Best Health Insurance Company in India

Thailand Jane Ka Kharcha Kitna Aata Hai? Indians Ke Liye Complete Trip Budget Kya Hai?

10 July, 2026

9 Shares

82 Reads

Thailand Jane ka kharcha Kitna Hai

Share

थाईलैंड जाने का कुल खर्च आपकी यात्रा की अवधि, ट्रैवल स्टाइल और सीज़न पर निर्भर करता है। आमतौर पर भारतीय यात्रियों के लिए 5–7 दिन की थाईलैंड ट्रिप का खर्च ₹35,000 से ₹1,50,000 या उससे अधिक हो सकता है। इस बजट में वीज़ा, फ्लाइट्स, होटल, खाना, लोकल ट्रांसपोर्ट, घूमने-फिरने की गतिविधियाँ और अन्य ज़रूरी खर्च शामिल हो सकते हैं। 

Quick Reads

•थाईलैंड भारतीय यात्रियों के लिए सबसे किफायती और लोकप्रिय International Destination में से एक है।
•थाईलैंड जाने का कुल खर्च आपकी Travel Style के अनुसार लगभग ₹35,000 से ₹1,50,000+ तक हो सकता है।
•कम बजट में यात्रा करने वाले यात्रियों का दैनिक खर्च आमतौर पर ₹2,600 से ₹4,700 के बीच रहता है।
•फ्लाइट्स और होटल्स की 2–3 महीने पहले बुकिंग करने से अच्छा-खासा पैसा बचाया जा सकता है।
•लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए बीटीएस स्काईट्रेन, एमआरटी मेट्रो, ग्रैब और बोल्ट जैसे विकल्प टैक्सी की तुलना में अधिक किफायती हैं।

हर इंडियन का एक सपना होता है, दोस्तों या परिवार के साथ बैंकॉक और फुकेत की सड़कों पर घूमना, स्कूटी पर बीचेज़ की ताज़ी हवा का मज़ा लेना और रात को नाइट मार्केट्सका का आनंद लेना । लेकिन जैसे ही हम दोस्तों के साथ चैट पर थाईलैंड का प्लान बनाते हैं, तो सबसे पहला सवाल यही आता है कि भाई Thailand jaane ka kharcha कितना होगा? क्या यह हमारी जेब पर भारी पड़ेगा या हमारे नॉर्मल मंथली बजट में ही फिट हो जाएगा?

इस ब्लॉग में हम आपको फ्लाइट्स, होटल, खाना, घूमना-फिरना, लोकल ट्रांसपोर्ट और शॉपिंग पर होने वाले खर्च का पूरा हिसाब देंगे, ताकि आप बिना किसी कन्फ्यूजन के अपनी अगली ट्रिप आसानी से प्लान कर सकें।

थाईलैंड की एक झलक

थाईलैंड सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि हर तरह के ट्रैवलर के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहाँ एक ओर बैंकॉक की गगनचुंबी इमारतें, बड़े-बड़े मॉल्स और कभी न थमने वाली नाइटलाइफ देखने को मिलती है, तो दूसरी ओर फुकेत और पटाया के नीले समंदर और शांत बीचेज़ हर किसी का मन मोह लेते हैं। अगर आपको इतिहास और शांति पसंद है, तो चियांग माई के प्राचीन बौद्ध मंदिर और वहाँ की संस्कृति आपको एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराते हैं।

 

यहाँ का स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड, सुकून देने वाला थाई स्पा, रोमांच से भरपूर वॉटर स्पोर्ट्स और यहाँ के लोगों की हमेशा मुस्कुराती हुई मेहमाननवाज़ी, जिसकी वजह से इसे 'लैंड ऑफ स्माइल्स' भी कहा जाता है, इस ट्रिप को और भी यादगार बना देते हैं। 

Thailand Jane ka Kharcha Kitna hai?

