Best Health Insurance Company in India

BP Low Me Kya Khana Chahiye: सही डाइट की पूरी जानकारी

13 January, 2026

7 Shares

875 Reads

BP Low Me Kya Khana Chahiye

क्या आप भी उन लोगो में से है जिनको अचानक सोफे से उठते समय चक्कर महसूस हुआ है? या शायद आपको अपने पूरे दिन की डाइट लेने के बाद भी थकान, धुंधला दिखाई देना और कमजोरी महसूस होती है? अगर ऐसा है, तो हो सकता है आपको 'लो ब्लड प्रेशर' (Low Blood Pressure) हों।

 

आजकल के इस बिजी दौर में लोग अक्सर हाई बीपी को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं, लेकिन वही लो बीपी को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन यह सही नहीं है। दोनों ही मेडिकल कंडीशन बराबर तरीके सी खतरनाक साबित हो सकती हो। लौ ब्लड प्रेशर में आपके शरीर में रक्त का दबाव (Blood Pressure) कम होना भी उतना ही परेशानी भरा हो सकता है। ऐसे समय में सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि अपनी स्थिति को सामान्य करने के लिए bp low me kya khana chahiye?

 

इस ब्लॉग में, हम आपको बताएंगे कि लो बीपी को मैनेज करने के लिए आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए, किन चीजों से आपको तुरंत राहत मिल सकती है और भविष्य में इस समस्या से बचने के लिए आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

 

लो ब्लड प्रेशर (Hypotension) क्या है?

जब ब्लड प्रेशर की बात आती है तो लोग अक्सर हाई और लो ब्लड प्रेशर में थोड़ा confuse हो जाते है। लौ ब्लड प्रेशर वह दबाव है जिससे आपका दिल पूरे शरीर में खून पंप करता है। एक स्वस्थ adult के लिए सामान्य बीपी 120/80 mmHg माना जाता है। और अगर वही आपका ब्लड प्रेशर 90/60 mmHg से कम हो जाता है, तो उसे मेडिकल भाषा में 'हाइपोटेंशन' (Hypotension) कहा जाता है। 

 

जब आपका बीपी लो होता है, तो आपके मस्तिष्क (brain), दिल और अन्य अंगों तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व (nutrients) नहीं पहुँच पाते, जिससे शरीर ठीक से काम नहीं कर पाता।

 

लो बीपी के लक्षण (Symptoms)

लो बीपी को पहचानने के लिए आपको अपने शरीर के इन संकेतों पर ध्यान देना चाहिए:

 

  • अचानक चक्कर आना या सिर घूमना (Lightheadedness)।
  • आँखों के सामने अंधेरा छा जाना या धुंधला दिखना (Blurred vision)।
  • जी मिचलाना (Nausea)।
  • अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना।
  • ध्यान केंद्रित करने (concentration) में कठिनाई होना।
  • हाथ-पैर ठंडे पड़ना और त्वचा का पीला दिखना।

 

अचानक बीपी कम होने पर तुरंत राहत के लिए क्या करें?

अगर आपको अचानक कमजोरी महसूस हो रही है और आप सोच रहे हैं कि इस इमरजेंसी में bp low me kya khana chahiye, तो ये कुछ चीजें आपको तुरंत फायदा पहुँचा सकती हैं:

 

नमक का पानी (Salt Water)

नमक एक ऐसी चीज़ है जो हर घर में पाया जाता है। जितना साधारण यह है, इसके इस्तेमाल उतने ही ज़्यादा है।  नमक में सोडियम (sodium) होता है जो ब्लड प्रेशर को तुरंत बढ़ाने में मदद करता है। एक गिलास पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर धीरे-धीरे पिएं। लेकिन ध्यान रहे, इसका अधिक सेवन न करें क्योंकि ज्यादा नमक सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

 

स्ट्रॉन्ग कॉफी या चाय (Coffee/Tea)

आजकल लोग कॉफ़ी के बहुत ही शौक़ीन है। वैसे तो इससे लोग स्वाद की वजह से पीते है लेकिन क्या आप यह जानते है की इसमें मौजूद कैफीन (Caffeine) आपके लिए मददगार भी साबित हो सकता है। यह कैफीन आपके हृदय की गति (heart rate) को थोड़ा बढ़ा देता है और अस्थायी रूप से बीपी को ऊपर ले आता है। अगर आपको अचानक बीपी गिरने जैसा लगे, तो एक कप बिना चीनी की स्ट्रॉन्ग ब्लैक कॉफी पीना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

