Best Health Insurance Company in India

Fitkari Ke Fayde in Hindi: जानें Fitkari se Kya Hota Hai

23 June, 2025

5 Shares

2677 Reads

fitkari in hindi

भारत में पुराने समय से ही घरेलू नुस्खों और आयुर्वेदिक उपचारों में कई ऐसी चीज़ों का उपयोग होता आया है, जो दिखने में भले ही साधारण हों, लेकिन उनके फायदे असाधारण होते हैं। ऐसा ही एक तत्व है फिटकरी (fitkari in hindi)। आज हम विस्तार से जानेंगे fitkari kya hota hai, फिटकरी के फायदे, और विशेष रूप से फिटकरी के फायदे त्वचा के लिए।

 

फिटकरी क्या है? (Fitkari Kya Hai)

फिटकरी, जिसे अंग्रेज़ी में Alum कहा जाता है, एक प्रकार का सफेद या हल्का गुलाबी क्रिस्टल जैसा खनिज होता है। यह मुख्यतः दो प्रकार की होती है:

 

  • सफेद फिटकरी (Potassium Alum) – जो सामान्यतः घरेलू उपयोग में आती है।
  • लाल फिटकरी (Ammonium Alum) – जिसका उपयोग मुख्य रूप से industrial कार्यों में होता है।

 

फिटकरी में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो इसे एक बहुउपयोगी घरेलू उपचार बनाते हैं।

 

फिटकरी से क्या होता है? (Fitkari Se Kya Hota Hai)

फिटकरी से शरीर को अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं। यह न केवल त्वचा संबंधी समस्याओं में राहत देती है, बल्कि यह पाचन, सांस, और दांतों की सफाई जैसे कार्यों में भी सहायक होती है। आइए अब विस्तार से जानते हैं fitkari ke fayde in hindi।

 

फिटकरी के फायदे (Fitkari Ke Fayde)

फिटकरी के एक नहीं कई फायदे हैं जैसे यह स्किन के दाग धब्बे मिटाती है, इसे शेविंग के दौरान लगे काट पर लगाने से इन्फेक्शन खतरा काम होता है। आइये देखें:

 

त्वचा के लिए फिटकरी के फायदे (Fitkari Ke Fayde for Skin in Hindi)

 

मुहांसे और दाग-धब्बे

फिटकरी (fitkari in hindi) में पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण मुंहासों के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और त्वचा को साफ-सुथरा बनाते हैं। थोड़े से गुलाब जल में फिटकरी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बों और पिंपल्स से राहत मिलती है।

 

रेजर कट या शेविंग के बाद

शेविंग के बाद अगर कहीं कट लग जाए या त्वचा में जलन महसूस हो, तो थोड़ी सी गीली फिटकरी लगाने से इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है और खून बहना रुक जाता है।

 

टैनिंग और झुर्रियाँ

स्किन के लिए फिटकरी के फायदे (fitkari ke fayde for skin in hindi) में  स्किन टैनिंग काम करना भी है। फिटकरी त्वचा को टाइट बनाती है, जिससे एजिंग साइन जैसे झुर्रियाँ और फाइन लाइंस कम होने लगती हैं। साथ ही यह सन टैनिंग से भी बचाव करती है।

 

मुंह और दांतों की सफाई

फिटकरी का पानी कुल्ला करने से मुंह की दुर्गंध, गम्स में सूजन, और पायरिया जैसी समस्याएं कम होती हैं। यह दांतों को साफ और मजबूत बनाने में मदद करता है।

 

पाचन तंत्र को बेहतर बनाना

बहुत कम लोगों को पता है कि फिटकरी का सेवन भी किया जा सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में। fitkari khane ke fayde में digestive हेल्थ भी शामिल है। फिटकरी पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है। कब्जगैस और पेट फूलने जैसी समस्याओं में फिटकरी का पाउडर सेंधा नमक के साथ लेने से लाभ मिलता है।

 

ध्यान दें कि फिटकरी का सेवन सीमित मात्रा (100 मिलीग्राम से कम) में ही करना चाहिए। अधिक मात्रा में सेवन हानिकारक हो सकता है।

 

चोट और फोड़े-फुंसी में उपयोग

फिटकरी को गर्म पानी में घोलकर प्रभावित स्थान पर लगाने से चोट या सूजन में राहत मिलती है। यह घावों को जल्दी भरने में मदद करता है और संक्रमण से बचाव करता है।

 

डेंड्रफ और बालों की समस्याएं

फिटकरी का पानी बालों की जड़ों में लगाने से डेंड्रफ की समस्या में काफी आराम मिलता है। इसके साथ ही यह स्कैल्प को साफ करता है और बालों को मजबूत बनाता है।

 

फिटकरी का पानी कैसे बनाएं?

