Best Health Insurance Company in India

गर्भावस्था में यात्रा करना है कितना सुरक्षित? यात्रा करने से पहले जानें ये महत्वपूर्ण बातें

29 December, 2025

7 Shares

393 Reads

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी क्या होता है

Share

गर्भावस्था एक बेहद सुंदर लेकिन संवेदनशील दौर होता है। इस समय महिला का शरीर और मन दोनों कई परिवर्तन से गुजरते हैं। ऐसे में जब कोई महिला यात्रा की योजना बनाती है, तो सबसे पहला सवाल यही होता है , प्रेग्नेंसी में ट्रैवल करना कितना सुरक्षित है? ऐसा इसलिए क्योकि गर्भावस्था के दूसरे और तीसरे तिमाही में महिलाओं को थकान, बेचैनी, पेट के बढ़ते आकार आदि परेशानियाँ होती हैं। ऐसे में लंबी दूरी की यात्रा और अनुकूल न हों तो दिक्कत हो सकती है। 

 

इस ब्लॉग में हम विस्तार से जानेंगे कि प्रेग्नेंसी में ट्रैवल कितनी सुरक्षित है, किन बातों का ध्यान देना चाहिए, और कैसे आप अपनी और बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं।

गर्भावस्था के किस चरण में यात्रा करना होता है सुरक्षित?

गर्भावस्था तीन तिमाहियों में बंटी होती है और हर तिमाही में शरीर और स्वास्थ्य की स्थिति अलग होती है। इसलिए यह समझना बेहद जरूरी है कि किस तिमाही में यात्रा करना अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है।

दूसरे तिमाही (14 से 28 हफ्ते) में ट्रैवल सबसे सुरक्षित माना जाता है

इस दौरान आपका शरीर शुरुआती हार्मोनल बदलावों से थोड़ा स्थिर हो चुका होता है। मॉर्निंग सिकनेस कम हो जाती है, और थकान भी पहले जैसी नहीं रहती। इस समय आपकी एनर्जी लेवल सामान्य होता है, जिससे यात्रा करना थोड़ा आसान हो सकता है।

पहले तिमाही (0–13 हफ्ते): नहीं है बिल्कुल सुरक्षित

पहले तिमाही में भ्रूण का विकास हो रहा होता है और हार्मोनल उतार‑चढ़ाव सबसे ज्यादा होता है। इस दौरान गर्भपात का जोखिम भी अधिक होता है, इसलिए लंबी या थकाऊ यात्रा से बचना चाहिए।

तीसरे तिमाही (29–40 हफ्ते): बढ़ता है प्रसव का जोखिम

इस समय पेट का आकार बड़ा हो चुका होता है और चलना‑फिरना भी कठिन हो सकता है। 36 हफ्ते के बाद तो अधिकतर एयरलाइंस भी यात्रा की अनुमति नहीं देतीं। इसलिए इस चरण में यात्रा तभी करें जब बहुत जरूरी हो और डॉक्टर की सख्त निगरानी में हो।

यात्रा का माध्यम चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?

यात्रा की योजना बनाते समय यह तय करना बहुत ज़रूरी है कि कौन‑सा यात्रा माध्यम आपके लिए सबसे आरामदायक और सुरक्षित रहेगा।

हवाई यात्रा: सुविधाजनक लेकिन सीमित समय के लिए

अधिकांश एयरलाइंस गर्भवती महिलाओं को 36वें सप्ताह तक यात्रा की अनुमति देती हैं, लेकिन कुछ मामलों में डॉक्टर का फिटनेस सर्टिफिकेट मांगा जाता है।

  • हवाई यात्रा में सीट बेल्ट पेट के नीचे बांधें।

     
  • लंबे समय तक बैठे रहने से बचें और पैरों को हिलाते रहें।

     

ट्रेन यात्रा: आरामदायक लेकिन हाइजीन का रखें ध्यान

ट्रेन यात्रा में आपको ज्यादा मूवमेंट की सुविधा मिलती है। परंतु, शौचालयों की सफाई और सुविधा का ध्यान रखना जरूरी है, विशेषकर लंबी दूरी की यात्राओं में।