अगर आप कम शब्दों में समझना चाहते हैं, तो थाईलैंड की ट्रिप आपकी पसंद और ट्रैवल स्टाइल के अनुसार ₹35,000 से लेकर ₹1,50,000 या उससे अधिक तक की हो सकती है।

यहाँ नीचे दी गई टेबल से आप आसानी से समझ सकते हैं कि thailand jane ka kharcha kitna hai और हर दिन का अंदाज़न Budget कितना आता है:

खर्च की श्रेणी

बजट ट्रैवलर (प्रति दिन)

मिड रेंज ट्रैवलर (प्रति-दिन)

लक्ज़री ट्रैवलर (प्रति दिन)

रहने की व्यवस्था

₹800 – ₹1,200

₹2,500 – ₹5,000

₹12,000+

खाना और पेय पदार्थ

₹600 – ₹1,000

₹1,500 – ₹3,000

₹6,000+

लोकल ट्रांसपोर्ट 

₹300 – ₹500

₹800 – ₹1,500

₹3,500+

 

घूमना-फिरना

 

₹500 – ₹1,200

₹2,000 – ₹4,500

₹10,000+

अन्य खर्च

₹400 – ₹800

₹1,200 – ₹2,500

₹7,000+

कुल दैनिक खर्च

₹2,600 – ₹4,700

₹8,000 – ₹16,500

₹38,500+

 

इस टेबल को देखकर आप अपनी पॉकेट के हिसाब से अपना डेली का Budget अभी से कैलकुलेट कर सकते हैं और अपना बैंक बैलेंस चेक करके प्लानिंग शुरू कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स क्या हैं?

अपने थाईलैंड ट्रिप को बिना किसी परेशानी के पूरा करने और बेवजह के खर्चों से बचाने के लिए इन आसान और प्रैक्टिकल टिप्स को ज़रूर अपनाएँ:

 

  • फ्लाइट्स और होटल्स की एडवांस बुकिंग: अगर आप दिल्ली, मुंबई या चेन्नई जैसे बड़े शहरों से 2–3 महीने पहले टिकट बुक करते हैं, तो राउंड ट्रिप फ्लाइट टिकट ₹18,000 से ₹25,000 के बीच आसानी से मिल सकती है। वहीं, आखिरी समय में यही किराया ₹35,000 से भी ज़्यादा हो सकता है। इसलिए एडवांस बुकिंग करें और वीकेंड की बजाय मंगलवार या बुधवार जैसे वर्किंग डेज़ की फ्लाइट चुनें, क्योंकि इन दिनों किराया अक्सर कम होता है।

  • लोकल सिम कार्ड और करेंसी एक्सचेंज का सही तरीका: भारत के एयरपोर्ट पर करेंसी एक्सचेंज कराने से बचें, क्योंकि वहाँ एक्सचेंज रेट्स आमतौर पर महंगे होते हैं। आप भारत से कुछ थाई बाह्ट (THB) लेकर जाएँ और बाकी रकम बैंकॉक में 'सुपर रिच' जैसे अधिकृत काउंटर्स से एक्सचेंज कराएँ, जहाँ बेहतर रेट्स मिलते हैं। साथ ही, एयरपोर्ट से महंगा सिम लेने की बजाय शहर के किसी 7-इलेवन स्टोर से लोकल सिम कार्ड खरीदना अधिक किफायती रहता है।

  • लोकल ट्रांसपोर्ट का स्मार्ट इस्तेमाल: टैक्सी चालक अक्सर पर्यटकों से अधिक किराया वसूलने की कोशिश करते हैं। ऐसे में बैंकॉक में ट्रैफिक और खर्च दोनों से बचने के लिए बीटीएस स्काईट्रेन या एमआरटी मेट्रो का इस्तेमाल करें, जिनका दैनिक खर्च लगभग ₹150–₹200 होता है। अगर कैब लेनी ही हो, तो ग्रैब या बोल्ट जैसे लोकल ऐप का इस्तेमाल करें, ताकि आपको पहले से तय और सही किराया पता चल सके।

