? (Ectopic pregnancy ka ilaaj kya hai?)

    एक्टोपिक प्रेगनेंसी का इलाज इस बात पर निर्भर करता है कि यह कितनी जल्दी पता चला है और स्थिति कितनी गंभीर है। इलाज के दो मुख्य तरीके हैं:

    दवा (Methotrexate): शुरुआती अवस्था में, जब ट्यूब फटी नहीं होती है, तब मेथोट्रेक्सेट नामक दवा का इंजेक्शन दिया जा सकता है, जो भ्रूण के विकास को रोक देता है।

    सर्जरी (Surgery): यदि ट्यूब फट गई है या दवा काम नहीं कर रही है, तो सर्जरी की आवश्यकता होती है। आमतौर पर लैप्रोस्कोपी (पेट में छोटे चीरों के माध्यम से की जाने वाली सर्जरी) की जाती है, जिसमें ट्यूब को हटा दिया जाता है या उसकी मरम्मत की जाती है।

     

  3. क्या एक्टोपिक प्रेगनेंसी के बाद दोबारा प्रेगनेंसी संभव है?

    हाँ, एक्टोपिक प्रेगनेंसी के बाद भी दोबारा प्रेगनेंसी पॉसिबल है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है:

    यदि एक फैलोपियन ट्यूब को हटा दिया गया है, तो भी दूसरी ट्यूब से गर्भधारण हो सकता है।

    एक्टोपिक प्रेगनेंसी के बाद दोबारा एक्टोपिक प्रेगनेंसी होने का थोड़ा खतरा बढ़ जाता है, इसलिए अगली गर्भावस्था की योजना बनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है। डॉक्टर आपको कुछ जाँच और सावधानियाँ बता सकते हैं।

Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

You may also like

Popular Searches

Health InsuranceHealth InsuranceBest Family Health InsuranceBest Health Insurance For Senior Citizens In IndiaHealth Insurance With Opd CoverMediclaim InsuranceCritical Illness InsurancePersonal Accident InsuranceMediclaim PolicyIndividual Health InsuranceMaternity InsuranceBest Health Insurance companyNRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY LoginPMJJBY Policy StatusSwasthya Sathi CardPMSBYABHA Card DownloadPMJJBY | Ayushman CardPMMVY 2.0Ayushman Vay Vandana Card PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशनPMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans Travel InsuranceInternational Travel InsuranceStudent Travel InsuranceTravel Insurance USATravel Insurance CanadaTravel Insurance ThailandTravel Insurance GermanyTravel Insurance DubaiTravel Insurance BaliTravel Insurance AustraliaTravel Insurance SchengenTravel Insurance SingaporeTravel Insurance UKTravel Insurance VietnamTravel Insurance JapanTravel Insurance SpainTravel Insurance AsiaTravel Insurance NetherlandsTravel Insurance TurkeyTravel Insurance IrelandTravel Insurance PhillipinesTravel Insurace ItalyTravel Insurance FranceTravel Insurance ChinaTravel Insurance GeorgiaTravel Insurance South AfricaTravel Insurance MaldivesTravel Insurance PortugalTravel Insurance MalaysiaTravel Insurance QatarTravel Insurance PolandTravel Insurance Greece Travel Insurance New zealandTravel Insurance Saudi ArabiaTravel Insurance Sri Lanka


Become an Agent Insurance Agent | Insurance AdvisorLicensed Insurance AgentHealth Insurance ConsultantPOSP Insurance AgentIRDA Certificate DownloadIC 38 ExamInsurance Agent vs POSPIRDA Exam SyllabusIRDAI Agent LocatorIRDA exam feePaise Kaise KamayeGhar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals Best Hospitals in ChennaiTop Hospitals in DelhiBest Hospitals in GurgaonBest Hospitals in IndiaTop 10 Hospitals in IndiaBest Hospitals in HyderabadBest Hospitals in KolkataBest cancer hospitals in BangaloreBest cancer hospitals in HyderabadBest cancer hospitals in MumbaiBest cancer hospitals in IndiaTop 10 cancer hospitals  in India


Others - Ayushman BharatGst Refund for NRI on Health Insurance PremiumHealth Insurance Tax Deductible

 

Health & Wellness शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in HindiSat Isabgol Uses In HindiAloe Vera Juice Benefits in HindiDragon Fruit Benefits in HindiAkal Daad in HindiAcidity Home Remedies in HindiNikat Drishti Dosh in HindiYoga Benefits in HindiLaung Khane ke Fayde in HindiLeukoplakia in HindiProtien in 100g PaneerBenefits of Rice Water For SkinB12 Deficiency Symptoms in HindiFibre Foods in HindiChronic Disease Meaning in HindiVitamin D Foods in HindiBlood Urea in HindiBeetroot Uses Good for Health 

 

Calculator BMI CalculatorPregnancy CalculatorPregnancy Calendar Based on Conception DatePregnancy Conception Date CalculatorLast Menstrual Period CalculatorBMR CalculatorGFR CalculatorOvulation Calculator