  • एक गिलास गुनगुने पानी में 1 छोटा टुकड़ा फिटकरी डालें।
  • पानी में हल्का सा झाग बनने दें।
  • इस पानी को छानकर कुल्ला, चेहरे की सफाई, या बाल धोने के लिए प्रयोग करें।

 

फिटकरी के अन्य घरेलू उपयोग

फिटकरी सिर्फ एक मिनरल नहीं है, बल्कि यह घर के कई जरूरी कामों में भी बेहद उपयोगी साबित होती है। पुराने समय से लेकर आज तक, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग फिटकरी का उपयोग घरेलू नुस्खों में करते आ रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके कुछ अन्य प्रभावी घरेलू प्रयोग:

 

पानी शुद्ध करने के लिए

गांवों और कस्बों में आज भी फिटकरी को जल शुद्धिकरण के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जब पानी गंदा या मिट्टी वाला होता है, तो उसमें फिटकरी का टुकड़ा डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दिया जाता है। फिटकरी की रासायनिक संरचना पानी में मौजूद गंदगी और छोटे कणों को नीचे बैठा देती है, जिससे पानी साफ दिखाई देने लगता है। यह एक सस्ता और प्रभावी तरीका है, खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ शुद्ध पानी की सुविधा नहीं है।

 

पसीने की बदबू को दूर करने में

फिटकरी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पसीने से आने वाली दुर्गंध को खत्म करने में मदद करते हैं। यह बैक्टीरिया को मारकर बदबू को रोकती है और त्वचा को ताजगी देती है। खासतौर पर अंडरआर्म्स में इसका उपयोग प्राकृतिक डियोडरेंट की तरह किया जाता है।

 

शेविंग के बाद इस्तेमाल (After Shave Treatment)

फिटकरी को पारंपरिक तौर पर शेविंग के बाद इस्तेमाल किया जाता रहा है। इससे स्किन कटने या जलने पर राहत मिलती है, और घाव जल्दी भरते हैं। यह त्वचा को संक्रमण से भी बचाती है।

 

यही कारण है कि कई शेविंग जेल और आफ्टरशेव लोशन में फिटकरी एक ज़रूरी घटक के रूप में शामिल की जाती है।

 

पैरों की दुर्गंध और फंगल इन्फेक्शन में राहत

फिटकरी के पानी में पैरों को कुछ मिनटों तक डुबाने से पैरों की बदबू, पसीना, और फंगल इन्फेक्शन से राहत मिलती है। जो लोग जूते लंबे समय तक पहनते हैं, उनके लिए यह उपाय बहुत कारगर होता है। इसके लिए एक टब गुनगुने पानी में 1 चम्मच फिटकरी पाउडर मिलाकर 10-15 मिनट पैरों को उसमें भिगोएँ।

 

घर की सफाई और कीटाणु नाशक के रूप में

फिटकरी का पानी कीटाणु नाशक (disinfectant) की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे फर्श की सफाई या बाथरूम धोने में मिलाने से बैक्टीरिया और फंगस का खतरा कम होता है।

 

यह तरीका प्राकृतिक है और रासायनिक क्लीनरों का एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

 

घाव और फोड़े-फुंसियों में प्रयोग

फिटकरी पाउडर को हल्के गर्म पानी में मिलाकर फोड़े या घाव पर लगाने से सूजन कम होती है, और इंफेक्शन की संभावना घटती है। यह पारंपरिक घरेलू उपाय गांवों में पीढ़ियों से उपयोग में लाया जाता रहा है।

 

क्या फिटकरी का कोई नुकसान भी है?

हां, अगर फिटकरी का अधिक मात्रा में प्रयोग किया जाए तो यह कुछ दुष्प्रभाव भी दिखा सकती है:

 

  • त्वचा पर अधिक मात्रा में लगाने से सूखापन या जलन हो सकती है।
  • ज्यादा मात्रा में खाने पर उल्टी, पेट दर्द या मितली हो सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं को फिटकरी का सेवन डॉक्टर की सलज के बाद ही करना चाहिए।
  • फिटकरी का उपयोग करते समय सावधानी और सही मात्रा का विशेष ध्यान रखें।

 

निष्कर्ष: क्यों है फिटकरी हर घर की ज़रूरत?

