Bali Jane Ka Kharcha Kitna Aata Hai? Flight, Hotel Aur Visa Ka Total Budget Kya Hai?
10 July, 2026
9 Shares
81 Reads
Share
बाली का खर्च (bali jane ka kharcha) एक फिक्स नंबर नहीं है, फिर भी ज़्यादातर लोगों के लिए यह ₹50,000 से ₹1,10,000 प्रति व्यक्ति के बीच हो सकता है। कम भी लग सकता है, ज़्यादा भी, निर्भर करता है आप किस महीने जा रहे हैं, फ्लाइट किस क्लास में ले रहे हैं, होटल कैसा चुना है, कितने दिन रुकेंगे। इसके अलावा, खाने-पीने, लोकल ट्रांसपोर्ट और घूमने-फिरने का खर्च भी अलग से जुड़ता है, ये अक्सर लोग भूल जाते हैं। अगर आप समय रहते फ्लाइट और होटल बुक कर लें और पहले से अच्छी प्लानिंग कर लें, तो अपने ट्रिप का कुल खर्च काफी हद तक कम कर सकते हैं और बिना बजट की चिंता के बाली घूमने का पूरा मज़ा ले सकते हैं.
बाली अब भारतीयों की लिस्ट में ऊपर आ चुका है, शायद टॉप 3 में। खूबसूरत बीच, मशहूर मंदिर, राइस टेरेस और यहां का शांत माहौल हर साल बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर खींचता है। दोस्तों के साथ जाओ या फैमिली के साथ, फिट बैठ ही जाता है। पर जैसे ही बुकिंग की बात आती है, वही पुराना सवाल टकराता है, आखिर बाली जाने का खर्च कितना है (bali jane ka kharcha kitna hai)? फ्लाइट और होटल तो बड़ा हिस्सा खा ही जाते हैं। बाकी बचा-खुचा खाना, स्कूटर, टिकट, शॉपिंग में निकल जाते हैं। इस गाइड में हम ट्रांसपोर्ट, स्टे, फूड और एक्टिविटीज सहित बाली ट्रिप के हर बारीक खर्च पर चर्चा करेंगे।
बाली जाने का कुल खर्च किन बातों पर निर्भर करता है?
बजट (bali jane ka kharcha kitna hai) जानना चाहते हैं, तो इन सभी बातों को समझना जरूरी है क्योंकि यही आपके कुल बजट को तय करती हैं |
ट्रैवल सीजन (Season)
पीक सीजन (जुलाई-अगस्त, दिसंबर-जनवरी): फ्लाइट और होटल दोनों महंगे, भीड़ भी ज्यादा |
शोल्डर सीजन (मार्च-जून, सितंबर-अक्टूबर): मौसम अच्छा, दाम मॉडरेट |
ऑफ-सीजन (जनवरी-मार्च का बारिश वाला हिस्सा): सबसे सस्ता, पर बारिश का ध्यान रखना पड़ेगा |
कीमतों में फर्क 20-30% तक जा सकता है, सिर्फ सीजन की वजह से।
फ्लाइट, होटल और ट्रिप की प्लानिंग
आपका डिपार्चर शहर, ट्रिप कितने दिन की है, होटल किस कैटेगरी का चुना है, और बुकिंग कितने पहले की है | ये चारों चीज़ें मिलकर फाइनल बिल बनाती हैं। दिल्ली से जाने वालों को अक्सर मुंबई या बेंगलुरु वालों से थोड़ा ज्यादा देना पड़ता है, क्योंकि डायरेक्ट फ्लाइट कम हैं।
फूड, लोकल ट्रांसपोर्ट और एक्टिविटीज
खाना (लोकल warung से लेकर फाइन डाइनिंग तक), स्कूटर रेंटल, टैक्सी/कैब, वाटर स्पोर्ट्स, शॉपिंग मिलकर रोज़ाना का खर्च बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें भी बजट में जोड़ना ज़रूरी है।
भारत से बाली जाने में फ्लाइट, होटल और वीज़ा का कुल खर्च कितना आता है?