सड़क यात्रा: कंट्रोल में लेकिन थका देने वाली

कार या बस से यात्रा करते समय आप रुक सकते हैं, लेकिन बार‑बार झटके और खराब सड़कों से शरीर पर दबाव बढ़ सकता है। सीटबेल्ट हमेशा पहनें और हर 1–2 घंटे में ब्रेक लें।

समुद्री यात्रा: संतुलन की समस्या हो सकती है

समुद्र की लहरों के कारण संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे चक्कर, उल्टी और बेचैनी हो सकती है। अगर नाव या क्रूज़ से यात्रा कर रही हों तो अपनी सेहत को पहले प्राथमिकता दें।

यात्रा से पहले डॉक्टर से सलाह लेना क्यों ज़रूरी है?

हर गर्भावस्था की स्थिति अलग होती है। इसलिए अपनी मेडिकल हिस्ट्री और मौजूदा लक्षणों को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है।

कौन‑सी स्थितियों में डॉक्टर यात्रा की अनुमति नहीं देते?

  • ब्लीडिंग या ऐंठन जैसी समस्याएं
     
  • हाई ब्लड प्रेशर या शुगर
     
  • पहले प्रसव में जटिलताएं
     
  • यदि आपको डॉक्टर ने बताया है कि यह हाई रिस्क प्रेग्नेंसी क्या होता है, तो यात्रा पूरी तरह से टालनी चाहिए
     

डॉक्टर से क्या पूछें?

  • क्या मेरी गर्भावस्था में यात्रा करना सुरक्षित है?
     
  • कौन‑सा माध्यम मेरी स्थिति के लिए बेहतर रहेगा?
     
  • कौन‑सी दवाएं या सपोर्टिव आइटम साथ रखें?

सुरक्षित यात्रा के लिए ये ज़रूरी चीज़ें करें पैक

सही पैकिंग न केवल आपकी यात्रा को आरामदायक बनाती है, बल्कि किसी आपात स्थिति में भी आपकी मदद कर सकती है।

हेल्थ डॉक्यूमेंट्स हमेशा साथ रखें

  • अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट्स
  • डॉक्टर की सलाह/पर्ची
  • हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी
  • ब्लड ग्रुप और मेडिकल अलर्ट कार्ड

दवाइयों और हेल्थ किट का रखें ध्यान

  • डॉक्टर द्वारा दी गई सप्लीमेंट्स
  • हल्के दर्द निवारक (केवल डॉक्टर की सलाह से)
  • प्राथमिक चिकित्सा किट
  • सैनिटाइज़र और मास्क

आरामदायक कपड़े और फुटवियर

  • ढीले और आरामदायक कपड़े
  • लो‑हील या फ्लैट जूते
  • पेट सपोर्ट बेल्ट या कुशन

गर्भावस्था में किन जोखिमों से सावधान रहें?

गर्भावस्था के दौरान यात्रा करते समय कुछ संभावित जोखिमों को पहचानना और उनसे बचाव करना बेहद जरूरी है।

थक्का (DVT – Deep Vein Thrombosis)

लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठने से पैरों में खून के थक्के बनने की संभावना होती है। इससे बचने के लिए हर 1–2 घंटे में उठें, स्ट्रेच करें और चलें।

प्रसव शुरू होने की संभावना

गर्भ के अंतिम महीनों में यात्रा के दौरान प्रसव पीड़ा या संकुचन शुरू हो सकते हैं। खासकर जब महिला को पहले समय से पहले डिलीवरी हो चुकी हो।

संक्रमण या हाइजीन की समस्या

नई जगह पर हाइजीन का अभाव या अनजान भोजन संक्रमण का कारण बन सकते हैं। बोतलबंद पानी और घर का खाना प्राथमिकता दें।

गर्भवती महिलाओं के लिए यात्रा बीमा क्यों ज़रूरी है?