 

ओआरएस (ORS) या इलेक्ट्रोलाइट्स

शरीर में पानी और नमक की कमी (dehydration) लो बीपी का सबसे बड़ा कारण है। ओआरएस का घोल शरीर में मिनरल्स के संतुलन को बहाल करता है। यह आपको किसी भी मेडिकल स्टोर पर बहुत ही आसानी से मिल जाता है। आप चाहे तो इसे पाउडर या ड्रिंक किसी भी तरीके से ले सकते है। 

 

Bp Low Me Kya Khana Chahiye?

लो बीपी को लंबे समय तक कंट्रोल में रखने के लिए आपकी रोज़ाना की डाइट में कुछ खास पोषक तत्वों का होना ज़रूरी है। आइए समझते हैं कि रोज़ाना के भोजन यानी bp low me kya khana chahiye:

 

तरल पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं (Increase Fluids)

शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होने पर खून की मात्रा कम हो जाती है, जिससे आपका ब्लड प्रेशर गिर सकता है। इसलिए दिन भर में कम से कम 8–10 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है। इसके साथ नारियल पानी और ताज़े फलों का जूस शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करते हैं, जो बीपी को संतुलित रखने में मदद करते हैं। नियमित रूप से पर्याप्त तरल पदार्थ लेने से कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं भी कम होती हैं। 

 

विटामिन B12 और फोलेट (Vitamin B12 & Folate)

विटामिन B12 और फोलेट की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होती है और ब्लड प्रेशर गिर सकता है। B12 के लिए आपको अंडा, दूध, पनीर और चिकन जैसे खाद्य पदार्थों को अपनी diet में शामिल करना चाहिए। वहीं फोलेट के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और बीन्स बहुत फायदेमंद होती हैं। इन पोषक तत्वों का नियमित सेवन लो बीपी की समस्या को नियंत्रित करने में मदद करता है।

 

थोड़ा अधिक नमक (Sodium)

आमतौर पर हाई बीपी वालों को नमक कम खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन लो बीपी वाले लोगों के लिए थोड़ी मात्रा में नमक फायदेमंद हो सकता है। नमक शरीर में तरल पदार्थों को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है। आप अपने भोजन में हल्का सा सेंधा नमक शामिल कर सकते हैं, जैसे सलाद या दही पर छिड़ककर। हालांकि, नमक की मात्रा संतुलित रखना जरूरी है।

 

तुलसी के पत्ते (Tulsi Leaves)

तुलसी के पत्तों में मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। रोज़ सुबह खाली पेट 4-5 तुलसी के पत्ते चबाने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह शरीर में तनाव कम करती है और रक्त संचार को बेहतर बनाती है। नियमित सेवन से लो बीपी के लक्षणों में सुधार देखा जा सकता है।

 

मुनक्का (Raisins)

मुनक्का आयरन और पोटेशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक है। रात भर पानी में 10-12 मुनक्के भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से लो बीपी की समस्या में धीरे-धीरे सुधार होता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है और कमजोरी दूर करने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से रक्त संचार बेहतर होता है।

 

लाइफस्टाइल में बदलाव: सावधानियां और टिप्स

सिर्फ यह जानना काफी नहीं है कि bp low me kya khana chahiye, आपको अपनी आदतों में भी सुधार करना होगा, क्योकि यही आदतें लंबे समय में आपके जीवन को स्वस्थ या अस्वस्थ दिशा में ले जाती हैं। 

 

  • छोटे मील (Small Meals): एक बार में बहुत सारा खाना खाने के बजाय दिन में 5-6 बार थोड़ा-थोड़ा खाएं। भारी भोजन के बाद बीपी अचानक गिर सकता है (Postprandial Hypotension)।
  • अचानक न उठें: बेड से उठते समय पहले थोड़ी देर बैठें और फिर धीरे से खड़े हों।
  • पैर पर पैर चढ़ाकर बैठें: अगर आपको बैठे हुए चक्कर आ रहे हैं, तो पैरों को क्रॉस (cross legs) करके बैठने से बीपी थोड़ा बढ़ सकता है।
  • शराब से बचें: अल्कोहल शरीर को डिहाइड्रेट करती है, जिससे बीपी और कम हो जाता है।

 

डॉक्टर से परामर्श कब लें?