बाली ट्रिप का सबसे बड़ा खर्च आमतौर पर फ्लाइट, होटल और वीज़ा पर होता है। इसलिए इन तीनों का अलग-अलग बजट समझना जरूरी है। नीचे इनके अनुमानित खर्च दिए गए हैं।
फ्लाइट टिकट का खर्च
दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से बाली की रिटर्न फ्लाइट आमतौर पर ₹22,000 से ₹45,000 के बीच मिलती है। पीक सीजन में यही टिकट ₹50,000 तक भी पहुंच सकता है। डायरेक्ट फ्लाइट कम हैं, तो ज्यादातर लोग सिंगापुर, कुआलालंपुर या जकार्ता होकर कनेक्टिंग फ्लाइट लेते हैं | ये सस्ती पड़ती है, पर सफर लंबा हो जाता है।
होटल और स्टे का खर्च
बाली में हर बजट के हिसाब से ठहरने के कई विकल्प मिल जाते हैं। नीचे अलग-अलग स्टे विकल्पों और उनके अनुमानित प्रति रात के खर्च दिए गए हैं।
उबुद शांत और नेचर-लवर्स के लिए बेहतर है, सेमिन्याक स्टाइलिश कैफे और बीच क्लब्स के लिए जाना जाता है, कुटा नाइटलाइफ और शॉपिंग का हब है, और नुसा दुआ फैमिली ट्रिप्स के लिए सबसे सेफ ऑप्शन माना जाता है।
वीज़ा और अन्य एंट्री शुल्क
भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को Visa on Arrival मिलता है, जिसकी फीस अलग से चुकानी होती है। इसके अलावा अब हर टूरिस्ट को Bali Tourist Levy भी देना पड़ता है। पासपोर्ट कम से कम 6 महीने वैलिड होना चाहिए, और कुछ परिस्थितियों में आपसे रिटर्न टिकट भी मांगा जा सकता है। एंट्री से पहले इन बेसिक चीज़ों को चेक कर लेना बेहतर है, वरना एयरपोर्ट पर देरी हो सकती है।
बाली ट्रिप के दौरान किन-किन चीज़ों पर अतिरिक्त खर्च आता है?
फ्लाइट और होटल बुक करने के बाद भी कहानी खत्म नहीं होती। रोज़ का खर्च ही असल में बजट को ऊपर-नीचे करता है।
खाने-पीने का खर्च
लोकल वारुंग में एक टाइम का खाना ₹200-₹400 में मिल जाता है।
टूरिस्ट कैफे या रेस्टोरेंट में यही ₹600-₹1,200 तक जा सकता है।
लोकल ट्रांसपोर्ट
स्कूटर रेंटल ₹300-₹500 प्रतिदिन में मिल जाता है और यही सबसे सस्ता तरीका है घूमने का।
टैक्सी या ऐप-बेस्ड कैब थोड़ी महंगी पड़ती है, खासकर लंबी दूरी के लिए।
साइटसीइंग और एडवेंचर एक्टिविटीज
नुसा पेनिडा डे टूर: लगभग ₹2,500–₹5,000 प्रति व्यक्ति।
वॉटर स्पोर्ट्स: जेट स्की, पैरासेलिंग, बनाना बोट और स्नॉर्कलिंग जैसी एक्टिविटीज़ का खर्च ₹800–₹4,000 प्रति व्यक्ति तक हो सकता है।
बाली स्विंग: इस मशहूर अनुभव के लिए लगभग ₹2,000–₹4,500 खर्च हो सकता है।
माउंट बाटुर सनराइज ट्रेक: गाइड के साथ ट्रेकिंग का खर्च आमतौर पर ₹2,500–₹5,500 प्रति व्यक्ति होता है।
मंदिरों की एंट्री फीस: कुछ मंदिरों में प्रवेश निःशुल्क है, जबकि कुछ के लिए ₹200–₹800 तक का एंट्री शुल्क देना पड़ सकता है।
बीच क्लब: बीच क्लब्स में एंट्री या मिनिमम खर्च आमतौर पर ₹1,000–₹3,500 के बीच हो सकता है, जो क्लब के अनुसार अलग-अलग होता है.