जब आप गर्भावस्था में यात्रा कर रही होती हैं, तब कोई भी अनजाना मेडिकल इमरजेंसी सामने आ सकती है। ऐसे में यात्रा बीमा आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा बन जाता है।

  • मेडिकल खर्च और इमरजेंसी कवर: किसी भी आपात स्थिति में अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर की फीस, टेस्ट आदि के खर्च को कवर करने वाला बीमा अत्यंत जरूरी है।
  • मन की शांति और आत्मनिर्भरता: जब आपको पता होता है कि आप कवर्ड हैं, तो मानसिक शांति बनी रहती है। इसलिए ट्रेवल इंश्योरेंस का चयन करना केवल यात्रा में सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि गर्भावस्था से जुड़े संभावित जोखिमों के लिए भी अतिरिक्त ज़रूरी होता है।

Also Read : गर्भवती महिलाओं के लिए यात्रा सुझाव

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी में ट्रैवल करना हर महिला के लिए अलग अनुभव हो सकता है। जरूरी नहीं कि हर कोई यात्रा कर पाए या करे, लेकिन यदि आपकी गर्भावस्था सामान्य है और डॉक्टर की अनुमति है, तो दूसरे तिमाही में यात्रा करना अपेक्षाकृत सुरक्षित होता है। लेकिन अगर डॉक्टर ने बताया है कि आपकी स्थिति हाई रिस्क प्रेग्नेंसी क्या होता है के अंतर्गत आती है, तो यात्रा बिल्कुल न करें।

यात्रा के पहले उचित तैयारी, डॉक्टरी सलाह और अपने शरीर की सुनना सबसे महत्वपूर्ण है। अगर आप सुरक्षित महसूस करें, तो थोड़ा आराम, सही खान‑पान और अच्छे प्लानिंग के साथ यात्रा का आनंद ले सकती हैं।

निवा बूपा का ट्रेवल इंश्योरेंस आपको सम्पूर्ण रूप से सुरक्षा देता है, जिसमें न सिर्फ आपकी ट्रेवल से संभंधित ट्रिप cancellations, पासपोर्ट खो जाना, लगेज खो जाना शामिल है, बल्कि मेडिकल emergencies भी शामिल है। हम यह चाहते है की आप जब भी घूमने जाए तो इन बातो की वजह से परेशान न हो, और अपनी ट्रिप का अच्छे से आनंद ले पाए। 

People Also Ask

  1. क्या हवाई यात्रा के दौरान मेटल डिटेक्टर शिशु को नुकसान पहुँचाते हैं?

    नहीं, एयरपोर्ट पर इस्तेमाल होने वाले मेटल डिटेक्टर (वॉकिंग गेट) शिशु को कोई नुकसान नहीं पहुँचाते हैं। ये एक्स-रे नहीं होते हैं और इनसे निकलने वाली विद्युत चुम्बकीय तरंगें बहुत कम होती हैं।

  2. क्या प्रेग्नेंसी में ट्रैवल करने से पहले कोई विशेष टीका (Vaccine) लेना ज़रूरी है?

    यदि आप किसी ऐसे क्षेत्र में जा रहे हैं जहाँ किसी विशेष बीमारी का खतरा है, तो डॉक्टर से बात करें। गर्भावस्था में कुछ टीके सुरक्षित होते हैं, लेकिन सभी नहीं।

  3. लंबी कार यात्रा के दौरान थकान और सूजन को कैसे कम करें?

    हर दो घंटे में कार रोककर 10-15 मिनट के लिए बाहर टहलें और पैरों को स्ट्रेच करें। कम्प्रेशन स्टॉकिंग्स (Compression Stockings) पहनने और खूब पानी पीने से भी मदद मिल सकती है।

  4. तीसरी तिमाही में यात्रा करने की अंतिम सीमा क्या है?