अगर आपको लो बीपी के साथ नीचे दिए गए लक्षण महसूस हों, तो देर न करे और तुरंत डॉक्टर से मिलें:

 

  • सांस लेने में तकलीफ (Shortness of breath)।
  • सीने में दर्द (Chest pain)।
  • बेहोशी (Fainting)।
  • बहुत तेज़ सिरदर्द या गर्दन में अकड़न।

 

निष्कर्ष

लो ब्लड प्रेशर को मैनेज करना मुश्किल नहीं है, बस शर्त यह है की आप अपनी डाइट और शरीर की ज़रूरतों को समझें। सही पोषण, पर्याप्त पानी और तनावमुक्त जीवन ही इसका स्थायी समाधान है। यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कभी भी बताकर नहीं आतीं। जब आप यह तय करते हैं कि bp low me kya khana chahiye, तो आप अपने शरीर की सुरक्षा के लिए एक कदम उठाते हैं।

 

लेकिन ध्यान रहे है कभी-कभी डाइट और लाइफस्टाइल के बावजूद मेडिकल इमरजेंसी आ सकती है। बार-बार होने वाले चेकअप, दवाइयां और अचानक अस्पताल में भर्ती होने का खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकता है। इसलिए, ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस (Health Insurance) एक ज़रुरत बन जाता है। निवा बूपा आपको हेल्थ इंश्योरेंस प्लान आपको extensive coverage affordable प्रीमियम्स पर देते है। हमारा मानना है की आपको अनिश्चितताओं के समय एक अच्छा और मज़बूत support मिले। 

 

People Also Ask

 

1. क्या लो बीपी में नमक खाना ज़रूरी है?

हाँ, सोडियम रक्तचाप को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आपका बीपी लो है, तो साधारण नमक या सेंधा नमक का सीमित मात्रा में सेवन फायदेमंद होता है।

2. क्या लो बीपी होने पर सो जाना चाहिए?

नहीं, अगर चक्कर आ रहे हैं तो तुरंत लेट जाएं और अपने पैरों के नीचे 1-2 तकिए लगा लें ताकि खून का प्रवाह मस्तिष्क की ओर बढ़े। पूरी तरह सोने के बजाय आराम करना बेहतर है।

3. क्या गर्भावस्था (Pregnancy) में लो बीपी सामान्य है?

हाँ, गर्भावस्था के शुरुआती 24 हफ्तों में बीपी कम होना आम है क्योंकि सर्कुलेटरी सिस्टम तेजी से फैलता है। हालांकि, गंभीर लक्षणों पर डॉक्टर से सलाह लें।

4. क्या डार्क चॉकलेट लो बीपी में फायदेमंद है?

हाँ, डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जो रक्त वाहिकाओं (blood vessels) के कार्य में सुधार करते हैं और हल्का बीपी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

5. व्रत (Fasting) के दौरान BP low me kya khana chahiye?

व्रत में सेंधा नमक वाला शिकंजी, नारियल पानी या छाछ पिएं। खाली पेट रहने के बजाय फल और मेवे खाते रहें।

6. क्या चाय या कॉफी रोज़ पीना सही है?

अगर आपका बीपी अक्सर लो रहता है, तो दिन में 1-2 कप चाय या कॉफी ली जा सकती है। लेकिन इसका बहुत अधिक सेवन न करें क्योंकि इससे नींद प्रभावित हो सकती है।

7. क्या लो बीपी जानलेवा हो सकता है?

अत्यधिक कम बीपी शरीर के अंगों को ऑक्सीजन की कमी (shock) की स्थिति में पहुँचा सकता है, जो खतरनाक हो सकता है। इसलिए लक्षणों को अनदेखा न करें।

8. क्या लो बीपी में व्यायाम करना चाहिए?

हल्का व्यायाम और योग (जैसे प्राणायाम) बहुत फायदेमंद है। लेकिन बहुत भारी वजन उठाना या अचानक झुकने वाले व्यायामों से बचें।

9. क्या नींबू पानी लो बीपी में काम करता है?

