Best Health Insurance Company in India

Vitamin B Complex Tablet Uses

23 May, 2025

738 Shares

40802 Reads

Vitamin B Complex Tablet Uses

Share

Written by: Narender Singh

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स टैबलेट शरीर की दैनिक विटामिन बी की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती हैं और ऊर्जा उत्पादन, तंत्रिका कार्य, मस्तिष्क स्वास्थ्य, मेटाबॉलिज्म, त्वचा, बाल और इम्यूनिटी को सपोर्ट करती हैं। ये सप्लीमेंट विटामिन बी की कमी, थकान, खराब आहार या न्यूरोलॉजिकल लक्षणों वाले लोगों के लिए आमतौर पर सुझाई जाती हैं। इन्हें हमेशा संतुलित आहार के साथ और डॉक्टर की सलाह पर ही लें।

Quick Reads

  • विटामिन बी कॉम्प्लेक्स टैबलेट में जरूरी बी विटामिन होते हैं जो भोजन को ऊर्जा में बदलने, मस्तिष्क को स्वस्थ रखने, मेटाबॉलिज्म सुधारने, नर्वस सिस्टम को मजबूत करने और विटामिन बी की कमी से होने वाली थकान को कम करने में मदद करते हैं
  • विटामिन बी कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट के नियमित उपयोग से त्वचा स्वस्थ हो सकती है, बाल और नाखून मजबूत होते हैं, लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बेहतर होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है
  • थकान, कमजोरी, खराब पोषण, नसों से जुड़े लक्षण या विटामिन बी की कमी वाले लोगों को इन सप्लीमेंट से फायदा हो सकता है, लेकिन डॉक्टर द्वारा बताई गई खुराक का पालन करना जरूरी है
  • सही समय पर विटामिन बी कॉम्प्लेक्स टैबलेट लेना, संतुलित आहार बनाए रखना और एक अच्छी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को जोड़ना आपको शारीरिक और आर्थिक दोनों रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है

 

आज की तेज़ रफ्तार और busy lifestyle में सही मात्रा में nutrition न मिल पाना अब एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती dietary habits, तनाव (stress) और अनियमित दिनचर्या के कारण शरीर में कई ज़रूरी vitamins और minerals की कमी हो जाती है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए vitamin B complex tablet एक बेहद महत्वपूर्ण health supplement के रूप में उभर कर सामने आई है।

 

यह सप्लीमेंट energy production, nervous system support, immunity boost और overall metabolism को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इस ब्लॉग में हम विस्तार से जानेंगे कि vitamin B complex tablet uses in Hindi क्या हैं, B complex capsule benefits in Hindi कौन-कौन से हैं, और यह सप्लीमेंट आपकी daily health needs को पूरा करने में कैसे सहायक हो सकती है।

 

Vitamin B Complex क्या है?

Vitamin B Complex कई B Vitamins का group होता है, जिनमें शामिल होते हैं:

Vitamin B1 (Thiamine)

थायमिन शरीर को ऊर्जा बनाने में मदद करता है और तंत्रिका तंत्र के सुचारु संचालन के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से कमजोरी और थकान हो सकती है।

Vitamin B2 (Riboflavin)

यह त्वचा, बाल और आंखों की सेहत के लिए आवश्यक है। यह शरीर में आयरन के अवशोषण और ऊर्जा उत्पादन में भी सहायक होता है।

Vitamin B3 (Niacin)

Niacin पाचन क्रिया, त्वचा की सेहत और मानसिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। इसकी कमी से पेलाग्रा नामक बीमारी हो सकती है।

Vitamin B5 (Pantothenic Acid)

यह हार्मोन के निर्माण और फैट मेटाबोलिज्म के लिए जरूरी होता है। यह त्वचा की मरम्मत और घाव भरने में सहायक है।

Vitamin B6 (Pyridoxine)

यह मस्तिष्क के विकास और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है। यह न्यूरोट्रांसमीटर के निर्माण में भी मदद करता है।

Vitamin B7 (Biotin)

बायोटिन बालों, त्वचा और नाखूनों की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। यह मेटाबोलिज्म में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Vitamin B9 (Folic Acid)

फोलिक एसिड विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक होता है। यह रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और भ्रूण के विकास में सहायक है।

Vitamin B12 (Cobalamin)

यह नर्वस सिस्टम की कार्यप्रणाली और डीएनए संश्लेषण के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से एनीमिया और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं।

 

ये सभी विटामिन मिलकर हमारे शरीर की ऊर्जा उत्पादन, मेटाबोलिज्म, और तंत्रिका तंत्र के कार्यों में मदद करते हैं।

 