अन्य खर्च
लोकल सिम कार्ड
करेंसी एक्सचेंज
शॉपिंग
टिप्स
एयरपोर्ट ट्रांसफर
ये छोटे-छोटे खर्च मिलकर ट्रिप के आखिरी बिल में अच्छा-खासा हिस्सा जोड़ देते हैं।
Also Read : कम बजट में घूमने के लिए भारत के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल
बाली ट्रिप का खर्च कैसे कम किया जा सकता है?
बाली घूमना महंगा ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आप ट्रिप की थोड़ी-सी प्लानिंग पहले से कर लें और कुछ बातों का ध्यान रखें, तो अपने ट्रिप का कुल खर्च काफी हद तक कम कर सकते हैं।
ऑफ-सीजन में जाएँ
फ्लाइट कम से कम 2-3 महीने पहले बुक करें
स्कूटर किराए पर लें, कैब से बचें
लोकल वारुंग में खाना खाएँ
Free Beaches और Temples देखें
होटल और फ्लाइट साथ में बुक करके कॉम्बो डिस्काउंट लें
ऐसी लोकेशन चुनें जो एयरपोर्ट और मेन अट्रैक्शन्स के बीच में पड़े
क्या बाली ट्रिप के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस लेना जरूरी है?
इंटरनेशनल ट्रिप में कुछ भी गलत हो सकता है; फ्लाइट डिले, बैगेज खो जाना, या अचानक मेडिकल इमरजेंसी। ऐसे में ट्रैवल इंश्योरेंस एक स्मार्ट सेफ्टी नेट का काम करता है। एक अच्छी पॉलिसी आमतौर पर इन चीज़ों को कवर करती है |
Niva Bupa जैसी कंपनियां ट्रैवल इंश्योरेंस (travel insurance in Bali) प्लान्स ऑफर करती हैं जो इंटरनेशनल ट्रिप्स के लिए बनाए गए हैं। बुकिंग के वक्त ही पॉलिसी ले लेना बेहतर रहता है, ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में जेब से एक्स्ट्रा पैसा न भरना पड़े।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, bali jane ka kharcha kitna hai, इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपनी यात्रा किस तरह प्लान करते हैं।अगर आप पहले से अपना बजट तय कर लें और जरूरी बुकिंग समय पर कर लें, तो खर्च मैनेज करना काफी आसान हो जाता है और ट्रिप भी आराम से पूरी होती है। फ्लाइट, होटल, वीज़ा और बाकी जरूरी खर्चों का पहले से अनुमान लगा लेने से आप बिना किसी अनचाहे सरप्राइज के अपनी छुट्टियों का पूरा आनंद ले सकते हैं। साथ ही, किसी भी इंटरनेशनल ट्रिप की तरह अपने कुल बजट के अलावा कुछ अतिरिक्त राशि इमरजेंसी के लिए अलग रखना हमेशा एक समझदारी भरा फैसला होता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. बाली जाने का कुल खर्च कितना आता है?
प्रति व्यक्ति लगभग ₹50,000 से ₹1,10,000 तक, ट्रिप के स्टाइल और सीजन के हिसाब से।
2. क्या भारतीय नागरिकों को बाली जाने के लिए वीज़ा चाहिए?
हाँ, भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को Visa on Arrival लेना होता है, साथ ही Bali Tourist Levy भी देना पड़ता है।
3. 5 दिन की बाली ट्रिप के लिए कितना बजट रखना चाहिए?
मिड-रेंज ट्रिप के लिए ₹55,000–₹75,000 प्रति व्यक्ति पर्याप्त रहता है।
4. बाली जाने का सबसे सस्ता समय कौन-सा है?