  • स्ट्रीट फूड और फ्री साइटसीइंग का आनंद लें: थाईलैंड का स्ट्रीट फूड पूरी दुनिया में अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए मशहूर है। महंगे रेस्टोरेंट्स की बजाय नाइट मार्केट्स में ₹150 से ₹250 के बीच स्वादिष्ट लोकल भोजन का आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा, कई खूबसूरत बीचेज़, लोकल मार्केट्स और कुछ बौद्ध मंदिरों में प्रवेश निःशुल्क होता है। इन्हें अपनी यात्रा योजना में शामिल करके आप घूमने का खर्च भी कम कर सकते हैं।

  • इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस लेना न भूलें: विदेश में किसी बीमारी, चोट या अन्य मेडिकल इमरजेंसी का खर्च काफी अधिक हो सकता है, जिससे आपका पूरा यात्रा बजट प्रभावित हो सकता है। हम Niva Bupa आपके लिए खास तौर पर डिज़ाइन किए गए Travel Insurance in the Thailand प्लान्स ऑफर करते हैं, ताकि मेडिकल इमरजेंसी, सामान खोने या फ्लाइट में देरी जैसी परिस्थितियों में आपकी आर्थिक सुरक्षा बनी रहे और आप अपनी यात्रा का पूरा आनंद उठा सकें।

 

Also Read : Thailand Tourist Visa for Indians: Requirements, Fees & How to Apply

 

निष्कर्ष

कुल मिलाकर देखा जाए तो thailand jane ka kharcha उतना ज़्यादा नहीं है जितना अक्सर लोग दूर से सोचकर डर जाते हैं। अगर आप एक सही प्लानिंग के साथ चलते हैं, एडवांस बुकिंग करते हैं और लोकलचीज़ों का स्मार्टली इस्तेमाल करते हैं, तो आप बहुत ही कम बजट में एक इंटरनेशनल वेकेशन की खूबसूरत यादें समेट सकते हैं।

एक समझदार यात्री वही होता है जो घर से निकलते समय अपनी सुरक्षा का पूरा इंतजाम करके चले। इसलिए, जब आप अपने थाईलैंड यात्रा के लिए बैग पैक कर रहे हों, तो Travel Insurance लेना बिलकुल न भूले। अपनी टिकट बुक करें और एक शानदार सफर के लिए तैयार हो जाएं। आपकी थाईलैंड यात्रा मंगलमय हो!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों

1. क्या थाईलैंड में भारतीय मुद्रा (INR) आसानी से चल जाती है?

नहीं, थाईलैंड की लोकल दुकानों, रेस्टोरेंट्स या अन्य जगहों पर भारतीय मुद्रा (INR) स्वीकार नहीं की जाती। वहाँ आपको थाई बाह्ट (THB) का ही इस्तेमाल करना होगा। आप भारत से कुछ थाई बाह्ट लेकर जा सकते हैं या बैंकॉक पहुँचने के बाद अधिकृत करेंसी एक्सचेंज काउंटर्स से मुद्रा बदलवा सकते हैं।

2. थाईलैंड घूमने का सबसे अच्छा समय कौन-सा है?

थाईलैंड घूमने के लिए नवंबर से फरवरी का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना और अपेक्षाकृत शुष्क रहता है, जिससे घूमने का अनुभव बेहतर होता है। हालांकि, यह पीक सीज़न होने के कारण फ्लाइट्स और होटल्स की कीमतें सामान्य से अधिक हो सकती हैं।

3. क्या थाईलैंड में शाकाहारी खाना आसानी से मिल जाता है?