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी से होने वाली परेशानियाँ

शरीर में vitamin B complex की कमी होने पर कई तरह की health problems देखने को मिल सकती हैं, क्योंकि यह विटामिन समूह शरीर की energy, brain function और cell health से सीधे जुड़ा होता है। लंबे समय तक कमी बनी रहने पर निम्न समस्याएँ हो सकती हैं:

  • थकान और कमजोरी (Fatigue & Weakness): बिना ज्यादा मेहनत के भी जल्दी थक जाना और शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होना।
  • नर्व से जुड़ी समस्याएँ (Nerve Issues): हाथ-पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन (numbness) या जलन जैसी समस्या।
  • त्वचा और बालों की दिक्कतें (Skin & Hair Problems): रूखी त्वचा, मुंह के कोनों में छाले (mouth ulcers), बालों का झड़ना।
  • पाचन संबंधी परेशानी (Digestive Issues): भूख कम लगना, अपच (indigestion) और पेट से जुड़ी समस्याएँ।
  • एकाग्रता में कमी (Poor Concentration): याददाश्त कमजोर होना, ध्यान न लगना और irritability बढ़ना।
  • एनीमिया का खतरा (Risk of Anaemia): खासकर vitamin B12 और folic acid की कमी से लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) का निर्माण प्रभावित होता है।

 

इसलिए, संतुलित diet के साथ जरूरत पड़ने पर vitamin B complex tablet या B complex capsule का सेवन करने से इन परेशानियों से बचाव किया जा सकता है और शरीर को अंदर से मजबूत बनाए रखा जा सकता है।

 

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स टैबलेट के उपयोग (Vitamin B Complex Tablet Uses in Hindi)

Vitamin B Complex हमारे शरीर के समग्र स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह न केवल ऊर्जा प्रदान करता है, बल्कि मस्तिष्क, त्वचा, पाचन, और तंत्रिका तंत्र की कार्यप्रणाली को भी बेहतर बनाता है। आइये जाने Vitamin B complex tablet uses:

 

ऊर्जा में वृद्धि (Energy Boost)

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स कैप्सूल्स यूसेज (Vitamin B complex capsule uses in hindi) में सबसे पहला और महत्वपूर्ण लाभ यह है कि यह शरीर की कोशिकाओं में ऊर्जा उत्पादन को तेज करता है। B Vitamins, विशेष रूप से B1, B2, B3 और B5, मेटाबोलिज्म को सक्रिय करते हैं जिससे शरीर को भोजन से ऊर्जा प्राप्त करने में मदद मिलती है। यह थकान, कमजोरी और सुस्ती जैसी समस्याओं को कम करता है, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो दिनभर शारीरिक या मानसिक रूप से सक्रिय रहते हैं।

 

नर्वस सिस्टम को मज़बूती देना

Vitamin B tablet uses की बात करें तो यह नर्वस सिस्टम को सुचारु रूप से कार्य करने में मदद करता है। Vitamin B1, B6 और B12 तंत्रिका कोशिकाओं की मरम्मत और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह न्यूरोपैथी, झनझनाहट, और हाथ-पैरों में सुन्नपन जैसी समस्याओं में राहत देता है। डायबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी होता है।

 

Skin, बाल और नाखूनों के लिए फायदेमंद

बायोटिन (Vitamin B7) और नियासिन (Vitamin B3) त्वचा की चमक और बालों की मजबूती को बनाए रखने में मदद करते हैं। यह मुंहासों, बालों के झड़ने, डैंड्रफ और रूखी त्वचा जैसी समस्याओं से राहत देता है। नाखूनों की ग्रोथ में भी यह सहायक होता है और उन्हें टूटने से बचाता है।

 

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना

Vitamin B का एक फायदा यह है कि ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। Vitamin B6 और B12 सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। सर्दी-खांसी, वायरल और सामान्य बुखार से बचाव में यह टैबलेट सहायक होती है।

 

गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक

Tablet of vitamin B complex with b12 के uses in hindi में ये बताते है कि यह गर्भावस्था के दौरान अत्यंत आवश्यक सप्लीमेंट होता है। Folic Acid (Vitamin B9) भ्रूण के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के विकास में मदद करता है, और न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स से बचाता है। Vitamin B12 गर्भवती महिला की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करता है और एनीमिया से बचाता है। यह मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

Vitamin B Complex Tablet किसे लेनी चाहिए?