हाँ, नींबू पानी में नमक और चीनी मिलाकर पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है और ऊर्जा मिलती है।

10. बीपी चेक करने का सही समय क्या है?

सुबह उठने के 1 घंटे बाद और शाम को शांत बैठकर बीपी चेक करना सबसे सटीक रीडिंग देता है। चेक करने से आधा घंटा पहले चाय या कॉफी न पिएं।

Start Your Health Insurance Today

Get right coverage, right premium and the right protection instantly.

+91
Disclaimer infoBy clicking, I agree to Niva Bupa 

Popular Searches

Health InsuranceHealth InsuranceBest Family Health InsuranceBest Health Insurance For Senior Citizens In IndiaHealth Insurance With Opd CoverMediclaim InsuranceCritical Illness InsurancePersonal Accident InsuranceMediclaim PolicyIndividual Health InsuranceMaternity InsuranceBest Health Insurance companyNRI Health Insurance
 

Health Insurance Schemes - PMMVY LoginPMJJBY Policy StatusSwasthya Sathi CardPMSBYABHA Card DownloadPMJJBY | Ayushman CardPMMVY 2.0Ayushman Vay Vandana Card PMMVY NIC IN रजिस्ट्रेशनPMMVY 2.0 लॉगिन

 

Travel Insurance Plans Travel InsuranceInternational Travel InsuranceStudent Travel InsuranceTravel Insurance USATravel Insurance CanadaTravel Insurance ThailandTravel Insurance GermanyTravel Insurance DubaiTravel Insurance BaliTravel Insurance AustraliaTravel Insurance SchengenTravel Insurance SingaporeTravel Insurance UKTravel Insurance VietnamTravel Insurance JapanTravel Insurance SpainTravel Insurance AsiaTravel Insurance NetherlandsTravel Insurance TurkeyTravel Insurance IrelandTravel Insurance PhillipinesTravel Insurace ItalyTravel Insurance FranceTravel Insurance ChinaTravel Insurance GeorgiaTravel Insurance South AfricaTravel Insurance MaldivesTravel Insurance PortugalTravel Insurance MalaysiaTravel Insurance QatarTravel Insurance PolandTravel Insurance Greece Travel Insurance New zealandTravel Insurance Saudi ArabiaTravel Insurance Sri Lanka


Become an Agent Insurance Agent | Insurance AdvisorLicensed Insurance AgentHealth Insurance ConsultantPOSP Insurance AgentIRDA Certificate DownloadIC 38 ExamInsurance Agent vs POSPIRDA Exam SyllabusIRDAI Agent LocatorIRDA exam feePaise Kaise KamayeGhar Baithe Paise Kaise Kamaye

 

Top Hospitals Best Hospitals in ChennaiTop Hospitals in DelhiBest Hospitals in GurgaonBest Hospitals in IndiaTop 10 Hospitals in IndiaBest Hospitals in HyderabadBest Hospitals in KolkataBest cancer hospitals in BangaloreBest cancer hospitals in HyderabadBest cancer hospitals in MumbaiBest cancer hospitals in IndiaTop 10 cancer hospitals  in India


Others - Ayushman BharatGst Refund for NRI on Health Insurance PremiumHealth Insurance Tax Deductible

 

Health & Wellness शिलाजीत के फायदे हिंदी | Weight Gain Diet in HindiSat Isabgol Uses In HindiAloe Vera Juice Benefits in HindiDragon Fruit Benefits in HindiAkal Daad in HindiAcidity Home Remedies in HindiNikat Drishti Dosh in HindiYoga Benefits in HindiLaung Khane ke Fayde in HindiLeukoplakia in HindiProtien in 100g PaneerBenefits of Rice Water For SkinB12 Deficiency Symptoms in HindiFibre Foods in HindiChronic Disease Meaning in HindiVitamin D Foods in HindiBlood Urea in HindiBeetroot Uses Good for Health 

 

Calculator BMI CalculatorPregnancy CalculatorPregnancy Calendar Based on Conception DatePregnancy Conception Date CalculatorLast Menstrual Period CalculatorBMR CalculatorGFR CalculatorOvulation Calculator