    आमतौर पर, 36 सप्ताह के बाद हवाई यात्रा या लंबी दूरी की सड़क यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस समय प्रसव किसी भी क्षण हो सकता है।

  5. अगर मेरी हाई रिस्क प्रेग्नेंसी क्या होता है तो क्या मैं बिल्कुल यात्रा नहीं कर सकती?

    हाई रिस्क प्रेग्नेंसी क्या होता है के मामले में डॉक्टर अक्सर यात्रा से मना करते हैं। यदि यात्रा बहुत ज़रूरी हो, तो केवल कम दूरी की यात्रा और डॉक्टर की कड़ी निगरानी में ही इसकी अनुमति मिल सकती है।

Secure Your Trip in Minutes

Stay protected against medical emergencies, trip delays, and lost baggage worldwide.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

You may also like

Popular Searches

Health InsuranceHealth InsuranceBest Family Health InsuranceBest Health Insurance For Senior Citizens In IndiaHealth Insurance With Opd CoverMediclaim InsuranceCritical Illness InsurancePersonal Accident InsuranceMediclaim PolicyIndividual Health InsuranceMaternity InsuranceBest Health Insurance companyNRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY LoginPMJJBY Policy StatusSwasthya Sathi CardPMSBYABHA Card DownloadPMJJBY | Ayushman CardPMMVY 2.0Ayushman Vay Vandana Card PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशनPMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans Travel InsuranceInternational Travel InsuranceStudent Travel InsuranceTravel Insurance USATravel Insurance CanadaTravel Insurance ThailandTravel Insurance GermanyTravel Insurance DubaiTravel Insurance BaliTravel Insurance AustraliaTravel Insurance SchengenTravel Insurance SingaporeTravel Insurance UKTravel Insurance VietnamTravel Insurance JapanTravel Insurance SpainTravel Insurance AsiaTravel Insurance NetherlandsTravel Insurance TurkeyTravel Insurance IrelandTravel Insurance PhillipinesTravel Insurace ItalyTravel Insurance FranceTravel Insurance ChinaTravel Insurance GeorgiaTravel Insurance South AfricaTravel Insurance MaldivesTravel Insurance PortugalTravel Insurance MalaysiaTravel Insurance QatarTravel Insurance PolandTravel Insurance Greece Travel Insurance New zealandTravel Insurance Saudi ArabiaTravel Insurance Sri Lanka


Become an Agent Insurance Agent | Insurance AdvisorLicensed Insurance AgentHealth Insurance ConsultantPOSP Insurance AgentIRDA Certificate DownloadIC 38 ExamInsurance Agent vs POSPIRDA Exam SyllabusIRDAI Agent LocatorIRDA exam feePaise Kaise KamayeGhar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals Best Hospitals in ChennaiTop Hospitals in DelhiBest Hospitals in GurgaonBest Hospitals in IndiaTop 10 Hospitals in IndiaBest Hospitals in HyderabadBest Hospitals in KolkataBest cancer hospitals in BangaloreBest cancer hospitals in HyderabadBest cancer hospitals in MumbaiBest cancer hospitals in IndiaTop 10 cancer hospitals  in India


Others - Ayushman BharatGst Refund for NRI on Health Insurance PremiumHealth Insurance Tax Deductible

 

Health & Wellness शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in HindiSat Isabgol Uses In HindiAloe Vera Juice Benefits in HindiDragon Fruit Benefits in HindiAkal Daad in HindiAcidity Home Remedies in HindiNikat Drishti Dosh in HindiYoga Benefits in HindiLaung Khane ke Fayde in HindiLeukoplakia in HindiProtien in 100g PaneerBenefits of Rice Water For SkinB12 Deficiency Symptoms in HindiFibre Foods in HindiChronic Disease Meaning in HindiVitamin D Foods in HindiBlood Urea in HindiBeetroot Uses Good for Health 

 

Calculator BMI CalculatorPregnancy CalculatorPregnancy Calendar Based on Conception DatePregnancy Conception Date CalculatorLast Menstrual Period CalculatorBMR CalculatorGFR CalculatorOvulation Calculator