यदि आप vitamin b complex tablet uses in hindi, b complex tablet uses in hindi, या vitamin b complex tablet uses के बारे में जानकारी खोज रहे हैं, तो यह जानना भी जरूरी है कि यह सप्लीमेंट किन लोगों के लिए सबसे अधिक उपयोगी हो सकता है।

डॉक्टर की सलाह के अनुसार Vitamin B Complex Tablet इन लोगों को दी जा सकती है:

  • जिन लोगों में Vitamin B की कमी (Vitamin B Deficiency) पाई गई हो।
  • लगातार थकान, कमजोरी या कम ऊर्जा महसूस करने वाले लोग।
  • शाकाहारी (Vegetarian) या Vegan लोग, जिनमें Vitamin B12 की कमी होने का जोखिम अधिक रहता है।
  • बुजुर्ग, जिनमें Vitamin B12 का अवशोषण कम हो जाता है।
  • डायबिटीज के मरीज, जिन्हें नसों से जुड़ी समस्याएं (Neuropathy) होती हैं।
  • गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं (केवल डॉक्टर की सलाह पर)।
  • लंबे समय तक कुछ विशेष दवाइयां लेने वाले लोग, जिनमें Vitamin B की कमी विकसित हो सकती है।

हालांकि, vitamin b12 tablets uses in hindi या किसी भी B Complex सप्लीमेंट का सेवन स्वयं शुरू करने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेना हमेशा बेहतर रहता है।

 

कैसे और कब लें Vitamin B Complex Capsule या Tablet?

Vitamin B Complex water soluble विटामिनों का ग्रुप है, जिसे शरीर तुरंत उपयोग करता है और अतिरिक्त मात्रा पेशाब के रास्ते बाहर निकाल देता है। इसलिए इसे सही समय और तरीके से लेना बेहद जरूरी होता है:

 

  • सुबह खाली पेट या नाश्ते के बाद लेना सर्वोत्तम माना जाता है।
  • यदि पेट में जलन या गैस की समस्या हो तो भोजन के बाद लेना बेहतर होता है।
  • शाम या रात को लेने से नींद में खलल हो सकता है, क्योंकि B Vitamins मानसिक सतर्कता को बढ़ाते हैं।

 

Vitamin B Complex टैबलेट या कैप्सूल का सेवन करते समय कुछ जरूरी सावधानियों का ध्यान रखना आवश्यक है। इसकी अत्यधिक मात्रा लेने से शरीर में विटामिन का असंतुलन हो सकता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर आना, मतली या एलर्जी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर absorption के लिए इसे पानी या हल्के भोजन के साथ लेना चाहिए, जबकि दूध, चाय या कॉफी जैसे पेयों के साथ इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

 

इसके अलावा, आयरन या कैल्शियम सप्लीमेंट्स को इससे अलग समय पर लेना चाहिए क्योंकि ये एक-दूसरे के प्रभाव को कम कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य स्थिति, गर्भावस्था या अन्य दवाओं के सेवन की स्थिति में डॉक्टर से परामर्श लेना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, बिना चिकित्सकीय सलाह के इसका लम्बे समय तक सेवन करने से बचना चाहिए।

 

निष्कर्ष

Vitamin B complex tablet uses से यह स्पष्ट है कि यह टैबलेट शरीर के विभिन्न हिस्सों के लिए अत्यंत आवश्यक है। चाहे बात थकान की हो, बालों के झड़ने की हो या नर्व की समस्या की – एक अच्छा B Complex सप्लीमेंट आपके शरीर को भीतर से मज़बूत बना सकता है।

 

आज के समय में, जहां अनियमित जीवनशैली और तनाव आम हो गया है, वहां Vitamin B Complex जैसे सप्लीमेंट्स शरीर को संतुलित पोषण देने में मदद करते हैं। लेकिन केवल सप्लीमेंट लेना ही काफी नहीं है — आपको स्वास्थ्य की व्यापक सुरक्षा की भी आवश्यकता होती है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में मानसिक और आर्थिक राहत मिल सके।

 

स्वास्थ्य के लिए सुरक्षा कवच के लिए अब चुनें Niva Bupa Health Insurance क्यूंकि आपका स्वास्थ्य सिर्फ सप्लीमेंट पर नहीं, बल्कि सही हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज पर भी निर्भर करता है। हमारे प्लान्स आपको देते हैं  कैशलेस हॉस्पिटल नेटवर्क की सुविधा (10,400 नेटवर्क हॉस्पिटल्स), टैक्स लाभ, हेल्थ चेकअप्स और वेलनेस बेनेफिट्स के अलावा और भी बहुत कुछ। आज ही खुद को और अपने परिवार को स्वास्थ्य से जुड़ी हर चुनौती के लिए तैयार करें।

 

FAQs 

 

Vitamin B Complex Tablets किसके लिए फायदेमंद होती हैं?

B ये टैबलेट उन लोगों के लिए फायदेमंद होती हैं जिन्हें थकान, कमजोरी, नर्व की समस्या, बालों का झड़ना, या विटामिन B की कमी हो। यह त्वचा, नाखून और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी है।

 

क्या Vitamin B Complex Tablets रोज़ ली जा सकती है?