हाँ, बैंकॉक, पटाया और फुकेत जैसे प्रमुख शहरों में कई भारतीय रेस्टोरेंट्स हैं, जहाँ शुद्ध शाकाहारी भोजन आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा, 7-इलेवन जैसे सुविधा स्टोर्स पर भी वेज स्नैक्स और रेडी-टू-ईट मील्स आसानी से उपलब्ध होते हैं, जो किफायती भी होते हैं।हाँ, बैंकॉक, पटाया और फुकेत जैसे प्रमुख शहरों में कई भारतीय रेस्टोरेंट्स हैं, जहाँ शुद्ध शाकाहारी भोजन आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा, 7-इलेवन जैसे सुविधा स्टोर्स पर भी वेज स्नैक्स और रेडी-टू-ईट मील्स आसानी से उपलब्ध होते हैं, जो किफायती भी होते हैं।

Secure Your Trip in Minutes

Stay protected against medical emergencies, trip delays, and lost baggage worldwide.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

You may also like

Popular Searches

Health InsuranceHealth InsuranceBest Family Health InsuranceBest Health Insurance For Senior Citizens In IndiaHealth Insurance With Opd CoverMediclaim InsuranceCritical Illness InsurancePersonal Accident InsuranceMediclaim PolicyIndividual Health InsuranceMaternity InsuranceBest Health Insurance companyNRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY LoginPMJJBY Policy StatusSwasthya Sathi CardPMSBYABHA Card DownloadPMJJBY | Ayushman CardPMMVY 2.0Ayushman Vay Vandana Card PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशनPMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans Travel InsuranceInternational Travel InsuranceStudent Travel InsuranceTravel Insurance USATravel Insurance CanadaTravel Insurance ThailandTravel Insurance GermanyTravel Insurance DubaiTravel Insurance BaliTravel Insurance AustraliaTravel Insurance SchengenTravel Insurance SingaporeTravel Insurance UKTravel Insurance VietnamTravel Insurance JapanTravel Insurance SpainTravel Insurance AsiaTravel Insurance NetherlandsTravel Insurance TurkeyTravel Insurance IrelandTravel Insurance PhillipinesTravel Insurace ItalyTravel Insurance FranceTravel Insurance ChinaTravel Insurance GeorgiaTravel Insurance South AfricaTravel Insurance MaldivesTravel Insurance PortugalTravel Insurance MalaysiaTravel Insurance QatarTravel Insurance PolandTravel Insurance Greece Travel Insurance New zealandTravel Insurance Saudi ArabiaTravel Insurance Sri Lanka


Become an Agent Insurance Agent | Insurance AdvisorLicensed Insurance AgentHealth Insurance ConsultantPOSP Insurance AgentIRDA Certificate DownloadIC 38 ExamInsurance Agent vs POSPIRDA Exam SyllabusIRDAI Agent LocatorIRDA exam feePaise Kaise KamayeGhar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals Best Hospitals in ChennaiTop Hospitals in DelhiBest Hospitals in GurgaonBest Hospitals in IndiaTop 10 Hospitals in IndiaBest Hospitals in HyderabadBest Hospitals in KolkataBest cancer hospitals in BangaloreBest cancer hospitals in HyderabadBest cancer hospitals in MumbaiBest cancer hospitals in IndiaTop 10 cancer hospitals  in India


Others - Ayushman BharatGst Refund for NRI on Health Insurance PremiumHealth Insurance Tax Deductible

 

Health & Wellness शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in HindiSat Isabgol Uses In HindiAloe Vera Juice Benefits in HindiDragon Fruit Benefits in HindiAkal Daad in HindiAcidity Home Remedies in HindiNikat Drishti Dosh in HindiYoga Benefits in HindiLaung Khane ke Fayde in HindiLeukoplakia in HindiProtien in 100g PaneerBenefits of Rice Water For SkinB12 Deficiency Symptoms in HindiFibre Foods in HindiChronic Disease Meaning in HindiVitamin D Foods in HindiBlood Urea in HindiBeetroot Uses Good for Health 

 

Calculator BMI CalculatorPregnancy CalculatorPregnancy Calendar Based on Conception DatePregnancy Conception Date CalculatorLast Menstrual Period CalculatorBMR CalculatorGFR CalculatorOvulation Calculator