Best Health Insurance Company in India

Parivar Ke Liye Swasthya Bima

16 May, 2025

4 Shares

196 Reads

परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा

Share

हम सबके लिए हमारा परिवार सबसे कीमती होता है — उनके चेहरे की मुस्कान, उनकी खुशियाँ और सबसे ज़रूरी, उनकी सेहत। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अचानक आने वाली हेल्थ इमरजेंसी से उन्हें सुरक्षित रखने का सबसे भरोसेमंद तरीका क्या है?

 

आज के समय में, जब मेडिकल खर्च हर साल औसतन 14% की दर से बढ़ रहे हैं, और बीमारियां बिना दस्तक दिए आ जाती हैं, तो सिर्फ सोचने से काम नहीं चल सकता। यहीं पर स्वास्थ्य बीमा एक सुरक्षा कवच बनकर सामने आता है। यह सिर्फ एक पॉलिसी नहीं, बल्कि आपके परिवार के बेहतर कल की एक प्लानिंग है — ताकि ज़रूरत के समय आप सिर्फ उनके साथ खड़े रहें, न कि खर्चों की चिंता में उलझें।

 

स्वास्थ्य बीमा: आपके परिवार की सेहत का कवच

हमारे देश में स्वास्थ्य बीमा कई प्रकार की होती है। जैसे सीनियर सिटीजन, इंडिविजुअल, ग्रुप स्वास्थ्य बीमा, आदि। आपके परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा एक अलग प्रकार का प्लान है, जिसके अंतर्गत आपके पूरे परिवार को कवर किया जाता है। इसमें आमतौर पर पति-पत्नी, बच्चे और कई बार माता-पिता भी शामिल किए जा सकते हैं। इस पॉलिसी में एक sum-insured तक के मेडिकल खर्च, जैसे कि अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन, दवाइयां, डायग्नोस्टिक टेस्ट, आदि का बीमा होता है।

 

क्यों जरूरी है परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा?

भारत एक ऐसा देश है जो कई सेक्टर्स में तरक्की कर रहा है। इसमें हेल्थ सेक्टर भी शामिल है। इन advancements की वजह से आपको अच्छी और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं तो मिलती है, लेकिन हो सकता है कि वह आपके बजट से बाहर हो।

 

आइये देखे ऐसे कई और कारण जिनकी वजह से आपको अपने परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा ज़रूर लेनी चाहिए: 

 

  • उच्च मेडिकल खर्च: प्राइवेट अस्पतालों का खर्च दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। एक साधारण ऑपरेशन या सिर्फ डॉक्टर के पास जाना भी आपके लिए बहुत भारी पड़ सकता है। और ऐसा भी संभव है की आपकी पूरी सेविंग्स खर्च हो जाए।
  • अनिश्चित भविष्य: हेल्थ से जुड़ी कोई भी आपातकालीन स्थिति कभी भी आ सकती है। यह सब चीज़ें आपके या हमारे हाथ में नहीं होती।
  • मानसिक शांति: इलाज के दौरान आपको पैसों की टेंशन होना स्वाभाविक है। लेकिन एक अच्छी स्वास्थ्य बीमा के साथ आपको मेडिकल खर्चों की कवरेज मिलती है, जिससे आपको मानसिक शांति का अभास भी होता है।
  • बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा: बच्चों और उम्रदराज माता-पिता स्वास्थ्य बीमा को अधिक मेडिकल अटेंशन की जरूरत होती है, जो स्वास्थ्य बीमा के साथ आपको मिलता है।

 

परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा के फायदे

अब आपने देखा की, परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा क्यों ज़रूरी है। आइये अब बात करते है की हमारे प्लान्स आपको और आपके परिवार को कैसे फायदा दे सकते है:

 

