Best Health Insurance Company in India

हाई बीपी के प्रमुख कारण क्या हैं?

4 June, 2024

20 Shares

5293 Reads

हाई बीपी के प्रमुख कारण क्या हैं?

Share

हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) एक आमतौर पर होने वाली बीमारी है जो बहुत गंभीर हो सकती है। यह बीमारी तब होती है जब आर्टरी वॉल्स (artery walls) पर ब्लड से होने वाला दबाव लगातार बढ़ता जाता है। इसकी वजह से पेशेंट्स को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

 

आइए बीपी बढ़ने के कारण, उपचार और इसके मैनेजमेंट में हेल्थ इन्शुरन्स (Health Insurance) की भूमिका को समझते हैं।

 

हाई बीपी क्या है?

बीपी का मतलब क्या होता है जानना क्यों ज़रूरी है? बीपी क्या होता है और इससे जुड़ी अन्य जानकारी लोगो को इसके लक्षण पहचानने और सही समय पर उपचार लेने में मदद करती है।

 

सामान्य बीपी माप लगभग 120/80 mmHG होता है। ख़तरनाक बीपी तब होता है जब यह संख्या लगातार बढ़ती जाती है। इसे अक्सर "साइलेंट किलर" के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसके कोई लक्षण नहीं होते हैं। अगर इसका इलाज न किया जाए तो यह हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी रोग और अन्य हृदय संबंधी बिमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है।

 

हाई बीपी के कारण

क्या आप जानते है बीपी हाई क्यू होता है? हाई बीपी के कुछ मुख्य कारण नीचे दिए गए हैं:

 

  • जीवनशैली: खराब आहार, व्यायाम की कमी, अत्यधिक शराब का सेवन, धूम्रपान और तनाव सभी हाई बीपी में योगदान कर सकते हैं। आहार में बहुत अधिक नमक का सेवन भी बीपी को बढ़ा सकता है।
  • जेनेटिक्स (Genetics): पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही हाई बीपी की प्रॉब्लम भी इस समस्या का एक कारण हो सकती है । यदि माता-पिता में से एक या दोनों को हाई बीपी है, तो व्यक्ति में हाई बीपी विकसित होने की अधिक संभावना है ।
  • उम्र: उम्र के साथ ब्लड वेसल्स (blood vessels) कम लचीली हो जाती हैं। साथ ही ब्लड वेसल्स में  कॉन्ट्रैक्शन (contraction) होने की संभावना अधिक हो जाती है, जिससे प्रेशर बढ़ जाता है।
  • अधिक वज़न: बढ़ते वज़न से हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे बीपी बढ़ जाता है।
  • अन्य स्वास्थ्य स्थितियां: कुछ चिकित्सीय स्थितियां, जैसे डायबिटीज, किडनी रोग, थायरॉयड और स्लीप एपनिया (sleep apnea), हाई बीपी में योगदान कर सकती हैं।

 

हाई बीपी के संभावित उपचार

बीपी हाई कैसे होता है जानने के बाद, अब यह जानते हैं की आखिर इस स्थिति में सुधार कैसे लाया जा सकता है।

 

  • जीवनशैली में बदलाव: स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से बीपी के स्तर में काफी कमी आ सकती है। फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार खाना ज़रूरी है। नमक, सैचुरेटेड फैट्स और प्रोसेस्ड फूड भी सीमित मात्रा में लेना चाहिए।
    प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट का नियमित व्यायाम भी बीपी को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त, तंबाकू से बचना और शराब का सेवन कम करना हाई बीपी को मैनेज करने के लिए आवश्यक कदम हैं।
  • दवाएं: कुछ मामलों में, हाई बीपी को नियंत्रित करने के लिए अकेले जीवनशैली में बदलाव पर्याप्त नहीं हो सकता है। इसलिए, डॉक्टर ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताओं के आधार पर दवाओं का सुझाव भी दे सकते हैं।
  • रेगुलर मॉनिटरिंग (Regular Monitoring): हाई बीपी वाले व्यक्तियों को एक उचित बीपी मॉनिटर का उपयोग करके घर पर नियमित रूप से अपने बीपी को नापना चाहिए। यह बीपी के स्तर में किसी भी उतार-चढ़ाव का शीघ्र पता लगाने में मदद करता है।
  • स्ट्रेस मैनेजमेंट: मैडिटेशन, ब्रीदिंग एक्सरसाइज़, और योग जैसी तनाव कम करने वाली तकनीकों को अपनाना या काउंसलिंग लेना हाई बीपी में फायदेमंद हो सकता है।
  • वेट मैनेजमेंट (Weight Management): सही आहार और व्यायाम से वज़न कम करने से पेशेंट्स बीपी के स्तर को मैनेज कर सकते हैं।
  • अल्टरनेटिव मेडिसिन (Alternative Medicine): कुछ लोगों को एक्यूपंक्चर, मालिश चिकित्सा, या हर्बल सप्लीमेंट जैसे उपचारों के माध्यम से हाई बीपी के लक्षणों से राहत मिलती है। हालांकि, किसी भी वैकल्पिक उपचार को आजमाने से पहले एक डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी होता है।