अब जब आप जान चुके हैं कि fitkari kya hoti hai और इसके fitkari ke fayde in hindi, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि फिटकरी एक बहुपयोगी घरेलू औषधि है। चाहे वो त्वचा की देखभाल हो, चोट का इलाज, या पानी को शुद्ध करना—फिटकरी हर कार्य में सक्षम है।

 

यदि आप प्राकृतिक उपचार में विश्वास रखते हैं, तो फिटकरी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना निश्चित रूप से लाभकारी साबित होगा। लेकिन हमेशा यह याद रखें कि प्राकृतिक चीजों का भी सही मात्रा में और सही तरीके से प्रयोग ही लाभकारी होता है।

 

इसके अलावा अच्छे स्वास्थ्य के लिए घरेलु नुस्खों के साथ-साथ Health Insurance होना भी उतना ही ज़रूरी है जितना कि beach पर लाइफ कोच के होते हुए भी लाइफ जैकेट पहनना। निवा बूपा के Medical Insurance Plans आपको देते हैं किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में फाइनेंशियल सपोर्ट। आज ही हमारी वेबसाइट पाए आएं और चुने अपने लिए एक बेस्ट हेल्थ इंश्योरेंस प्लान।

 

People Also Ask

1. क्या फिटकरी खाना सुरक्षित है?

हाँ, लेकिन बहुत कम मात्रा में और सीमित समय तक ही सेवन करें। अधिक फिटकरी का सेवन हानिकारक हो सकता है।

2. क्या फिटकरी से स्किन टोन साफ हो सकती है?

जी हां, नियमित और सही तरीके से उपयोग करने पर फिटकरी स्किन को साफ और टाइट बनाती है।

3. फिटकरी का उपयोग कितनी बार करना चाहिए?

त्वचा या दांतों के लिए हफ्ते में 2–3 बार प्रयोग करना पर्याप्त होता है।

Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

Popular Searches

Health InsuranceHealth InsuranceBest Family Health InsuranceBest Health Insurance For Senior Citizens In IndiaHealth Insurance With Opd CoverMediclaim InsuranceCritical Illness InsurancePersonal Accident InsuranceMediclaim PolicyIndividual Health InsuranceMaternity InsuranceBest Health Insurance companyNRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY LoginPMJJBY Policy StatusSwasthya Sathi CardPMSBYABHA Card DownloadPMJJBY | Ayushman CardPMMVY 2.0Ayushman Vay Vandana Card PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशनPMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans Travel InsuranceInternational Travel InsuranceStudent Travel InsuranceTravel Insurance USATravel Insurance CanadaTravel Insurance ThailandTravel Insurance GermanyTravel Insurance DubaiTravel Insurance BaliTravel Insurance AustraliaTravel Insurance SchengenTravel Insurance SingaporeTravel Insurance UKTravel Insurance VietnamTravel Insurance JapanTravel Insurance SpainTravel Insurance AsiaTravel Insurance NetherlandsTravel Insurance TurkeyTravel Insurance IrelandTravel Insurance PhillipinesTravel Insurace ItalyTravel Insurance FranceTravel Insurance ChinaTravel Insurance GeorgiaTravel Insurance South AfricaTravel Insurance MaldivesTravel Insurance PortugalTravel Insurance MalaysiaTravel Insurance QatarTravel Insurance PolandTravel Insurance Greece Travel Insurance New zealandTravel Insurance Saudi ArabiaTravel Insurance Sri Lanka


Become an Agent Insurance Agent | Insurance AdvisorLicensed Insurance AgentHealth Insurance ConsultantPOSP Insurance AgentIRDA Certificate DownloadIC 38 ExamInsurance Agent vs POSPIRDA Exam SyllabusIRDAI Agent LocatorIRDA exam feePaise Kaise KamayeGhar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals Best Hospitals in ChennaiTop Hospitals in DelhiBest Hospitals in GurgaonBest Hospitals in IndiaTop 10 Hospitals in IndiaBest Hospitals in HyderabadBest Hospitals in KolkataBest cancer hospitals in BangaloreBest cancer hospitals in HyderabadBest cancer hospitals in MumbaiBest cancer hospitals in IndiaTop 10 cancer hospitals  in India


Others - Ayushman BharatGst Refund for NRI on Health Insurance PremiumHealth Insurance Tax Deductible

 

Health & Wellness शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in HindiSat Isabgol Uses In HindiAloe Vera Juice Benefits in HindiDragon Fruit Benefits in HindiAkal Daad in HindiAcidity Home Remedies in HindiNikat Drishti Dosh in HindiYoga Benefits in HindiLaung Khane ke Fayde in HindiLeukoplakia in HindiProtien in 100g PaneerBenefits of Rice Water For SkinB12 Deficiency Symptoms in HindiFibre Foods in HindiChronic Disease Meaning in HindiVitamin D Foods in HindiBlood Urea in HindiBeetroot Uses Good for Health 

 

Calculator BMI CalculatorPregnancy CalculatorPregnancy Calendar Based on Conception DatePregnancy Conception Date CalculatorLast Menstrual Period CalculatorBMR CalculatorGFR CalculatorOvulation Calculator