  • एक पॉलिसी, पूरा परिवार: हम आपके सभी परिवार के सदस्यों को एक ही पॉलिसी में कवर करते है। इससे आपको अलग-अलग पॉलिसी लेने की झंझट नहीं होती।
  • लोअर प्रीमियम: इंडिविजुअल पॉलिसी की तुलना में हमारे फैमिली फ्लोटर पॉलिसी आपको सस्ती पड़ते है और आपके पैसे बचते है।
  • कैशलेस ट्रीटमेंट: हमारे भारत में 10,400+ से भी ज़्यादा नेटवर्क हॉस्पिटल है। इसमें आप बिना पैसे दिए इलाज की सुविधा ले सकते है। इससे आपको स्ट्रेस नहीं होता।
  • टैक्स बेनिफिट: स्वास्थ्य बीमा लेने पर आपको इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80D के तहत टैक्स की छूट भी मिलती है।
  • नो-क्लेम बोनस: यदि आपने साल भर कोई क्लेम नहीं किया, तो अगली बार आपका कवरेज अमाउंट बढ़ जाता है।

 

परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा लेते समय किन बातों का ध्यान रखें

भारत में आपको बहुत-सी बीमा कंपनियां मिलेंगी और हर कंपनी यह खुद को बेस्ट बताती है। ऐसे में आपके लिए एक सही स्वास्थ बीमा चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर आप नीचे दिए हुए फैक्टर को ध्यान में रखते हैं, तो आप एक सही फैसला ले सकते है:

 

  • सम इंश्योर्ड (Coverage Amount): अपने परिवार के साइज और मेडिकल हिस्ट्री को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त कवरेज चुनें।
  • नेटवर्क हॉस्पिटल्स: बीमा लेते समय यह ज़रूरी है कि इस बात का ध्यान दिया जाये की बीमा कंपनी के नेटवर्क हॉस्पिटल में आपके शहर के अच्छे हॉस्पिटल हों।
  • क्लेम प्रोसेसक्लेम का प्रोसेस सरल और तेज हो, ताकि इमरजेंसी में आपको कोई परेशानी न हो।
  • क्लेम सेटलमेंट रेश्यो: बीमा कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 90% से ऊपर होना चाहिए। इससे आपको यह assurance मिलता है की बीमा कंपनी आपका क्लेम दे पाएगी।
  • प्रीमियम और बेनिफिट्स: कम प्रीमियम में अधिक सुविधाएं देने वाली पॉलिसी को प्राथमिकता दें।

 

कैसे खरीदें सही परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा?

  • जरूरतों का आकलन जैसे परिवार की उम्र, स्वास्थ्य और जरूरतों को समझें।
  • विभिन्न योजनाओं, कवरेज, नेटवर्क, और exclusions की तुलना करें।
  • पर्याप्त बीमा राशि तय करें।
  • वेटिंग पीरियड को  समझ ले।
  • एडिशनल बेनिफिट्स को ज़रूर देखे। यह आपकी बीमा को एनहान्स करने में आपकी मदद करता है।

 

निष्कर्ष: आज ही करें अपने परिवार का बीमा

मेडिकल इमरजेंसी किसी भी समय आ सकती है और यदि आपने पहले से तैयारी नहीं की है तो इसका असर आपके पूरे परिवार और finances पर पड़ सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य बीमा एक ऐसा सुरक्षा कवच है जो आपको फाइनेंशियल स्टेबिलिटी देने के साथ-साथ मानसिक शांति भी देता है।

 

निवा बूपा के इंश्योरेंस प्लान्स सिर्फ एक पॉलिसी नहीं, बल्कि एक वादा है – सुरक्षित भविष्य का। हम समझते है की आजकल परिवार की देखभाल कितनी ज़रूरी हैं। इसीलिए हम आपको affordable premiums देते है, ताकि किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में आपके ऊपर वित्तीय दबाव भी न पड़े और आप अपनी और अपने परिवार की सेहत की सुरक्षा भी कर पाए।

 

People Also Ask

  1. क्या हेल्थ इंश्योरेंस रिन्यू न करने पर बेनिफिट्स खत्म हो जाते हैं?

    जी हां, समय पर रिन्यू न करने पर नो-क्लेम बोनस, वेटिंग पीरियड और अन्य बेनिफिट्स खत्म हो सकते हैं।

  2. क्या OPD (Out Patient Department) खर्च भी कवर होते हैं?

    कुछ हेल्थ इंश्योरेंस प्लान OPD खर्च जैसे डॉक्टर की फीस, दवा आदि भी कवर करते हैं, लेकिन यह प्लान पर निर्भर करता है।

  3. क्या टैक्स बेनिफिट मिलता है?