जनवरी से मार्च के बीच का ऑफ-सीजन, जब फ्लाइट और होटल दोनों सस्ते मिलते हैं।
Stay protected against medical emergencies, trip delays, and lost baggage worldwide.
Popular Searches
Health Insurance - Health Insurance | Best Family Health Insurance | Best Health Insurance For Senior Citizens In India | Health Insurance With Opd Cover | Mediclaim Insurance | Critical Illness Insurance | Personal Accident Insurance | Mediclaim Policy | Individual Health Insurance | Maternity Insurance | Best Health Insurance company | NRI Health Insurance
Health Insurance Schemes - PMMVY Login | PMJJBY Policy Status | Swasthya Sathi Card | PMSBY | ABHA Card Download | PMJJBY | Ayushman Card | PMMVY 2.0 | Ayushman Vay Vandana Card | PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशन | PMMVY 2.0 लॉगिन
Travel Insurance Plans - Travel Insurance | International Travel Insurance | Student Travel Insurance | Travel Insurance USA | Travel Insurance Canada | Travel Insurance Thailand | Travel Insurance Germany | Travel Insurance Dubai | Travel Insurance Bali | Travel Insurance Australia | Travel Insurance Schengen | Travel Insurance Singapore | Travel Insurance UK | Travel Insurance Vietnam | Travel Insurance Japan | Travel Insurance Spain | Travel Insurance Asia | Travel Insurance Netherlands | Travel Insurance Turkey | Travel Insurance Ireland | Travel Insurance Phillipines | Travel Insurace Italy | Travel Insurance France | Travel Insurance China | Travel Insurance Georgia | Travel Insurance South Africa | Travel Insurance Maldives | Travel Insurance Portugal | Travel Insurance Malaysia | Travel Insurance Qatar | Travel Insurance Poland | Travel Insurance Greece | Travel Insurance New zealand | Travel Insurance Saudi Arabia | Travel Insurance Sri Lanka
Become an Agent - Insurance Agent | Insurance Advisor | Licensed Insurance Agent | Health Insurance Consultant | POSP Insurance Agent | IRDA Certificate Download | IC 38 Exam | Insurance Agent vs POSP | IRDA Exam Syllabus | IRDAI Agent Locator | IRDA exam fee | Paise Kaise Kamaye | Ghar Baithe Paise Kaise Kamaye
Top Hospitals - Best Hospitals in Chennai | Top Hospitals in Delhi | Best Hospitals in Gurgaon | Best Hospitals in India | Top 10 Hospitals in India | Best Hospitals in Hyderabad | Best Hospitals in Kolkata | Best cancer hospitals in Bangalore | Best cancer hospitals in Hyderabad | Best cancer hospitals in Mumbai | Best cancer hospitals in India | Top 10 cancer hospitals in India
Others - Ayushman Bharat | Gst Refund for NRI on Health Insurance Premium | Health Insurance Tax Deductible
Health & Wellness - शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in Hindi | Sat Isabgol Uses In Hindi | Aloe Vera Juice Benefits in Hindi | Dragon Fruit Benefits in Hindi | Akal Daad in Hindi | Acidity Home Remedies in Hindi | Nikat Drishti Dosh in Hindi | Yoga Benefits in Hindi | Laung Khane ke Fayde in Hindi | Leukoplakia in Hindi | Protien in 100g Paneer | Benefits of Rice Water For Skin | B12 Deficiency Symptoms in Hindi | Fibre Foods in Hindi | Chronic Disease Meaning in Hindi | Vitamin D Foods in Hindi | Blood Urea in Hindi | Beetroot Uses Good for Health
Calculator - BMI Calculator | Pregnancy Calculator | Pregnancy Calendar Based on Conception Date | Pregnancy Conception Date Calculator | Last Menstrual Period Calculator | BMR Calculator | GFR Calculator | Ovulation Calculator