 

नीवा बूपा स्वास्थ्य बीमा की भूमिका

नीवा बूपा स्मार्ट हेल्थ+ डिज़ीज़ मैनेजमेंट राइडर पॉलिसीधारकों को हाई बीपी के इलाज के लिए आवश्यक उपचार प्राप्त करने में मदद करता है। आइए स्वास्थ्य बीमा की भूमिका को विस्तार से जानते हैं:

 

  • डॉक्टर के दौरे के लिए कवरेज: हाई बीपी से पीड़ित लोगों को बीपी की निगरानी और मैनेजमेंट के लिए डॉक्टरों के पास नियमित रूप से जाने की आवश्यकता हो सकती है। नीवा बूपा स्मार्ट हेल्थ+ डिज़ीज़ मैनेजमेंट राइडर पॉलिसीधारकों को डॉक्टरों की फीस जैसे खर्चों को पूरा करने में मदद करता है।
  • दवा कवरेज: नीवा बूपा स्मार्ट हेल्थ+ डिज़ीज़ मैनेजमेंट राइडर हाई बीपी के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली दवाओं के लिए भी कवरेज प्रदान करता है। यह कवरेज हाई बीपी वाले व्यक्तियों के लिए आवश्यक दवाओं को अधिक किफायती बनाने में मदद करता है।
  • प्रिवेंटिव सेवाएं: नीवा बूपा स्मार्ट हेल्थ+ डिज़ीज़ मैनेजमेंट राइडर कोलेस्ट्रॉल टेस्ट और अन्य डायग्नोस्टिक टेस्ट्स (diagnostic tests) जैसी सेवाओं को कवर करता है। यह टेस्ट्स हाई बीपी को जल्दी पहचानने में मदद कर सकते हैं।

 

बीपी हाई होना एक सामान्य स्थिति है जिसका उपचार न किए जाने पर स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं।  नीवा बूपा हेल्थ इन्शुरन्स इस स्तिथि के इलाज से जुड़े खर्चों के लिए कवरेज प्रदान करता है। बीपी बढ़ने के कारण को समझकर और नीवा बूपा (Niva Bupa) की योजनाएं प्राप्त करके, व्यक्ति अपने बीपी के स्तर को बेहतर ढंग से नियंत्रित कर सकते हैं।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

 

  1. क्या हाई बीपी ठीक हो सकता है?

    हाई बीपी आमतौर पर एक गंभीर स्थिति है। इसे अक्सर जीवनशैली में बदलाव, दवा और रेगुलर मॉनिटरिंग के माध्यम से प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। सही मैनेजमेंट के साथ, हाई बीपी वाले व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकते हैं और अन्य बीमारियों  के जोखिम को कम कर सकते हैं।

  2. मुझे अपना बीपी कितनी बार जांच करवाना चाहिए?

    यदि आपका बीपी सामान्य सीमा (120/80 mmHg से कम) के भीतर है, तो हर दो साल में कम से कम एक बार आपको बीपी की जांच करवानी चाहिए। हालांकि यदि आपके परिवार के अन्य लोगो को हाई बीपी है या आपको मधुमेह (Diabetes) जैसे अन्य बीमारी है, तो आपको हर कुछ महीनों में बीपी जांच करवाने की  सलाह दी जाती है।

  3. बीपी बढ़ने से क्या होता है?