    जी हां, आप सेक्शन 80D के तहत सालाना ₹75,000 तक की टैक्स छूट पा सकते हैं।

  4. क्या हेल्थ इंश्योरेंस में डे-केयर ट्रीटमेंट शामिल होता है?

    हां, अब ज़्यादातर पॉलिसी में 24 घंटे से कम समय के इलाज (जैसे कैटरैक्ट सर्जरी) को कवर किया जाता है। इससे छोटे लेकिन महंगे इलाजों का खर्च भी बीमा से कवर होता है।

  5. अगर क्लेम रिजेक्ट हो जाए तो क्या कर सकते हैं?

    आप बीमा कंपनी से क्लेम रिजेक्शन का कारण जान सकते हैं और जरूरी दस्तावेज देकर दोबारा अपील कर सकते हैं।

Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

You may also like

Popular Searches

Health InsuranceHealth InsuranceBest Family Health InsuranceBest Health Insurance For Senior Citizens In IndiaHealth Insurance With Opd CoverMediclaim InsuranceCritical Illness InsurancePersonal Accident InsuranceMediclaim PolicyIndividual Health InsuranceMaternity InsuranceBest Health Insurance companyNRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY LoginPMJJBY Policy StatusSwasthya Sathi CardPMSBYABHA Card DownloadPMJJBY | Ayushman CardPMMVY 2.0Ayushman Vay Vandana Card PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशनPMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans Travel InsuranceInternational Travel InsuranceStudent Travel InsuranceTravel Insurance USATravel Insurance CanadaTravel Insurance ThailandTravel Insurance GermanyTravel Insurance DubaiTravel Insurance BaliTravel Insurance AustraliaTravel Insurance SchengenTravel Insurance SingaporeTravel Insurance UKTravel Insurance VietnamTravel Insurance JapanTravel Insurance SpainTravel Insurance AsiaTravel Insurance NetherlandsTravel Insurance TurkeyTravel Insurance IrelandTravel Insurance PhillipinesTravel Insurace ItalyTravel Insurance FranceTravel Insurance ChinaTravel Insurance GeorgiaTravel Insurance South AfricaTravel Insurance MaldivesTravel Insurance PortugalTravel Insurance MalaysiaTravel Insurance QatarTravel Insurance PolandTravel Insurance Greece Travel Insurance New zealandTravel Insurance Saudi ArabiaTravel Insurance Sri Lanka


Become an Agent Insurance Agent | Insurance AdvisorLicensed Insurance AgentHealth Insurance ConsultantPOSP Insurance AgentIRDA Certificate DownloadIC 38 ExamInsurance Agent vs POSPIRDA Exam SyllabusIRDAI Agent LocatorIRDA exam feePaise Kaise KamayeGhar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals Best Hospitals in ChennaiTop Hospitals in DelhiBest Hospitals in GurgaonBest Hospitals in IndiaTop 10 Hospitals in IndiaBest Hospitals in HyderabadBest Hospitals in KolkataBest cancer hospitals in BangaloreBest cancer hospitals in HyderabadBest cancer hospitals in MumbaiBest cancer hospitals in IndiaTop 10 cancer hospitals  in India


Others - Ayushman BharatGst Refund for NRI on Health Insurance PremiumHealth Insurance Tax Deductible

 

Health & Wellness शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in HindiSat Isabgol Uses In HindiAloe Vera Juice Benefits in HindiDragon Fruit Benefits in HindiAkal Daad in HindiAcidity Home Remedies in HindiNikat Drishti Dosh in HindiYoga Benefits in HindiLaung Khane ke Fayde in HindiLeukoplakia in HindiProtien in 100g PaneerBenefits of Rice Water For SkinB12 Deficiency Symptoms in HindiFibre Foods in HindiChronic Disease Meaning in HindiVitamin D Foods in HindiBlood Urea in HindiBeetroot Uses Good for Health 

 

Calculator BMI CalculatorPregnancy CalculatorPregnancy Calendar Based on Conception DatePregnancy Conception Date CalculatorLast Menstrual Period CalculatorBMR CalculatorGFR CalculatorOvulation Calculator