B हां, लेकिन केवल डॉक्टर की सलाह पर। यदि शरीर में विटामिन B की कमी है या थकान व न्यूरोपैथी जैसे लक्षण हैं, तो इसे रोज़ाना लिया जा सकता है।

 

Vitamin B Complex Tablets NFI uses in Hindi में किन समस्याओं के लिए प्रयोग की जाती है?

B Vitamin B complex tablets NFI uses in Hindi में मुख्यतः न्यूरोपैथी, तंत्रिका क्षति, कमजोरी, और B12 की कमी से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। यह नसों की मरम्मत और ऊर्जा में सुधार के लिए दी जाती है।

 

क्या इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं?

B सामान्यत: यह सुरक्षित होती है, लेकिन अत्यधिक मात्रा में लेने पर मतली, चक्कर, पेट दर्द या एलर्जी जैसे हल्के साइड इफेक्ट हो सकते हैं। इसलिए हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही सेवन करें।

क्या Vitamin B Complex Tablet और Vitamin B12 Tablet एक ही हैं?

नहीं। Vitamin B12 Tablet में केवल Vitamin B12 होता है, जबकि Vitamin B Complex Tablet में B1, B2, B3, B5, B6, B7, B9 और B12 सहित कई B Vitamins का संयोजन होता है। डॉक्टर आपकी कमी और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार सही सप्लीमेंट की सलाह देते हैं।

Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

You may also like

Popular Searches

Health InsuranceHealth InsuranceBest Family Health InsuranceBest Health Insurance For Senior Citizens In IndiaHealth Insurance With Opd CoverMediclaim InsuranceCritical Illness InsurancePersonal Accident InsuranceMediclaim PolicyIndividual Health InsuranceMaternity InsuranceBest Health Insurance companyNRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY LoginPMJJBY Policy StatusSwasthya Sathi CardPMSBYABHA Card DownloadPMJJBY | Ayushman CardPMMVY 2.0Ayushman Vay Vandana Card PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशनPMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans Travel InsuranceInternational Travel InsuranceStudent Travel InsuranceTravel Insurance USATravel Insurance CanadaTravel Insurance ThailandTravel Insurance GermanyTravel Insurance DubaiTravel Insurance BaliTravel Insurance AustraliaTravel Insurance SchengenTravel Insurance SingaporeTravel Insurance UKTravel Insurance VietnamTravel Insurance JapanTravel Insurance SpainTravel Insurance AsiaTravel Insurance NetherlandsTravel Insurance TurkeyTravel Insurance IrelandTravel Insurance PhillipinesTravel Insurace ItalyTravel Insurance FranceTravel Insurance ChinaTravel Insurance GeorgiaTravel Insurance South AfricaTravel Insurance MaldivesTravel Insurance PortugalTravel Insurance MalaysiaTravel Insurance QatarTravel Insurance PolandTravel Insurance Greece Travel Insurance New zealandTravel Insurance Saudi ArabiaTravel Insurance Sri Lanka


Become an Agent Insurance Agent | Insurance AdvisorLicensed Insurance AgentHealth Insurance ConsultantPOSP Insurance AgentIRDA Certificate DownloadIC 38 ExamInsurance Agent vs POSPIRDA Exam SyllabusIRDAI Agent LocatorIRDA exam feePaise Kaise KamayeGhar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals Best Hospitals in ChennaiTop Hospitals in DelhiBest Hospitals in GurgaonBest Hospitals in IndiaTop 10 Hospitals in IndiaBest Hospitals in HyderabadBest Hospitals in KolkataBest cancer hospitals in BangaloreBest cancer hospitals in HyderabadBest cancer hospitals in MumbaiBest cancer hospitals in IndiaTop 10 cancer hospitals  in India


Others - Ayushman BharatGst Refund for NRI on Health Insurance PremiumHealth Insurance Tax Deductible

 

Health & Wellness शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in HindiSat Isabgol Uses In HindiAloe Vera Juice Benefits in HindiDragon Fruit Benefits in HindiAkal Daad in HindiAcidity Home Remedies in HindiNikat Drishti Dosh in HindiYoga Benefits in HindiLaung Khane ke Fayde in HindiLeukoplakia in HindiProtien in 100g PaneerBenefits of Rice Water For SkinB12 Deficiency Symptoms in HindiFibre Foods in HindiChronic Disease Meaning in HindiVitamin D Foods in HindiBlood Urea in HindiBeetroot Uses Good for Health 

 

Calculator BMI CalculatorPregnancy CalculatorPregnancy Calendar Based on Conception DatePregnancy Conception Date CalculatorLast Menstrual Period CalculatorBMR CalculatorGFR CalculatorOvulation Calculator