    हाई बीपी से जुड़ी समस्याएं दिल की बीमारियों, इस्केमिक स्ट्रोक, किडनी की समस्याएं, आंखों के विकार, और दिमागी कमज़ोरी जैसी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। यह समस्याएं जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं और मेडिकल देखभाल की आवश्यकता पैदा कर सकती है।

  4. नीवा बूपा स्वास्थ्य बीमा हाई बीपी के प्रबंधन में कैसे मदद करता है?

    नीवा बूपा स्मार्ट हेल्थ+ डिज़ीज़ मैनेजमेंट राइडर हाई बीपी से संबंधित आवश्यक चिकित्सा सेवाओं और उपचारों के लिए कवरेज प्रदान करता है। इसमें डॉक्टर के पास जाना, दवाएं और प्रिवेंटिव चेक्स शामिल हैं।

Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

You may also like

Popular Searches

Health InsuranceHealth InsuranceBest Family Health InsuranceBest Health Insurance For Senior Citizens In IndiaHealth Insurance With Opd CoverMediclaim InsuranceCritical Illness InsurancePersonal Accident InsuranceMediclaim PolicyIndividual Health InsuranceMaternity InsuranceBest Health Insurance companyNRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY LoginPMJJBY Policy StatusSwasthya Sathi CardPMSBYABHA Card DownloadPMJJBY | Ayushman CardPMMVY 2.0Ayushman Vay Vandana Card PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशनPMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans Travel InsuranceInternational Travel InsuranceStudent Travel InsuranceTravel Insurance USATravel Insurance CanadaTravel Insurance ThailandTravel Insurance GermanyTravel Insurance DubaiTravel Insurance BaliTravel Insurance AustraliaTravel Insurance SchengenTravel Insurance SingaporeTravel Insurance UKTravel Insurance VietnamTravel Insurance JapanTravel Insurance SpainTravel Insurance AsiaTravel Insurance NetherlandsTravel Insurance TurkeyTravel Insurance IrelandTravel Insurance PhillipinesTravel Insurace ItalyTravel Insurance FranceTravel Insurance ChinaTravel Insurance GeorgiaTravel Insurance South AfricaTravel Insurance MaldivesTravel Insurance PortugalTravel Insurance MalaysiaTravel Insurance QatarTravel Insurance PolandTravel Insurance Greece Travel Insurance New zealandTravel Insurance Saudi ArabiaTravel Insurance Sri Lanka


Become an Agent Insurance Agent | Insurance AdvisorLicensed Insurance AgentHealth Insurance ConsultantPOSP Insurance AgentIRDA Certificate DownloadIC 38 ExamInsurance Agent vs POSPIRDA Exam SyllabusIRDAI Agent LocatorIRDA exam feePaise Kaise KamayeGhar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals Best Hospitals in ChennaiTop Hospitals in DelhiBest Hospitals in GurgaonBest Hospitals in IndiaTop 10 Hospitals in IndiaBest Hospitals in HyderabadBest Hospitals in KolkataBest cancer hospitals in BangaloreBest cancer hospitals in HyderabadBest cancer hospitals in MumbaiBest cancer hospitals in IndiaTop 10 cancer hospitals  in India


Others - Ayushman BharatGst Refund for NRI on Health Insurance PremiumHealth Insurance Tax Deductible

 

Health & Wellness शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in HindiSat Isabgol Uses In HindiAloe Vera Juice Benefits in HindiDragon Fruit Benefits in HindiAkal Daad in HindiAcidity Home Remedies in HindiNikat Drishti Dosh in HindiYoga Benefits in HindiLaung Khane ke Fayde in HindiLeukoplakia in HindiProtien in 100g PaneerBenefits of Rice Water For SkinB12 Deficiency Symptoms in HindiFibre Foods in HindiChronic Disease Meaning in HindiVitamin D Foods in HindiBlood Urea in HindiBeetroot Uses Good for Health 

 

Calculator BMI CalculatorPregnancy CalculatorPregnancy Calendar Based on Conception DatePregnancy Conception Date CalculatorLast Menstrual Period CalculatorBMR CalculatorGFR CalculatorOvulation Calculator